बहरीन में भारत ने वीजा-पासपोर्ट सर्विस बंद की, ओमान में भारतीय की मौत
PM Narendra Modi, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: इजराइल-ईरान जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहरीन के किंग और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से फोन पर बात की। पीएम ने दोनों देश के नेताओं से भारतीय समुदाय को लोगों की सुरक्षा को लेकर चर्चा की। वहीं, भारत ने बहरीन में वीजा-पासपोर्ट सर्विस भी बंद कर दी हैं। इससे पहले आज दिल्ली में पीएम मोदी ने कनाडा के पीएम मार्क कार्नी से मुलाकात के बाद कहा, पश्चिम एशिया में हालात चिंताजनक हैं। भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी देशों के साथ मिलकर काम करेगा।
बीएपीएस हिंदू मंदिर विजिटर्स के लिए बंद
उधर, ओमान की खाड़ी में सोमवार को एक तेल टैंकर पर बम से लैस ड्रोन बोट से हमला किया गया, जिसमें एक भारतीय नाविक की मौत हो गई। मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात को देखते हुए और अबू धाबी के बीएपीएस हिंदू मंदिर को 9 मार्च तक विजिटर्स के लिए बंद किया गया है।
खामेनेई की मौत पर भारत में प्रदर्शन
इधर, जम्मू-कश्मीर में लगातार दूसरे दिन ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर विरोध प्रदर्शन हुए। श्रीनगर के बेमिना इलाके में सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस भी छोड़ी। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। शोपियां, बारामूला, बांदीपोरा में लोगों ने बाजार बंद रखा। भारत के अलावा पाकिस्तान में भी खामेनेई की मौत के विरोध में हंगामा जारी है। आज सुबह पाकिस्तान के कब्जे वाला जम्मू-कश्मीर में विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया है।
भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल
वहीं, बीते दो दिन में भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं। आज भी दिल्ली एयरपोर्ट पर 87 फ्लाइट कैंसिल रहीं। दिल्ली, मुंबई, कोच्चि, बेंगलुरु, चेन्नई, जयपुर, अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स पर हजारों यात्री फंसे हुए हैं।
गल्फ और वेस्ट एशिया में करीब 90 लाख भारतीय
ईरान में करीब 10 हजार भारतीय नागरिक रहते हैं, पढ़ते और काम करते हैं। जबकि 40,000 से ज्यादा इजराइल में रहते हैं। गल्फ और वेस्ट एशिया में करीब 90 लाख भारतीय हैं।
मिडिल ईस्ट देशों में भारतीय दूतावासों ने जारी की एडवाइजरी
कुवैत में भारतीय एम्बेसडर, एम्बेसडर परमिता त्रिपाठी ने कुवैत में भारतीय समुदाय के लगभग 100 जाने-माने सदस्यों और भारतीय एसोसिएशन के प्रमुखों के साथ एक वर्चुअल बातचीत की। इनमें कुवैत, आॅस्ट्रिया, ओमान, लेबनान के भारतीय दूतावासों ने वहां फंसे भारतीयों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है।
ये भी पढ़ें: सीसीएस बैठक में पश्चिम एशिया तनाव पर हुआ मंथन

