बोले- अब 15 साल का हिसाब देना होगा, बंगाल से टीएमसी का जाना भी तय
PM Modi, (द भारत ख़बर), कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बंगाल की टीएमसी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, टीएमसी ने मदरसों के लिए 6000 करोड़ दिए, लेकिन यहां के विकास के लिए कुछ नहीं किया। अब उन्हें 15 साल का हिसाब देना होगा। पीएम मोदी सिलीगुड़ी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
मोदी ने दार्जिलिंग की सभी 5 और जलपाईगुड़ी जिले की सभी 7 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा, चुनाव के बाद बंगाल से टीएमसी का जाना तय है। इससे पहले पीएम ने शनिवार को बंगाल के पूर्व वर्धमान जिले के कटवा, मुर्शिदाबाद के जंगीपुर और दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुशमंडी में तीन रैलियों को संबोधित किया था। फिर देर शाम सिलीगुड़ी पहुंचकर रोड शो किया था।
कमल खिलाओ, घुसपैठिया भगाओ
सभा के दौरान पीएम ने सीएए (नागरिकता (संशोधन) अधिनियम) का भी जिक्र किया। उन्होंने कमल खिलाओ, घुसपैठिया भगाओ के नारे लगाते हुए कहा कि टीएमसी की सरकार निर्मम है, लेकिन हमने सीएए की मदद से आपको वोटिंग की गारंटी दी है।
श्रमिक परिवारों को भूमि पट्टे पर दी जाएगी
चाय उत्पादकों पर उन्होंने कहा कि असम आपके पड़ोस में है और वहां की भाजपा सरकार ने चाय बागान श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर महत्वपूर्ण काम किया गया है और श्रमिकों को भूमि पट्टे दिए जा रहे हैं। बंगाल में भी श्रमिक परिवारों को भूमि पट्टे दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: अब महिला आरक्षण कानून को लागू करने का समय

