Close Menu
    What's Hot

    पति संग बीच पर रोमांस, हनीमून से रूपल त्यागी की ग्लैमरस तस्वीरें हुईं वायरल

    February 26, 2026

    यूथ कांग्रेस मेंबर्स के खिलाफ एक्शन पर राहुल ने पीएम मोदी की आलोचना की, कहा- यह इंडिया है, नॉर्थ कोरिया नहीं

    February 26, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बड़ी राहत, आरोप तय करने का CBI कोर्ट का आदेश रद्द; हाईकोर्ट ने कहा- ऐसे अपराध साबित नहीं होता

    February 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      यूथ कांग्रेस मेंबर्स के खिलाफ एक्शन पर राहुल ने पीएम मोदी की आलोचना की, कहा- यह इंडिया है, नॉर्थ कोरिया नहीं

      February 26, 2026

      Delhi High Court: लाइफस्टाइल डिसआॅर्डर बताकर दिव्यांगता पेंशन नहीं रोक सकते: दिल्ली हाईकोर्ट

      February 26, 2026

      PM Narendra Modi Israel Visit Update: इजराइल आना मेरे लिए गर्व की बात: पीएम मोदी

      February 26, 2026

      भारत का संवाद, सहमति और मानव-केंद्रित विकास पर जोर : जयशंकर

      February 26, 2026

      एनसीईआरटी का माफी मांगना पर्याप्त नहीं, न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखना जरूरी

      February 26, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, February 26
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»PM Modi Uttarakhand Visit : आदि कैलाश के दर्शन कर पीएम मोदी ने दी 4200 करोड़ की सौगात
    Breaking News

    PM Modi Uttarakhand Visit : आदि कैलाश के दर्शन कर पीएम मोदी ने दी 4200 करोड़ की सौगात

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाOctober 12, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


     नैनीताल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने आदि कैलाश के दर्शन किए और पार्वती ताल में बैठकर ध्यान लगाया। जिसके बाद वह गूंंजी गांव पहुंचे। जहां पीएम मोदी ने पारंपरिक लोक वाद्ययंत्र बजाया। इस दौरान पीएम मोदी ने स्थानीय कलाकारों, भारतीय सेना, आईटीबीपी और बीआरओ कर्मियों के साथ बातचीत की। पीएम मोदी ने तीनों समूहों के सैनिकों से मुलाकात की। इस दौरान जवानों ने पीएम मोदी को आदि कैलाश की फ्रेम की हुई तस्वीर भेंट की। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी और मुख्य सचिव एसएस संधू मौजूद रहे।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह हेलीकॉप्टर से आदि कैलाश पहुंचे। प्रधानमंत्री का बेस कैंप में सेना के अधिकारियों ने स्वागत किया। बेस कैंप से प्रधानमंत्री मोदी सड़क मार्ग से पार्वती सरोवर स्थित शिव मंदिर पहुंचे। यहां पर रं समाज के लोगाें ने पीएम को पारंपरिक परिधान पहनाकर स्वागत किया।

    आदि कैलाश में पुजारी ने पीएम को टीका लगाया। इसके बाद पीएम ने मंदिर में शंख और डमरू बजाकर भगवान शिव की आराधना की। इसके बाद व्यू प्वाइंट से आदि कैलाश की भव्यता के दर्शन किए। उन्होंने यहां पर बनाए गए ध्यान स्थल से ध्यान भी लगाया। इसके बाद गुंजी के लिए रवाना हुए। पीएम ने गुंजी गांव पहुंकर रं समाज के लोगों से बातचीत की और स्टाल का निरीक्षण किया। इस मौके पर पीएम मोदी रं समाज के पारंपरिक पोशाक पहने दिखाई दिए।

    आपको बता दें कि, पीएम मोदी के गुंजी पहुंचते ही वहां भारत माता की जय के नारे लगने लगे। पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान देखा गया कि गांव की महिलाएं कतार में खड़ी होकर पीएम मोदी का इंतजार कर रही थीं। पीएम मोदी ने वहां खड़े लोगों से मुलाकात की। हाथ जोड़ते हुए पीएम नरेंद्र मोदी सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए आगे बढ़ते रहे।

    इस दौरान एक महिला की गोद में बच्चा दिखाई दिया तो अपने अंदाज में पीएम मोदी ने उस बच्चे के सिर पर हाथ फेरा। इसके बाद एक बुजुर्ग महिला को पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर नमस्कार किया। अपने स्वागत में आई उस बुजुर्ग महिला को देख पीएम मोदी भावुक हो गए और काफी देर तक बुजुर्ग महिला का हाथ पकड़े रहे। इस दौरान बुजुर्ग महिला के पास खड़ी महिला पीएम मोदी को बुजुर्ग महिला के बारे में कुछ बताती नजर आई। जिस बुजुर्ग महिला से पीएम मोदी बात कर रहे थे, उसने पीएम मोदी के सिर पर हाथ फेरकर उन्हें आशीर्वाद दिया।जिसके बाद पीएम मोदी अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम पहुंचे। जहां पीएम मोदी ने पूजा-अर्चना की। पीएम मोदी ने भगवान जागनाथ का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर के पुजारियों ने पीएम मोदी की पूजा संपन्न कराई।

    आपको बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12:10 बजे पीएम हेलीकाप्टर से शौकियाथल पहुंचे। जिसके बाद वह कार से जागेश्वर के लिए रवाना हुए। पनुवानौला तिराहे के पास स्थानीय लोगों ने पीएम का अभिवादन किया। पीएम ने अपनी कार से बाहर निकल भीड़ की ओर हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। जिसके बाद पीएम जागेश्वर मंदिर के लिए रवाना हुए गए। यहां उन्होंने महामृत्युंजय सहित अन्य मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान जागनाथ का आशीर्वाद लिया। यहां उनके साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी, सांसद अजय टम्टा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। जागेश्वर मंदिर में पूजा करने के बाद प्रधानमंत्री पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।इस दौरान पीएम मोदी ने 4200 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकर्पण के बाद पीएम ने उत्तराखंड की जनता को संबोधित किया। पीएम ने पहाड़ के लोगों से जुड़ते हुए उनका उत्तराखंड से जुड़ाव का जिक्र किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड के लोग अक्सर उन्हें चिट्ठी लिखते हैं।

    द भारत खबर डॉट कॉम

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबटला हाउस एनकाउंटर केस में दिल्ली हाई कोर्ट ने आरिज खान की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदला
    Next Article Israel Hamas War Live Updates: इजरायल ने अब तक गाजा पर गिराए 6000 से ज्यादा बम, अस्पतालों में मुर्दा रखने की भी नहीं बची जगह
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    यूथ कांग्रेस मेंबर्स के खिलाफ एक्शन पर राहुल ने पीएम मोदी की आलोचना की, कहा- यह इंडिया है, नॉर्थ कोरिया नहीं

    February 26, 2026

    Delhi High Court: लाइफस्टाइल डिसआॅर्डर बताकर दिव्यांगता पेंशन नहीं रोक सकते: दिल्ली हाईकोर्ट

    February 26, 2026

    PM Narendra Modi Israel Visit Update: इजराइल आना मेरे लिए गर्व की बात: पीएम मोदी

    February 26, 2026

    भारत का संवाद, सहमति और मानव-केंद्रित विकास पर जोर : जयशंकर

    February 26, 2026

    एनसीईआरटी का माफी मांगना पर्याप्त नहीं, न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखना जरूरी

    February 26, 2026

    भारत और इजरायल के बीच आज हो सकता है बड़ा रक्षा समझौता

    February 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    पति संग बीच पर रोमांस, हनीमून से रूपल त्यागी की ग्लैमरस तस्वीरें हुईं वायरल

    By श्वेता चौहानFebruary 26, 2026

    Roopal Tyagi on Honeymoon: पति संग बीच पर रोमांस, हनीमून से रूपल त्यागी की ग्लैमरस…

    यूथ कांग्रेस मेंबर्स के खिलाफ एक्शन पर राहुल ने पीएम मोदी की आलोचना की, कहा- यह इंडिया है, नॉर्थ कोरिया नहीं

    February 26, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बड़ी राहत, आरोप तय करने का CBI कोर्ट का आदेश रद्द; हाईकोर्ट ने कहा- ऐसे अपराध साबित नहीं होता

    February 26, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.