Close Menu
    What's Hot

    सस्पेंस का तूफान आने वाला है OTT पर! हर सीन में मिलेगा चौंकाने वाला ट्विस्ट

    March 28, 2026

    सोना 1320 रुपए महंगा, चांदी भी 5380 रुपए चमकी

    March 28, 2026

    पीएम मोदी आज करेंगे नोएडा हवाई अड्डे का उद्घाटन

    March 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पीएम मोदी आज करेंगे नोएडा हवाई अड्डे का उद्घाटन

      March 28, 2026

      निगरानी के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह गठित

      March 27, 2026

      सरकार ने 2.38 लाख करोड़ रुपए के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी

      March 27, 2026

      Allahabad HC: शादीशुदा पुरुष का बालिग महिला के साथ सहमति से लिव-इन में रहना अपराध नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट

      March 27, 2026

      हमारे पास कच्चा तेल पर्याप्त, एलपीजी-पीएनजी में भी स्थिति अनुकूल

      March 27, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, March 28
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»पीएम मोदी आज करेंगे नोएडा हवाई अड्डे का उद्घाटन
    Breaking News

    पीएम मोदी आज करेंगे नोएडा हवाई अड्डे का उद्घाटन

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMarch 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    PM Modi News : पीएम मोदी आज करेंगे नोएडा हवाई अड्डे का उद्घाटन
    PM Modi News : पीएम मोदी आज करेंगे नोएडा हवाई अड्डे का उद्घाटन

    सुबह 11.30 बजे होगा उद्घाटन, जनसभा को भी संबोधित करेंगे पीएम मोदी

    PM Modi News (द भारत ख़बर), नोएडा : नोएडा के विकास में आज एक बड़ा अध्याय उस समय जुड़ जाएगा जब सुबह साढ़े 11 बजे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गौतम बुद्ध नगर में जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर पीएम एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी सहित कई अन्य बड़े नेता और अधिकारी उपस्थित रहेंगे। ज्ञात रहे कि नोएडा में इस नए हवाई अड्डे के खुलने से एनसीआर की कनेक्टिविटी को गति मिलेगी।

    देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है यह

    इसके पहले चरण में 1,300 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला टर्मिनल और रनवे शामिल है। इस हवाईअड्डे निर्माण चार चरणों में पूरा होना है। चारों चरणों की पूरे हो जाने के बाद यह क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बन जाएगा। नोएडा एयरपोर्ट का शुभारंभ होते ही उत्तर प्रदेश पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला देश का इकलौता राज्य बन जाएगा। इस हवाई अड्डे के बनने से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआई) पर दबाव कम होगा। यह हवाई अड्डा आईजीआई से लगभग 72 किमी, नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद से लगभग 40 किमी, ग्रेटर नोएडा से 28 किमी, गुरुग्राम से 65 किमी और आगरा से 130 किमी की दूरी पर है।

    कठिन परिस्थिति से मिलकर बाहर निकलना होगा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर राज्यों की तैयारियों और योजनाओं की समीक्षा की गई। आदर्श आचार संहिता के कारण चुनावी राज्य इस बैठक में शामिल नहीं हुए। चुनावी राज्यों के मुख्य सचिवों के लिए एक अलग बैठक होगी, जो कैबिनेट सचिवालय के माध्यम से की जाएगी। प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि ‘टीम इंडिया’ की भावना से मिलकर काम करने पर देश इस स्थिति से सफलतापूर्वक उबर जाएगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सरकार की प्राथमिकताएं आर्थिक और व्यापारिक स्थिरता बनाए रखना, ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना, नागरिकों के हितों की रक्षा करना और उद्योग व आपूर्ति श्रृखंलाओं को मजूबत करना है।

    जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति सुचारू रहे

    उन्होंने राज्यों से आपूर्ति श्रंखलाओं के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने और जमाखोरी व मुनाफाखोरी के खिलाफ सख्त कदम उठाने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने कृषि क्षेत्र में अग्रिम योजना बनाने की जरूरत पर भी जोर दिया, खासकर उर्वरक भंडारण और वितरण की निगरानी में। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी स्तरों पर मजबूत समन्वय तंत्र की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि बदलते हालात में तत्काल प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।

    ये भी पढ़ें : US-Iran War Update : ईरान अमेरिका की शर्तों को मानने के लिए तैयार : ट्रंप

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleKal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान
    Next Article सोना 1320 रुपए महंगा, चांदी भी 5380 रुपए चमकी
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      निगरानी के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह गठित

      March 27, 2026

      सरकार ने 2.38 लाख करोड़ रुपए के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी

      March 27, 2026

      Allahabad HC: शादीशुदा पुरुष का बालिग महिला के साथ सहमति से लिव-इन में रहना अपराध नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट

      March 27, 2026

      हमारे पास कच्चा तेल पर्याप्त, एलपीजी-पीएनजी में भी स्थिति अनुकूल

      March 27, 2026

      800 किमी से ज्यादा रेंज वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल खरीदने की तैयारी में भारतीय सेना

      March 27, 2026

      राम जन्मभूमि मंदिर में धूमधाम से मनाया जा रहा राम जन्मोत्सव

      March 27, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      सस्पेंस का तूफान आने वाला है OTT पर! हर सीन में मिलेगा चौंकाने वाला ट्विस्ट

      By श्वेता चौहानMarch 28, 2026

      Mardaani 3 OTT Release: सस्पेंस का तूफान आने वाला है OTT पर! हर सीन में…

      सोना 1320 रुपए महंगा, चांदी भी 5380 रुपए चमकी

      March 28, 2026

      पीएम मोदी आज करेंगे नोएडा हवाई अड्डे का उद्घाटन

      March 28, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.