Close Menu
    What's Hot

    टी-20 वर्ल्डकप में भारतीय पारी 161 रन पर सिमटी

    February 7, 2026

    8 साल बाद मलेशिया पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी

    February 7, 2026

    हरियाणा में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, रोहतक-महम-हांसी रेल ट्रैक पर पहली बार दौड़ेगी सुपरफास्ट ट्रेन

    February 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      8 साल बाद मलेशिया पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी

      February 7, 2026

      वोटर लिस्ट केस में सोनिया गांधी ने कोर्ट में दाखिल किया जवाब, कहा- क्रिमिनल कोर्ट का निजी शिकायत पर एक्शन लेना सही नहीं

      February 7, 2026

      AAP सरकार पूरी तरह फेल, अब फैसला जनता करेगी, प्रताप सिंह बाजवा का बड़ा हमला

      February 7, 2026

      सासंद कार्तिकेय शर्मा ने किया मुख्यमंत्री नायब सैनी का धन्यवाद

      February 7, 2026

      Aaj Samaj के मंच से राजनीति के दिग्गज आज कई अहम मुद्दों पर रखेंगे अपनी बात

      February 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, February 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»8 साल बाद मलेशिया पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी
    Breaking News

    8 साल बाद मलेशिया पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारFebruary 7, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    PM Narendra Modi Visit Malaysia: 8 साल बाद मलेशिया पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी
    PM Narendra Modi Visit Malaysia: 8 साल बाद मलेशिया पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी

    एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंचे मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम
    PM Narendra Modi Visit Malaysia, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मलेशिया पहुंचे। उन्हें मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम ने एयरपोर्ट पर अपनी कार से रिसीव किया। इसके बाद पीएम मोदी कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। पीएम 8 साल बाद मलेशिया आए है। इस दौरान पीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम खुद एयरपोर्ट पर मेरा स्वागत करने आए।

    वे मुझे अपनी कार से यहां लाए। इतना ही नहीं, उन्होंने मुझे अपनी सीट पर भी बैठाया। उन्होंने कहा, यह खास सम्मान भारत और भारतीय समुदाय के प्रति उनके प्यार और सम्मान को दिखाता है। भारत जल्द यहां अपना पमेंट सिस्टम यूपीआई लांच करेगा। पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों से कहा कि आपने रोटी चनाई को मलाबार परोट्टा से जोड़ा है।

    नारियल, मसाले और चाय भी हमारे रिश्ते को जोड़ते हैं। चाहे कुआलालंपुर हो या कोच्चि, स्वाद एक जैसे लगते हैं। हम एक-दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं, शायद इसलिए क्योंकि हमारी भाषाओं और मलय भाषा में कई शब्द समान हैं।

    मलेशिया में भारतीय संगीत और फिल्में काफी लोकप्रिय

    मोदी ने कहा, मैंने सुना है कि मलेशिया में भारतीय संगीत और फिल्में काफी लोकप्रिय हैं। प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम बहुत अच्छा गाते हैं, लेकिन भारत में बहुत से लोगों को यह बात पहले नहीं पता थी। उनके पिछले भारत दौरे के दौरान जब उन्होंने एक पुराना हिंदी गीत गाया, तो उसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। भारतीय पीएम ने कहा कि यह जानकर खुशी होती है कि प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम को महान अभिनेता और नेता एमजीआर के तमिल गीत बहुत पसंद हैं।

    इंडियन कल्चरल सेंटर का नाम सुभाष चंद्र बोष के नाम पर रखा

    पीएम मोदी ने मलेशिया में भारतीय सांस्कृतिक केंद्र का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखा। उन्होंने ऐलान किया कि कुआलालंपुर में मौजूद इंडियन कल्चरल सेंटर को अब नेताजी सुभाष चंद्र बोष इंडियन कल्चरल सेंटर कहा जाएगा।

    भारत निवेश और व्यापार का एक बड़ा केंद्र बन चुका

    मोदी ने कहा कि दुनिया भारत को सिर्फ एक बड़ा बाजार मानती थी, लेकिन अब भारत निवेश और व्यापार का एक बड़ा केंद्र बन चुका है। आज भारत को विकास के लिए एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में देखा जाता है। चाहे ब्रिटेन हो, यूएई, आॅस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, ओमान, यूरोपीय संघ या अमेरिका, कई देशों ने भारत के साथ व्यापार समझौते किए हैं।

    इन मुद्दों पर होगी चर्चा

    दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। इस दौरान दोनों देश यह देखेंगे कि भारत और मलेशिया के बीच बनी कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में अब तक कितना डेवलपमेंट हुआ है और आगे क्या किया जा सकता है।

    विदेश मंत्रालय के मुताबिक, बातचीत में व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, सेमीकंडक्टर, डिजिटल तकनीक, नवीकरणीय ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और लोगों के आपसी संपर्क जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

    उद्योगपतियों और कारोबारी नेताओं से मुलाकात करेंगे पीएम

    पी. कुमरन ने बताया कि दोनों देश रेलवे जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, नवीकरणीय ऊर्जा और दूसरे सहयोग के क्षेत्रों पर भी काम करने की सोच रहे हैं। इसके साथ ही छात्रों के लिए स्कॉलरशिप की संख्या बढ़ाने और मलेशिया में थिरुवल्लुवर सेंटर फॉर इंडियन स्टडीज खोलने पर विचार हो रहा है।

    कुमरन ने कहा कि इस यात्रा में 10 साल से मलेशिया में रह रहे भगोड़े जाकिर नाइक के मुद्दों पर भी चर्चा होगी। भारत इससे पहले भी अलग-अलग मौकों पर ये मामला उठा चुका है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मलेशिया के बड़े उद्योगपतियों और कारोबारी नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

    ये भी पढ़ें : India News Conclave: आप नेता अनुराग ढांडा बोले, हरियाणा में आपस में मिली हैं कांग्रेस-बीजेपी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, रोहतक-महम-हांसी रेल ट्रैक पर पहली बार दौड़ेगी सुपरफास्ट ट्रेन
    Next Article टी-20 वर्ल्डकप में भारतीय पारी 161 रन पर सिमटी
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      वोटर लिस्ट केस में सोनिया गांधी ने कोर्ट में दाखिल किया जवाब, कहा- क्रिमिनल कोर्ट का निजी शिकायत पर एक्शन लेना सही नहीं

      February 7, 2026

      AAP सरकार पूरी तरह फेल, अब फैसला जनता करेगी, प्रताप सिंह बाजवा का बड़ा हमला

      February 7, 2026

      सासंद कार्तिकेय शर्मा ने किया मुख्यमंत्री नायब सैनी का धन्यवाद

      February 7, 2026

      Aaj Samaj के मंच से राजनीति के दिग्गज आज कई अहम मुद्दों पर रखेंगे अपनी बात

      February 7, 2026

      पीपीसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को किया संबोधित

      February 7, 2026

      केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने राहुल पर कसा तंज, कहा- पीएम की पाठशाला जाएं तो कामयाब होंगे

      February 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      टी-20 वर्ल्डकप में भारतीय पारी 161 रन पर सिमटी

      By परवेश चौहानFebruary 7, 2026

      India Vs USA: टी-20 वर्ल्डकप में भारतीय पारी 161 रन पर सिमटी सूर्या ने 49…

      8 साल बाद मलेशिया पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी

      February 7, 2026

      हरियाणा में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, रोहतक-महम-हांसी रेल ट्रैक पर पहली बार दौड़ेगी सुपरफास्ट ट्रेन

      February 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.