Close Menu
    What's Hot

    Budget 2026-27 : बजट विकसित भारत के लक्ष्य को नई दिशा देगा : वित्त मंत्री

    February 2, 2026

    हरियाणा में घना कोहरा, आज भी बारिश के आसार; 8 जिलों में येलो अलर्ट

    February 2, 2026

    संत गुरु रविदास के नाम पर पंजाब के आदमपुर एयरपोर्ट का नामकरण PM का ऐतिहासिक फैसला : मुख्यमंत्री सैनी

    February 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Budget 2026-27 : बजट विकसित भारत के लक्ष्य को नई दिशा देगा : वित्त मंत्री

      February 2, 2026

      संसद में हंगामा, बजट को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन

      February 2, 2026

      बारिश-बर्फबारी से अभी नहीं मिलेगी राहत

      February 2, 2026

      शांति प्रयासों के बीच रूस का यूक्रेन पर ड्रोन हमला

      February 2, 2026

      जालंधर के डेरा बल्लां में पहुंचे पीएम, बोले- मेरा रिश्ता संत रविदास की जन्मभूमि काशी से

      February 1, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, February 2
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»संत गुरु रविदास के नाम पर पंजाब के आदमपुर एयरपोर्ट का नामकरण PM का ऐतिहासिक फैसला : मुख्यमंत्री सैनी
    पंजाब

    संत गुरु रविदास के नाम पर पंजाब के आदमपुर एयरपोर्ट का नामकरण PM का ऐतिहासिक फैसला : मुख्यमंत्री सैनी

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानFebruary 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के आदमपुर एयरपोर्ट का नामकरण संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के नाम से किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने यह ऐतिहासिक फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बड़े गर्व का विषय है कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के पावन अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी ने आदमपुर एयरपोर्ट को गुरु रविदास महाराज जी एयरपोर्ट का नाम दिया। यह नामकरण श्री गुरु रविदास महाराज जी के अमर आदर्शों को सच्ची श्रद्धांजलि है। उनके द्वारा दिए गए समता, करुणा और सेवा के मूल्य आज भी समाज को प्रेरित करते हैं और हमें एक समरस, न्यायपूर्ण तथा मानवीय समाज के निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन देते हैं। यह पहल उनके महान विचारों को सम्मान देने के साथ-साथ भावी पीढ़ियों को भी उनके संदेश से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि यह पहल यह भी दर्शाती है कि हमारा राष्ट्र उन महापुरुषों को निरंतर स्मरण करता है जिन्होंने समाज को दिशा देने का कार्य किया।

    मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर देश के बड़े संस्थानों का नाम संत-महापुरुषों के नाम से कर रहे हैं, जो संत-महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि है। पिछले दिनों अयोध्या एयरपोर्ट का नाम भी महर्षि वाल्मीकि के नाम से रखा गया था। इसी तरह से हिसार एयरपोर्ट का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम से रखा गया है।

    समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर पेश किया गया बजट

    सैनी ने कहा कि इस बार का आम बजट समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। इस बजट में हरियाणा को विशेष स्थान दिया गया है। बजट में सेम की समस्या से ग्रसित जमीन की बात की गई, एमएसएमई, इंडस्ट्री और एआई को विशेष स्थान दिया गया, जिसका लाभ सीधे हरियाणा को मिलेगा। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार 55 साल सत्ता में रही लेकिन ऐसा बजट पेश नहीं कर पाई। यह बजट महिलाओं को सशक्त करने वाला है। यह युवाओं को रोजगार देने वाला है। यह किसानों को मजबूत करने वाला बजट है। किसान, युवा, महिला और गरीब सहित 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है।

    पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी

    मुख्यमंत्री सैनी ने पंजाब से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। वहां के लोगों ने मन बना लिया है कि पंजाब को यदि आगे बढ़ाना है तो भाजपा की सरकार बनानी पड़ेगी। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सरकार ने लोगों को सिर्फ सब्ज-बाग दिखाए। पंजाब में पिछले दिनों बाढ़ आई, किसानों की फसल खराब हुई। वहां के मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने किसानों को 20 हजार रुपये एकड़ मुआवजा दिया और उनकी पार्टी के मुखिया गुजरात जाकर कह रहे हैं कि हमने किसानों को 50 हजार रुपये मुआवजा दिया। वह सिर्फ लोगों को बेवकूफ बनाने का काम कर रहे हैं। किसानों का नुकसान हो गया और वह सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेकने का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने पंजाब के किसानों की समस्या को समझा और 16 हजार करोड़ रुपये देने का काम किया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleघटना से पहले का CCTV वीडियो सामने आया
    Next Article हरियाणा में घना कोहरा, आज भी बारिश के आसार; 8 जिलों में येलो अलर्ट
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा बोले- केंद्रीय बजट ने पंजाब और हरियाणा के किसानों के साथ फिर किया धोखा

      February 2, 2026

      हरजोत सिंह बैंस और मनीष सिसोदिया ने वैदिक शिक्षा से बच्चों का भविष्य संवारने का दिया संदेश

      February 1, 2026

      पहले नौजवानों को आतंकवाद की भट्ठी में झोंका, अब गैंगस्टरों से संबंध बना रहा है अकाली दल : धालीवाल

      February 1, 2026

      कृषि क्षेत्र में तकनीकी मदद के लिए दक्षिण कोरिया आगे आया

      January 31, 2026

      रिलायंस जियो की बड़ी पहल, स्कूली छात्रों और शिक्षकों के…

      January 31, 2026

      मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बोले- कांग्रेस, अकालियों और भाजपा को अपने पुत्र-भतीजों और जवाई-भाई की चिंता होती थी

      January 31, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Budget 2026-27 : बजट विकसित भारत के लक्ष्य को नई दिशा देगा : वित्त मंत्री

      By अंकित कुमारFebruary 2, 2026

      Budget 2026-27 : बजट विकसित भारत के लक्ष्य को नई दिशा देगा : वित्त मंत्री…

      हरियाणा में घना कोहरा, आज भी बारिश के आसार; 8 जिलों में येलो अलर्ट

      February 2, 2026

      संत गुरु रविदास के नाम पर पंजाब के आदमपुर एयरपोर्ट का नामकरण PM का ऐतिहासिक फैसला : मुख्यमंत्री सैनी

      February 2, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.