Close Menu
    What's Hot

    मजनू का टीला में अवैध निर्माण पर प्रशासन सख्त, कार्रवाई के आदेश जारी

    February 10, 2026

    सोने और चांदी के दाम में दोबारा आया उछाल

    February 10, 2026

    Lok Sabha Updates: कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित, सदन चलने नहीं देना चाहती कांग्रेस : किरेन रिजिजू

    February 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मजनू का टीला में अवैध निर्माण पर प्रशासन सख्त, कार्रवाई के आदेश जारी

      February 10, 2026

      Lok Sabha Updates: कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित, सदन चलने नहीं देना चाहती कांग्रेस : किरेन रिजिजू

      February 10, 2026

      पहाड़ों पर आज और कल बारिश, बर्फबारी के आसार

      February 10, 2026

      सत्तापक्ष और विपक्ष अपनी-अपनी शर्तों पर अड़े

      February 10, 2026

      बजट सत्र के पहले चरण का अंतिम सप्ताह आज से शुरू

      February 9, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, February 10
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
    दुनिया

    शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Share Market Update : शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
    Share Market Update : शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

    अमेरिकी टैरिफ कम होने और दोनों देशों के बीच बने व्यापार समझौते पर सहमति से बदला बाजार का माहौल

    Share Market Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारतीय शेयर बाजार ने सप्ताह की शानदार शुरुआत की। सोमवार को हरे निशान पर शुरू हुआ शेयर बाजार कारोबार समाप्त होने पर भी हरे निशान पर रहा। जिसके चलते पहले दिन ही इसमें शानदार बढ़त दिखाई दी। जानकारों का कहना है कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सहमति और शुक्रवार को अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क को समाप्त करने की घोषणा के बाद बाजार में सोमवार को सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

    यही कारण है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं और रियल एस्टेट शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे गिरकर 90.74 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

    इस तरह रहा शेयर बाजार का हाल

    30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 485.35 अंक या 0.58 प्रतिशत बढ़कर 84,065.75 पर बंद हुआ। दिन के दौरान, बेंचमार्क 734.28 अंक या 0.87 प्रतिशत बढ़कर 84,314.68 के अंतदेर्शीय उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 173.60 अंक या 0.68 प्रतिशत बढ़कर 25,867.30 पर बंद हुआ। सत्र के दौरान, सूचकांक 228.55 अंक या 0.88 प्रतिशत चढ़कर 25,922.25 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। 30 शेयरों वाली कंपनियों में से स्टेट बैंक आॅफ इंडिया, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, इटरनल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडिगो, ट्रेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, सन फार्मास्यूटिकल्स और एशियन पेंट्स लाभ कमाने वाली कंपनियां थीं।

    सोने और चांदी में तेजी जारी

    भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में अस्थिरता का दौर जारी है। कभी यह तेजी से नीचे गिर रहे हैं तो कभी तेजी से ऊपर जा रहे हैं। यह अस्थिरता सर्राफा बाजार में सप्ताह के पहले दिन भी देखने को मिली जब दोनों कीमती धातुओं के दाम में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में दोनों धातुएं महंगी रहीं। हालांकि सोने की अपेक्षा चांदी के दाम ज्यादा उछले। जानकारों का कहना है कि वैश्विक बाजारों में आई तेजी और कमजोर होते अमेरिकी डॉलर के चलते घरेलू बाजार में सफेद धातु यानी चांदी के दाम आसमान छूने लगे हैं।

    इस तरह रहे दोनों के दाम

    सोमवार को चांदी की कीमत में एक ही दिन में 17,000 रुपये प्रति किलोग्राम की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, सोने की कीमतों में भी तेजी का रुख रहा और यह 1.58 लाख रुपये के स्तर को पार कर गया। बाजार के जानकारों का मानना है कि सुरक्षित निवेश के तौर पर कीमती धातुओं की मांग बढ़ने से यह तेजी आई है। सोमवार को चांदी की कीमत 6.66 प्रतिशत उछलकर 2.72 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान अपनी बात से पलटा, भारत के खिलाफ खेलेगा
    Next Article AAP नेता बलतेज पन्नू ने कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के नेताओं पर तीखा हमला बाेला…
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      सोने और चांदी के दाम में दोबारा आया उछाल

      February 10, 2026

      कपड़ा उद्योग के लिए वरदान साबित होगा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता

      February 10, 2026

      भारत की विकास दर पर मूडीज की मुहर

      February 10, 2026

      India-US Trade Deal : अमेरिका से व्यापार समझौता भारतीय अर्थव्यवस्था की बूस्टर डोज : वित्त मंत्री

      February 9, 2026

      अमेरिका 5 लाख टन डीडीजीएस भारत को निर्यात करेगा

      February 9, 2026

      रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद करेगा भारत

      February 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      मजनू का टीला में अवैध निर्माण पर प्रशासन सख्त, कार्रवाई के आदेश जारी

      By परवेश चौहानFebruary 10, 2026

      नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के मजनू का टीला इलाके में अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन…

      सोने और चांदी के दाम में दोबारा आया उछाल

      February 10, 2026

      Lok Sabha Updates: कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित, सदन चलने नहीं देना चाहती कांग्रेस : किरेन रिजिजू

      February 10, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.