Close Menu
    What's Hot

    मेरठ में तीन मंजिला घर में लगी आग, 6 की मौत

    February 24, 2026

    शेयर बाजार का सकारात्मक रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

    February 24, 2026

    क्लासरूम बना डांस फ्लोर! ‘शरारत’ पर झूमे स्कूल के लड़के, वीडियो ने मचाया बवाल

    February 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मेरठ में तीन मंजिला घर में लगी आग, 6 की मौत

      February 24, 2026

      क्या अमेरिका करेगा ईरान पर हमला? भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी किया अलर्ट

      February 23, 2026

      दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर सख्त सुप्रीम कोर्ट सख्त, कोयला आधारित प्लांट को शिफ्ट करने और 300 किलोमीटर के दायरे में नए प्लांट खोलने पर केंद्र से जवाब मांगा

      February 23, 2026

      भारत की पहली एंटी टेरर पॉलिसी ‘प्रहार’ जारी

      February 23, 2026

      अनिल अंबानी को झटका, बैंक खातों को फ्रॉड घोषित करने पर रोक का आदेश रद्द

      February 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, February 24
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»शेयर बाजार का सकारात्मक रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
    दुनिया

    शेयर बाजार का सकारात्मक रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Share Market Update : शेयर बाजार का सकारात्मक रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
    Share Market Update : शेयर बाजार का सकारात्मक रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

    बाजार बंद होने के समय सेंसेक्स 479.95 अंक और निफ्टी 141.75 अंक ऊपर बंद हुआ

    Share Market Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : अमेरिका में दो दिन पहले सुप्रीम कोर्ट द्वारा ट्रंप के टैरिफ को अवैध घोषित करने के फैसले का असर पूरी दुनिया के साथ ही भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखाई दिया। शेयर बाजार में उत्साह का माहौल था और सप्ताह के पहले ही कारोबारी दिन शेयर बाजार शानदार तेजी दिखाते हुए बंद हुआ। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भारतीय बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।

    निवेशकों की भावना में सुधार होने के कारण, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, आॅटो और वित्तीय शेयरों में तेजी के चलते सोमवार को इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी उच्च स्तर पर बंद हुए। रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 7 पैसे बढ़कर 90.87 पर बंद हुआ।

    इस तरह रहा शेयर बाजार का हाल

    30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 479.95 अंक या 0.58 प्रतिशत चढ़कर 83,294.66 पर बंद हुआ। सत्र के दौरान, बेंचमार्क 671.44 अंक या 0.81 प्रतिशत उछलकर 83,486.15 के अंतर्दिवस उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 141.75 अंक या 0.55 प्रतिशत बढ़कर 25,713 पर बंद हुआ। इंट्राडे सत्र में, यह 200.2 अंक या 0.78 प्रतिशत बढ़कर 25,771.45 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

    ये शेयर फायदे में रहे

    सेंसेक्स पैक में अदानी पोर्ट्स सबसे बड़ा लाभ कमाने वाला शेयर रहा, जिसमें 2.98 प्रतिशत की वृद्धि हुई, इसके बाद कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावरग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, स्टेट बैंक आॅफ इंडिया, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा और लार्सन एंड टुब्रो प्रमुख लाभ कमाने वाले शेयर रहे।

    सोने और चांदी में तेजी जारी

    चांदी की कीमतों में 8,000 रुपये (3.03 प्रतिशत) की शानदार छलांग देखी गई, जिससे यह शुक्रवार के 2,64,000 रुपये से बढ़कर 2,72,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के स्तर पर पहुंच गई है। वहीं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में 3,300 रुपये (2.06 प्रतिशत) की वृद्धि हुई है, और यह पिछले सत्र के 1,59,500 रुपये के मुकाबले अब 1,62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है। वैश्विक स्तर पर भी यही रुझान है। स्पॉट सिल्वर 2.2 प्रतिशत (1.79 डॉलर) की बढ़त के साथ 86.50 डॉलर प्रति औंस और सोना लगभग 1 प्रतिशत चढ़कर 5,151 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleक्लासरूम बना डांस फ्लोर! ‘शरारत’ पर झूमे स्कूल के लड़के, वीडियो ने मचाया बवाल
    Next Article मेरठ में तीन मंजिला घर में लगी आग, 6 की मौत
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      फिर थमा भारत-अमेरिका वार्ता का दौर

      February 23, 2026

      अमेरिका अब भारत से 15% टैरिफ वसूलेगा

      February 22, 2026

      अमेरिका के नए टैरिफ पर हमारी नजर : गोयल

      February 22, 2026

      तकनीकी विकास में मील पत्थर साबित होगा समिट : वैष्णव

      February 21, 2026

      भारत-ब्राज़ील 5 साल में द्विपक्षीय व्यापार 20 अरब डॉलर से अधिक करने पर सहमत

      February 21, 2026

      नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा विदेशी मुद्रा भंडार

      February 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      मेरठ में तीन मंजिला घर में लगी आग, 6 की मौत

      By अंकित कुमारFebruary 24, 2026

      Meerut Fire Accident : मेरठ में तीन मंजिला घर में लगी आग, 6 की मौत…

      शेयर बाजार का सकारात्मक रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      February 24, 2026

      क्लासरूम बना डांस फ्लोर! ‘शरारत’ पर झूमे स्कूल के लड़के, वीडियो ने मचाया बवाल

      February 23, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.