- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी राजघाट पर की पुष्पांजलि अर्पित
Mahatma Gandhi 78th Death Anniversary, नई दिल्ली: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ( Mahatma Gandhi) की आज 78वीं (78th) पुण्यतिथि (Death Anniversary) है और इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व अन्य नेताओं ने राजघाट पर उनकी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इससे पहले प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर मेरा शत-शत नमन। पूज्य बापू ने हमेशा स्वदेशी पर जोर दिया, जो एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का भी एक मूलभूत स्तंभ है। उनका व्यक्तित्व और कार्य देश के लोगों को कर्तव्य के मार्ग पर चलने के लिए हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।
प्रधानमंत्री ने की अहिंसा के सिद्धांत की सराहना
प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक और पोस्ट में महात्मा गांधी के अहिंसा के सिद्धांत की सराहना की। उन्होंने लिखा, पूज्य बापू ने हमेशा मानवता की रक्षा के लिए अहिंसा पर ज़ोर दिया। इसमें ऐसी शक्ति है जो बिना हथियारों के दुनिया को बदल सकती है। अहिंसा परम धर्मस्त-तथाहिंसा परंतपः, अहिंसा परमं सत्यं यतो धर्मः प्रवर्तते (अहिंसा परम कर्तव्य है, अहिंसा परम तपस्या है। अहिंसा परम सत्य है, और यह धर्म के मार्ग को आगे बढ़ाती है)।
नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर कर दी थी हत्या
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने भी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राजघाट पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में सर्व-धर्म प्रार्थना और शहीद दिवस समारोह आयोजित किया गया। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख व्यक्ति मोहनदास करमचंद गांधी 30 जनवरी, 2026 को गोलियों का शिकार हो गए। उनकी हत्या नाथूराम गोडसे ने उस समय की जब वे रोज़ाना की प्रार्थना के लिए जा रहे थे।
हर साल राजघाट में समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित करते हैं पीएम
प्रधानमंत्री मोदी हर साल महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट जाते हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसके मद्देनजर हमेशा की तरह इस बार भी 30 जनवरी को शहीद दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी स्मृति स्थल, राजघाट पर होने वाले कार्यक्रम के मद्देनज़र एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की थी।

