
- स्वास्थ्यकर्मियों और दुनिया की भलाई के लिए काम करने वाले सभी लोगों का आभार : पीएम
World Health Day 2026, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: आज विश्व स्वास्थ्य दिवस (डब्ल्यूएचओ ) है और इस मौके पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने स्वास्थ्यकर्मियों और दुनिया की भलाई के लिए काम करने वाले सभी लोगों के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया। साथ ही, उन्होंने एक ज्यादा स्वस्थ और सबको साथ लेकर चलने वाले समाज को बनाने की जरूरत पर भी जोर दिया।
बिना थके दूसरों की सेवा में लगे रहते हैं स्वास्थ्यकर्मी
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, विश्व स्वास्थ्य दिवस (WHO) पर, हम उन सभी लोगों के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं जो बिना थके दूसरों की सेवा में लगे रहते हैं और एक स्वस्थ दुनिया बनाने की दिशा में काम करते हैं। हम एक स्वस्थ समाज बनाने के अपने संकल्प को भी दोहराते हैं। आइए, हम सभी मिलकर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और हर व्यक्ति की भलाई को सबसे ज्यादा अहमियत देने के लिए काम करते रहें।
1948 में हुई थी दिवस मनाने की शुरुआत
विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। इस मौके पर लोगों की सेहत से जुड़ी जरूरी समस्याएं सामने लाई जाती हैं। इसके अलावा व्यक्तिगत व वैश्विक, दोनों ही स्तरों पर मिलकर काम करने को बढ़ावा देने के लिए लोगों व सरकारों को प्रोत्साहित किया जाता है।1948 में डब्ल्यूएचओ की स्थापना के साथ इस दिन की शुरूआत हुई थी। इसकी स्थापना की याद में पहली बार यह दिवस 1950 में मनाया गया था।
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 का विषय
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 का विषय ‘स्वास्थ्य के लिए साथ मिलकर। विज्ञान के साथ खड़े हों दुनिया भर में स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों से निपटने में वैज्ञानिक सहयोग की अहमियत को दिखाता है। डब्ल्यूएचओ द्वारा एक साल तक चलने वाले अभियान के तौर पर शुरू किया गया यह कार्यक्रम इस बात पर जोर देता है कि रिसर्च, नए आइडिया और सबूतों पर आधारित नीतियां, मजबूत स्वास्थ्य सेवाएं बनाने में कितनी अहम भूमिका निभाती हैं।
ये भी पढ़ें : India-Bangladesh Relations: भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में नई शुरुआत, नई दिल्ली पहुचे विदेश मंत्री खलीलुर रहमान
