Close Menu
    What's Hot

    अमेरिका में मचा तहलका! रिलीज से पहले करोड़ों कमा रही रणवीर की ‘धुरंधर 2

    March 3, 2026

    ईरान बातचीत चाहता है, लेकिन अब देर हो चुकी: ट्रम्प

    March 3, 2026

    हरियाणा में बनेंगे 849 नए सेक्टर, किसान होंगे मालामाल

    March 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ईरान बातचीत चाहता है, लेकिन अब देर हो चुकी: ट्रम्प

      March 3, 2026

      भाजपा ने राज्यसभा के लिए 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भी नाम

      March 3, 2026

      ईरान पर इजरायल और अमेरिका की बमबारी तेज, अब तक 787 नागरिकों की मौत

      March 3, 2026

      इजराइल ने तेहरान और बेरूत में किए लक्षित हमले

      March 3, 2026

      मिडिल ईस्ट में तनाव बरकरार, अमेरिका ने ईरान का आईआरजीसी किया तबाह

      March 3, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, March 3
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Punjab: पंजाब में फिर से किसानों का आंदोलन, सड़कों पर उतरे किसान, लाठीचार्ज में एक की मौत, कपूरथला में 44 किसान हिरासत में, मोगा में नाका तोड़ा
    Breaking News

    Punjab: पंजाब में फिर से किसानों का आंदोलन, सड़कों पर उतरे किसान, लाठीचार्ज में एक की मौत, कपूरथला में 44 किसान हिरासत में, मोगा में नाका तोड़ा

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 21, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Punjab News: पंजाब में एक बार फिर किसान सड़क पर उतर आए हैं। पंजाब के 16 किसान संगठनों ने मंगलवार से चंडीगढ़ में बड़े प्रदर्शन का एलान किया है। किसानों ने चंडीगढ़ कूच कर दिया है। जगह-जगह पर पुलिस उन्हें रोकने में लगी है। उधर, संगरूर जिले के लोंगोवाल में आंदोलन कर रहे किसानों और पुलिस में झड़प हो गई। इसमें एसएचओ दीपइंदर सिंह जेजी समेत कई पुलिसकर्मी और किसान घायल हैं। 

    एक किसान प्रीतम सिंह की मौत हो गई है। भारतीय किसान यूनियन आजाद के जिला स्तरीय प्रतिनिधि जसवीर सिंह मेदेवास ने बताया कि गांव मंडेर के किसान प्रीतम सिंह आंदोलन में सुबह से ही साथ रहे। लोंगोवाल से बड़बड़ जाते वक्त पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें प्रीतम सिंह समेत कई किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रीतम सिंह को तुरंत संगरूर अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें पटियाला रेफर कर दिया गया। मगर प्रीतम सिंह की जान नहीं बची। 

    SHO को आई गंभीर चोट

    वहीं सुनाम सिटी थाने के एसएचओ दीपइंदर सिंह जेजी समेत कई पुलिसकर्मी भी घायल हैं एसएचओ को गंभीर चोट आई है। पुलिस का कहना है कि किसानों ने एसएचओ पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया है। बता दें कि पंजाब में बाढ़ से इस बार भीषण तबाही मची है। किसान संगठन नुकसान के मुआवजे की मांग कर रहे हैं। 22 अगस्त से चंडीगढ़ में स्थायी मोर्चा लगाने का एलान भी 16 किसान संगठन कर चुके हैं। इससे पहले पुलिस ने रविवार रात को ही छापेमारी कर किसानों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। इससे नाराज किसान संगठन सड़क पर उतर आए। 

    सुनाम विधानसभा क्षेत्र के कस्बा लोंगोवाल में सोमवार सुबह से ही संगठनों और पुलिस के बीच स्थिति तनावपूर्ण रही। नामोल और मेदेवास में भी पुलिस ने नाकेबंदी कर रखी है। पुलिस से बचकर निकले भारतीय किसान यूनियन एकता आजाद के नेता जसवीर सिंह मदेवास और हैप्पी नमोल ने कहा कि प्रदेश की भगवंत मान सरकार ने किसानों को चंडीगढ़ में प्रदर्शन करने से रोकने के लिए नेताओं को गिरफ्तार कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि 16 किसान संगठन मिलकर संघर्ष कर रहे हैं और बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं लेकिन आम आदमी पार्टी सरकार ने भी पिछली सरकारों की तरह रास्ता अपनाया है। 

    मोगा में किसानों ने तोड़ा पुलिस का नाका, लुधियाना रोड जाम

    मोगा से भी किसान चंडीगढ़ को रवाना होने लगे हैं। पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश में जुटी है। वहीं किसान भी अपनी जिद पर अड़े हैं। कई किसान नेताओं को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। फिरोजपुर रोड पर किसान गुरुद्वारा श्री तंबुमल के पास जुटे और चंडीगढ़ कूच किया। यहां पर पुलिस ने बैरिकेड लगा रखा था। किसानों ने बैरिकेड तोड़ दिया और आगे बढ़ने लगे। वहीं गांव दुनेके के पास भी पुलिस ने एक बड़ा नाका लगा रखा था। सड़क पर ट्रक खड़ा कर जाम लगा दिया गया ताकि किसान आगे न बढ़ सके। नाके नाजकारी मिलते ही किसानों ने अपना काफिला मोड़ लिया। गांवों के रास्ते से गांव मेहना पहुंचे और यहां लुधियाना रोड को किसानों ने जाम कर दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। 

    कपूरथला में 44 किसान हिरासत में 

    कपूरथला में सोमवार को किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेताओं ने प्रदर्शन किया। यहां पुलिस ने 44 किसानों को हिरासत लिया। इसके बाद किसान संगठनों ने हंगामा शुरू कर दिया और थानों का घेराव शुरू कर दिया। जोन नडाला अध्यक्ष निशान सिंह और जिला महासचिव निर्मल सिंह ने बताया कि उनके संगठन के नेताओं को रविवार को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनकी रिहाई के लिए संगठन से मिले आदेश के अनुसार नौ टोल प्लाजा पर पंजाब के किसान संगठन शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान ढिलवां टोल प्लाजा पर भी किसान शांतिमय ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे। मगर पुलिस ने किसानों को हिरासत में लिया। 

    पुलिस ने भुलत्थ थाने में 16, बेगोवाल में 18 और ढिलवां थाने में 18 किसान को हिरासत में रखा है। निशान सिंह ने कहा कि अगर किसानों को रिहा नहीं किया गया तो संगठन बड़े स्तर पर संघर्ष करने को मजबूर होगा। भुलत्थ के डीएसपी भारत भूषण सैनी ने बताया कि उक्त किसान ढिलवां टोल प्लाजा पर धरना दे रहे थे। वहां पर हालात न बिगड़े, इसलिए एहतियातन यह कदम उठाया गया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleRajasthan Election: internal survey में 80 सीटों को लेकर निश्चिंत गहलोत; मैजिक फिगर 101 के लिए मशक्कत शुरू
    Next Article Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा आंगनवाड़ी वर्करों के बकाया वेतन तुरंत अदा करने के हुक्म
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    ईरान बातचीत चाहता है, लेकिन अब देर हो चुकी: ट्रम्प

    March 3, 2026

    भाजपा ने राज्यसभा के लिए 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भी नाम

    March 3, 2026

    ईरान पर इजरायल और अमेरिका की बमबारी तेज, अब तक 787 नागरिकों की मौत

    March 3, 2026

    इजराइल ने तेहरान और बेरूत में किए लक्षित हमले

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट में तनाव बरकरार, अमेरिका ने ईरान का आईआरजीसी किया तबाह

    March 3, 2026

    ईरान में हम लंबी लड़ाई को तैयार : ट्रंप

    March 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    अमेरिका में मचा तहलका! रिलीज से पहले करोड़ों कमा रही रणवीर की ‘धुरंधर 2

    By श्वेता चौहानMarch 3, 2026

    Dhurandhar 2 Advance Booking USA Dhurandhar 2 Advance Booking USA: रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित सीक्वल…

    ईरान बातचीत चाहता है, लेकिन अब देर हो चुकी: ट्रम्प

    March 3, 2026

    हरियाणा में बनेंगे 849 नए सेक्टर, किसान होंगे मालामाल

    March 3, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.