Close Menu
    What's Hot

    भारत और अमेरिका में व्यापार समझौता जल्द

    February 3, 2026

    ग्रीन साड़ी में माधुरी दीक्षित ने लूटी महफिल

    February 3, 2026

    सूरत में अभिनेता सैफ अली खान का विरोध, हिंदू संगठनों ने काले झंडे दिखाए, लव-जिहादी के नारे लगाए

    February 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      भारत और अमेरिका में व्यापार समझौता जल्द

      February 3, 2026

      सूरत में अभिनेता सैफ अली खान का विरोध, हिंदू संगठनों ने काले झंडे दिखाए, लव-जिहादी के नारे लगाए

      February 2, 2026

      Sonam Wangchuk: लद्दाख को नेपाल-बांग्लादेश बनाना चाहते थे वांगचुक: केंद्र सरकार

      February 2, 2026

      ममता बनर्जी ने चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना, कहा- ऐसा अहंकारी और झूठा सीईसी नहीं देखा

      February 2, 2026

      अनंत सिंह कल लेंगे विधायक पद की शपथ

      February 2, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, February 3
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Punjab: मुख्यमंत्री ने 12,710 अध्यापकों के साथ जुड़ा ‘कच्चा’ शब्द हटाया, ठेका आधारित अध्यापकों को रेगुलर नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे
    Breaking News

    Punjab: मुख्यमंत्री ने 12,710 अध्यापकों के साथ जुड़ा ‘कच्चा’ शब्द हटाया, ठेका आधारित अध्यापकों को रेगुलर नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 29, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Punjab News: पंजाब सरकार ने प्रदेश के कॉन्ट्रैक्ट/कच्चे टीचरों की 10 साल पुरानी मांग पूरी करते हुए आज उन्हें रेगुलर कर दिया है। CM पंजाब भगवंत मान ने चंडीगढ़ में एक प्रोग्राम में करीब 12710 कच्चे टीचरों की सेवाएं स्थायी (रेगुलर) करने का ऐलान किया। उन्होंने सर्विस प्रोवाइडर/टीचरों को नियुक्ति पत्र भी दिए।

    CM मान ने कहा कि अब टीचरों को तीन गुणा वेतन मिलेगा। पहले 3500 रुपए वेतनमान लेने वाले टीचर की तनख्वाह अब 15 हजार, 6 हजार वेतनमान वाले की 18 हजार, 11 हजार वेतनमान वाले की 22 हजार रुपए और 12 हजार वेतनमान वाले की 24 हजार रुपए सैलरी कर दी गई है।

    सरकारों के पास पैसे की कमी नहीं, केवल नीयत साफ चाहिए

    CM मान ने कहा कि अफसरों ने सैलरी बढ़ोतरी से सरकारी खजाने पर बोझ बढ़ने की बात कही। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि टीचर सालों बाद भविष्य के वेतन बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। गनीमत है कि वह अपना सालों पुराना पैसा नहीं मांग रहे। उन्होंने करीब 20 साल बाद वेतनमान वृद्धि का फैसला सही बताते हुए इसे अब लागू किया है। कहा कि सरकारों के पास पैसे की कमी नहीं, केवल नीयत साफ चाहिए।

    टीचरों के हक मांगने पर उन पर लाठीचार्ज किया जाता रहा

    CM मान ने कहा कि मुझे कच्चा शब्द ही पसंद नहीं है। बाकी 150-200 कच्चे टीचरों को भी पक्का कर दिया जाएगा, लेकिन थोड़ा इंतजार करना चाहिए। टीचरों को दी जा रही 3-6 हजार रुपए तनख्वाह मजाक से कम नहीं था। टीचरों के हक मांगने पर उन पर लाठीचार्ज किया जाता रहा, लेकिन उनकी सुध नहीं ली गई।

    रेगुलर टीचरों को मिलेंगे यह लाभ

    1. रेगुलर किए गए टीचर 58 वर्ष तक की आयु तक चिंतामुक्त-सीएम मान 

    2. प्रति वर्ष 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि

    3. महिला टीचरों को मातृत्व पेड अवकाश

    4. सभी प्रकार के पेड अवकाश

    ध्यापकों के 10 साल की सर्विस पर विचार किया गया

    सीएम पंजाब ने कहा कि जब उन्होंने टीचरों को पक्का करने का विचार किया तो अफसरों ने कई प्रकार की जजमेंट की रूकावट बताई। फिर अध्यापकों के 10 साल की सर्विस पर विचार किया तो कई टीचरों के अल्पकाल के ब्रेक की अड़चन को अगली समय सीमा से जोड़ कर दूर करना पड़ा।

    भगवंत मान ने कहा कि अब तक कच्चे घरों का रिवाज भी खत्म हो चुका है तो टीचर कच्चे नहीं होने चाहिएं। आज से टीचरों के मुंह से कच्चा शब्द हट गया है और 58 वर्ष की आयु तक कोई परेशानी नहीं होगी।

    भावुक होकर सीएम मान के गले लगीं टीचर 

    सीएम पंजाब द्वारा नौकरी रेगुलर करने किए जाने की घोषणा करते ही कई महिला टीचर भावुक हो गईं। वह भावुक होते हुए मुख्यमंत्री मान के गले लगीं और सदैव AAP सरकार का साथ देने की बात कही। साथ ही भगवंत मान जिंदाबाद के नारे भी लगाए। उन्होंने कहा कि वह जब कभी भी वोट डालेंगी तो उनकी सरकार को ही डालेंगी।

    सीएम पद की शपथ लेते वक्त एक कैबिनेट सब-कमेटी का हुआ था गठन

    बता दें कि शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने टीचरों की नौकरी रेगुलर किए जाने की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो जारी करके दी थी। सभी अस्थायी टीचरों को रेगुलराइजेशन लेटर देने की बात कही थी। उन्होंने बताया कि इसके लिए भगवंत मान ने सीएम पद की शपथ लेते ही एक कैबिनेट सब-कमेटी का गठन किया था, जिसकी रिपोर्ट मिलने के बाद रेगुलर करने का फैसला लिया गया।

    पंजाब सरकार की नई रेगुलराइजेशन पॉलिसी

    पंजाब सरकार ने करीब 2 महीने पहले राज्य में एडहॉक, ठेका आधारित, डेली वेज, वर्क चार्ज और अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का फैसला लिया था। इसके लिए राज्य सरकार ने नई पॉलिसी तैयार की गई। इसके तहत 10 साल की सर्विस पूरी कर चुके कर्मचारियों को रेगुलर करने की बात कही गई।

    सर्विस रूल्स के अनुसारसारी शर्तें पूरी होनी अनिवार्य

    पंजाब सरकार की नई पॉलिसी के अनुसार, कर्मचारी के स्थायी होने के लिए सर्विस रूल्स के अनुसार शैक्षणिक योग्यता, पोस्ट व अनुभव समेत अन्य शर्तें पूरी होनी चाहिएं। बीते 10 वर्ष की सर्विस के दौरान कर्मचारी का आचरण संतोषजनक होना चाहिए। सरकार द्वारा 10 साल की समय सीमा की गिनती के समय काल्पनिक ब्रेक पर विचार नहीं किया जाएगा।

    लाभार्थी कर्मचारियों की 58 वर्ष की आयु तक विशेष कैडर में नियुक्ति

    नई नीति आउटसोर्स कर्मचारियों के अलावा योग्यता पूरी नहीं करने वाले कर्मचारियों पर लागू नहीं होगी। लाभार्थी कर्मचारियों की 58 वर्ष की आयु तक विशेष कैडर में नियुक्ति रहेगी। कर्मचारियों को कैडर पोस्ट के पद पर नहीं रखा जाएगा। सर्विस रूल के अनुसार कर्मचारी रेगुलर कैडर का हिस्सा नहीं होंगे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleDelhi Flood News: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, कहा- पीड़ितों को मुआवजा दिलाएगी कांग्रेस
    Next Article Haryana: भाजपा की केंद्र सरकार किसानों को उर्वरकों पर दी जा रही सब्सिडी को खत्म करने का रच रही है षड्यंत्र: अभय सिंह चौटाला
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    भारत और अमेरिका में व्यापार समझौता जल्द

    February 3, 2026

    सूरत में अभिनेता सैफ अली खान का विरोध, हिंदू संगठनों ने काले झंडे दिखाए, लव-जिहादी के नारे लगाए

    February 2, 2026

    Sonam Wangchuk: लद्दाख को नेपाल-बांग्लादेश बनाना चाहते थे वांगचुक: केंद्र सरकार

    February 2, 2026

    ममता बनर्जी ने चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना, कहा- ऐसा अहंकारी और झूठा सीईसी नहीं देखा

    February 2, 2026

    अनंत सिंह कल लेंगे विधायक पद की शपथ

    February 2, 2026

    Budget 2026-27 : बजट विकसित भारत के लक्ष्य को नई दिशा देगा : वित्त मंत्री

    February 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    भारत और अमेरिका में व्यापार समझौता जल्द

    By अंकित कुमारFebruary 3, 2026

    India-US Trade Deal : भारत और अमेरिका में व्यापार समझौता जल्द अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया…

    ग्रीन साड़ी में माधुरी दीक्षित ने लूटी महफिल

    February 3, 2026

    सूरत में अभिनेता सैफ अली खान का विरोध, हिंदू संगठनों ने काले झंडे दिखाए, लव-जिहादी के नारे लगाए

    February 2, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.