Close Menu
    What's Hot

    Mamata Banerjee News: कालीघाट में ममता बनर्जी के साथ बदसलूकी ! TMC का दावा- महिला के पास था चाकू | National

    October 14, 2026

    2 बेटियां होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करते थे ससुराली, अरविना नहीं सह पाई जुल्म, दे दी जान, मायके वाले बोले-दहेज के लिए हत्या

    October 13, 2026

    Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट मामले में सौरव दास और आशुतोष रांका पर FIR, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई | National

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Mamata Banerjee News: कालीघाट में ममता बनर्जी के साथ बदसलूकी ! TMC का दावा- महिला के पास था चाकू | National

      October 14, 2026

      Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट मामले में सौरव दास और आशुतोष रांका पर FIR, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई | National

      October 13, 2026

      Bihar Boat Accident: बिहार के वैशाली में गंगा में पलटी नाव, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे सभी | National

      October 13, 2026

      India-China News: लद्दाख में भारत ने तय किए 28 रणनीतिक स्थानों के नाम, चीन ने जताई आपत्ति | National

      October 13, 2026

      Uttarakhand News: उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल तक पाबंदी, सरकार ने जारी किया नया आदेश | National

      October 13, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, October 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Punjab News:पंजाब पुलिस ने एयर इंडिया का बाइकॉट वाले नारे लिखने वाले S.F.J के दो गुर्गों को किया गिरफ़्तार, व्यक्तियों ने एस. एफ. जे. के लिये काम करने की बात कबूली
    Breaking News

    Punjab News:पंजाब पुलिस ने एयर इंडिया का बाइकॉट वाले नारे लिखने वाले S.F.J के दो गुर्गों को किया गिरफ़्तार, व्यक्तियों ने एस. एफ. जे. के लिये काम करने की बात कबूली

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाDecember 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने सिखस फार जस्टिस ( एस. एफ. जे.) के दो गुर्गों को पंजाब और आसपास के राज्यों में सार्वजनिक स्थानों पर देश विरोधी नारे लिखने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है। 

    यह जानकारी देते हुये डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस ( डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने सोमवार को यहाँ बताया कि मास्टरमाईंड गुरपतवंत सिंह पन्नू और जगजीत सिंह की हिमायत वाली न्यूयार्क स्थित एस. एफ. जे. को भारत सरकार ने ग़ैर-कानूनी संगठन के तौर पर नामज़द किया है। हाल ही में आज़ादी दिवस के मौके ज़िला बठिंडा, क्रिकेट विश्व कप मैचों के दौरान हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में, राजस्थान के हनूमानगढ़ रेलवे स्टेशन में और ज़िला अमृतसर में गुरपर्व के दौरान अलग-अलग स्थानों पर ‘एयर इंडिया का बाइकॉट करो’, ‘खालिस्तान ज़िंदाबाद और एस. एफ. जे. जिन्दाबाद’, जैसे नारे देखे गए थे। 

    गिरफ़्तार किये व्यक्तियों की पहचान हरमनप्रीत सिंह निवासी गाँव नसीबपुरा, तलवंडी साबो, बठिंडा और लवप्रीत सिंह निवासी कोटशमीर, बठिंडा के तौर पर हुई है। पुलिस ने इनके कब्ज़े में से काली स्प्रे के तीन कैन, एक खालिस्तान का झंडा और एक मोटरसाईकल भी बरामद किया है।  

    डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ़्तार व्यक्तियों ने कबूला कि वह एस. एफ. जे. संगठन के लिए काम करते थे और एस. एफ. जे. के एक मैंबर जगजीत सिंह, जो गुरपतवंत पन्नू की तरफ़ से भारत में ऐसऐफजे गुर्गों को पैसे भेजता था, के संपर्क में थे। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ़्तार किये गए दोनों व्यक्तियों को इन कामों को अंजाम देने के लिए एस. एफ. जे संगठन से वेस्टर्न यूनियन के द्वारा अलग- अलग किश्तों में 1 25, 000 रुपए प्राप्त हुए थे। 

    इस सम्बन्धी और ज्यादा जानकारी देते हुये एआईजी काउन्टर इंटेलिजेंस बठिंडा अवनीत कौर सिद्धू ने बताया कि ऐसऐफजे के साथ जुड़े दो व्यक्तियों की गतिविधि के बारे भरोसेमन्द सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर काउन्टर इंटेलिजेंस बठिंडा की पुलिस टीमों ने बठिंडा-बादल रोड पर नन्ही छां चौक के नज़दीक विशेष नाका लगा कर दोनों को तब काबू कर लिया, जब दोषी व्यक्ति अपने मोटरसाईकल पर जा रहे थे। इस सम्बन्धी आगे जांच जारी है। 

    इस सम्बन्धी थाना कैनाल कालोनी बठिंडा में भारतीय दंड संहिता की धारा 153, 153ए, 505 और 120बी के अंतर्गत एफआईआर नंबर 233 तारीख़ 03/ 12/ 23 को मुकदमा दर्ज किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePunjab News: आयुष्मान कार्ड बंपर ड्रा में पंजाब सरकार ने आखिरी तारीख़ बढ़ा कर 31 दिसंबर की
    Next Article Punjab News:अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर विभिन्न शख्सियतों का सम्मान, दिव्यांगों के लिए आरक्षित पद भरने के लिए कार्यवाही तेज़ : डॉ. बलजीत कौर
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    Mamata Banerjee News: कालीघाट में ममता बनर्जी के साथ बदसलूकी ! TMC का दावा- महिला के पास था चाकू | National

    October 14, 2026

    Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट मामले में सौरव दास और आशुतोष रांका पर FIR, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई | National

    October 13, 2026

    Bihar Boat Accident: बिहार के वैशाली में गंगा में पलटी नाव, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे सभी | National

    October 13, 2026

    India-China News: लद्दाख में भारत ने तय किए 28 रणनीतिक स्थानों के नाम, चीन ने जताई आपत्ति | National

    October 13, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल तक पाबंदी, सरकार ने जारी किया नया आदेश | National

    October 13, 2026

    CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में, दिल्ली पुलिस का एक्शन, विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे थे जंतर-मंतर | National

    October 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Mamata Banerjee News: कालीघाट में ममता बनर्जी के साथ बदसलूकी ! TMC का दावा- महिला के पास था चाकू | National

    By अंकित कुमारOctober 14, 2026

    पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी पर हमले की घटना सामने आई है। Mamata…

    2 बेटियां होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करते थे ससुराली, अरविना नहीं सह पाई जुल्म, दे दी जान, मायके वाले बोले-दहेज के लिए हत्या

    October 13, 2026

    Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट मामले में सौरव दास और आशुतोष रांका पर FIR, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई | National

    October 13, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.