Close Menu
    What's Hot

    20 साल बाद लौट रही है खोसला का घोसला की मंडली

    March 13, 2026

    आपदा प्रभावित 5 राज्यों और जम्मू-कश्मीर के लिए 1,912.99 करोड़ की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता मंजूर

    March 13, 2026

    हरियाणा में लौटेगा मिट्टी के तेल का दौरा, केंद्र से 8.76 लाख लीटर केरोसिन मिला, BPL परिवारों को मिलेगी प्राथमिकता

    March 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      आपदा प्रभावित 5 राज्यों और जम्मू-कश्मीर के लिए 1,912.99 करोड़ की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता मंजूर

      March 13, 2026

      विपक्ष ने संसद परिसर में प्लेकार्ड दिखाकर एलपीजी संकट पर प्रदर्शन किया

      March 13, 2026

      जनजातियों के विकास के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन जरूरी

      March 13, 2026

      निशांत यादव बनेंगे डिप्टी सीएम, सीएम पर सस्पेंस बरकरार

      March 13, 2026

      देशभर में गैस की किल्लत बढ़ी, 900 रुपए वाला सिलेंडर 1800 में मिल रहा

      March 12, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, March 13
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Punjab News: पंजाब पुलिस ने आतंकवादी लखबीर रोडे के साथी परमजीत सिंह ढाडी को अमृतसर हवाई अड्डे से किया गिरफ़्तार
    Breaking News

    Punjab News: पंजाब पुलिस ने आतंकवादी लखबीर रोडे के साथी परमजीत सिंह ढाडी को अमृतसर हवाई अड्डे से किया गिरफ़्तार

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाDecember 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Amritsar:अमृतसर में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने आतंकवादी लखबीर सिंह रोडे के साथी परमजीत सिंह उर्फ पंजाब सिंह ढाडी को सोमवार को श्री गुरु रामदास जी अंतररराष्ट्रीय एयरपोर्ट, राजासांसी से गिरफ्तार किया है। ब्रिटिश नागरिक ढाडी इंटरनेशनल सिख फार यूथ फैडरेशन (आईएसवाईएफ) का संस्थापक सदस्य है, जो यूके जाने की फिराक में था। यह जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने मंगलवार को जारी की।इमीग्रेशन अधिकारियों ने काबू किया है। यूके पासपोर्ट पर यूके जाने की फिराक में था। ढाडी यूके से संस्था में नए आतंकियों की भरती, मदद और फंडिंग करने वाले मॉड्यूल का संचालक कर रहा था

    डीजीपी यादव ने बताया कि परमजीत सिंह ढाडी साल 1990 के दशक में पंजाब में आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है। साल 2003 में उसे गिरफ्तार किया गया था और आतंकवाद से संबंधित मामलों में दोषी ठहराया गया था। भारत (पंजाब) में अपनी सजा पूरी करने के बाद ढाडी यूके वापस चला गया। यूके और अन्य यूरोपियन देशों में संगठन के लिए प्रेरित, भरती करने और फंड इकट्ठा करने वाले सदस्य के तौर पर काम करते हुए उसने आईएसवाईएफ में अपनी गतिविधियां जारी रखीं।

    उन्होंने बताया कि साल 2021 में दोषी ढाडी का नाम पंजाब में आईएसवाईएफ केडर के पुर्णगठन करने वालों में शामिल पाया गया था। जो पंजाब में शांति और सद्भावना भंग करने के लिए विशेष व्यक्तियों को निशाना बनाने के लिए फंड और आतंकी हार्डवेयर की व्यवस्था करता था।

    उन्होंने कहा कि ढाडी के पंजाब में दहशतगर्दी के लिए फंडिग और दमनकारी गतिविधियों में शामिल होने के बाद, उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए एलओसी जारी करवाया गया था। उन्होंने उक्त गिरफ्तारी को क्षेत्र में शांति भंग करने की कोशिश करने वाले दहशतगर्द मॉड्यूल के लिए बड़ा झटका बताया।

    एसएसओसी के एआईजी सुखमिंदर सिंह मान ने बताया कि आरोपी परमजीत ढाडी को इमीग्रेशन अधिकारियों ने सोमवार को श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उस समय हिरासत में लिया जब वह ब्रिटिश पासपोर्ट पर पंजाब सिंह के नाम पर यूके जाने के लिए विमान में सवार हो रहा था।

    एआईजी मान ने बताया कि पुलिस की ओर से ढाडी को गैर कानूनी गतिविधियों (विरोधी) एक्ट (यूएपीए) की धारा 13, 16, 17, 18, 18-बी तथा गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम एक्ट की धारा 21, 25, 27-ए और 29 तथा आईपीसी की धारा 120, 120-बी के तहत दो सितंबर 2021 को केस संख्या 18 दर्ज की गई थी।

    उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान सामने आया कि ढाडी लखबीर सिंह रोडे के लगातार संपर्क में था। उन्होंने कहा कि आरोपी अकसर पाकिस्तान आता-जाता रहता था और रोडे के निर्देशों पर वह सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का इस्तेमाल करते हुए युवाओं की पहचान करता और उन्हें आतंकी गतिविधियों का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करता था। बता दें की रोडे की पाकिस्तान में मौत हो चुकी है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePunjab News: 3000 रुपए रिश्वत लेता राजस्व पटवारी विजीलैंस द्वारा रंगे हाथों काबू
    Next Article हरियाणा में अनिल विज विवाद के बीच होगा मंत्रिमंडल विस्तार, निर्दलीय विधायकों की हो सकती है बल्ले-बल्ले
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    आपदा प्रभावित 5 राज्यों और जम्मू-कश्मीर के लिए 1,912.99 करोड़ की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता मंजूर

    March 13, 2026

    विपक्ष ने संसद परिसर में प्लेकार्ड दिखाकर एलपीजी संकट पर प्रदर्शन किया

    March 13, 2026

    जनजातियों के विकास के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन जरूरी

    March 13, 2026

    निशांत यादव बनेंगे डिप्टी सीएम, सीएम पर सस्पेंस बरकरार

    March 13, 2026

    देशभर में गैस की किल्लत बढ़ी, 900 रुपए वाला सिलेंडर 1800 में मिल रहा

    March 12, 2026

    सिविल सेवा पास करने वाले कैंडिडेट्स को सुप्रीम राहत, एससी बोला-पेरेंट्स की सैलरी ओबीसी क्रीमी लेयर का आधार नही

    March 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    20 साल बाद लौट रही है खोसला का घोसला की मंडली

    By श्वेता चौहानMarch 13, 2026

    Khosla Ka Ghosla: 20 साल बाद लौट रही है खोसला का घोसला की मंडली इस…

    आपदा प्रभावित 5 राज्यों और जम्मू-कश्मीर के लिए 1,912.99 करोड़ की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता मंजूर

    March 13, 2026

    हरियाणा में लौटेगा मिट्टी के तेल का दौरा, केंद्र से 8.76 लाख लीटर केरोसिन मिला, BPL परिवारों को मिलेगी प्राथमिकता

    March 13, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.