एंटरटेनमेंट से भरी डार्क कॉमेडी, कान्स में हो चुका सिस्टर मिडनाइट का प्रीमियर
Sister Midnight On OTT, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: साली मोहब्बत और रात अकेली है 2 में राधिका आप्टे की उम्दा परफॉर्मेंस को काफी सराहा जा रहा है। इन दोनों फिल्मों के बाद अब उनकी एक और फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है जिसकी चर्चा सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी खूब रही थी। राधिका आप्टे की ये फिल्म है सिस्टर मिडनाइट 1 घंटे 50 मिनट की डार्क कॉमेडी ड्रामा सिस्टर मिडनाइट पिछले साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर की गई थी। यही नहीं, यह बाफ्ता अवॉर्ड्स के लिए भी नॉमिनेट हो चुकी है। यह डार्क कॉमेडी इसी साल 30 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब सात महीने बाद यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ गई है।
सिस्टर मिडनाइट की हुई थी तारीफ
जब सिस्टर मिडनाइट सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तब यह सोशल मीडिया पर खूब पसंद की गई थी। भले ही कमाई कम हो, लेकिन फिल्म और राधिका आप्टे की खूब प्रशंसा हुई थी। अब आखिरकार फिल्म भी ओटीटी पर आ गई है।
ओटीटी पर कहां देखें सिस्टर मिडनाइट?
अगर आपने अभी तक राधिका आप्टे की फिल्म सिस्टर मिडनाइट नहीं देखी है तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर 26 दिसंबर से स्ट्रीम हो रही है। इससे पहले इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर लॉन्च किया गया था।
सिस्टर मिडनाइट की कहानी
फिल्म की कहानी एक उमा की है जिसकी जिंदगी अरेंज्ड मैरिज के बाद उतार-चढ़ाव से भर जाती है। उसकी जिंदगी में ऐसी-ऐसी घटनाएं होने लगती हैं जो आपको हंसाने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर करेंगी। फिल्म को 5.8 रेटिंग मिली है।

