Close Menu
    What's Hot

    CM भगवंत मान बोले- महिलाओं को 1000 रुपये देने के फैसले से नाराज़ होकर विपक्ष बजट पर चर्चा से भागा 

    March 12, 2026

    मलयालम इंडस्ट्री को बड़ा झटका! 27 साल के एक्टर हरि मुरली का निधन

    March 12, 2026

    दोनों सदनों में आज भी विपक्ष के हंगामे के आसार

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      दोनों सदनों में आज भी विपक्ष के हंगामे के आसार

      March 12, 2026

      कारोबार शुरू होते ही शेयर बाजार में गिरावट

      March 12, 2026

      उत्तर भारत में बदला मौसम, पहाड़ों में बारिश, बर्फबारी

      March 12, 2026

      देशभर में एलपीजी की किल्लत बढ़ी, गैस एजेंसी के बाहर सिलेंडर लेने वालों की लंबी लाइनें लगी

      March 11, 2026

      रूस से 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल खरीदेगा भारत

      March 11, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, March 12
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Rahul Gandhi: VB-GRAM-G जुमला है, गरीबों के हक पर हमला है: राहुल गांधी
    Breaking News

    Rahul Gandhi: VB-GRAM-G जुमला है, गरीबों के हक पर हमला है: राहुल गांधी

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJanuary 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Rahul Gandhi: VB-GRAM-G जुमला है, गरीबों के हक पर हमला है: राहुल गांधी
    Rahul Gandhi: VB-GRAM-G जुमला है, गरीबों के हक पर हमला है: राहुल गांधी

    राष्ट्रीय मनरेगा श्रमिक सम्मेलन में सिर पर गमछा और कंधे पर कुदाल रखकर पहुंचे राहुल और खड़गे
    Rahul Gandhi, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को नई दिल्ली में कहा कि वे VB-GRAM-G बिल के बारे में नहीं जानते। उन्होंने कहा, VB-GRAM-G जुमला है, गरीबों के हक पर हमला है। राहुल ने गरीबों से अपील की कि वे इस नए बिल के विरोध में एकजुट हों। राहुल रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय मनरेगा श्रमिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

    सम्मेलन में राहुल और खड़गे ने सिर पर गमछा बांधा, कंधे पर कुदाल रखी और देशभर से मजदूरों की लाई मिट्टी पौधों में डाली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि सरकार का मनरेगा को निरस्त करना महात्मा गांधी के नाम को लोगों की स्मृति से मिटाने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी संसद के आगामी बजट सत्र में इस मुद्दे को मजबूती से उठाएगी।

    मनरेगा में गरीब लोगों को काम करने का अधिकार था

    राहुल ने कहा कि मनरेगा गरीबों को अधिकार देने के लिए लाई गई योजना थी। इसका उद्देश्य जरूरतमंदों को काम देना था। यह योजना सरकार के तीसरे स्तर यानी पंचायती राज के माध्यम से चलाई जानी थी। अधिकार शब्द महत्वपूर्ण था। सभी गरीब लोगों को मनरेगा के तहत काम करने का अधिकार था। पीएम मोदी-भाजपा उस कन्सेप्ट को खत्म करना चाहती है।

    मजदूरों को मिलने वाला पैसा अब ठेकेदारों और अफसरों को दिया जाएगा

    राहुल ने कहा, पहले जो मजदूरों को मिलता था, वह अब ठेकेदारों और अफसरों को दिया जाएगा। भाजपा चाहती है कि संपत्ति कुछ ही हाथों में रहे ताकि गरीब लोग अडानी-अंबानी पर निर्भर रहें, यही उनका भारत का आदर्श है। वे ऐसा भारत चाहते हैं, जहां राजा ही सब कुछ तय करे।

    कांग्रेस देशभर में कर रही बिल का विरोध

    सम्मेलन में देश भर के श्रमिकों ने भाग लिया और अपने कार्यस्थलों से मुट्ठी भर मिट्टी लाकर खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की उपस्थिति में प्रतीकात्मक रूप से पौधों में डाली। कांग्रेस ने 10 जनवरी को यूपीए सरकार के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को निरस्त किए जाने के विरोध में 45 दिनी राष्ट्रव्यापी अभियान मनरेगा बचाओ संग्राम की शुरूआत की थी।

    कानून निरस्त करने की मांग कर रहा विपक्ष

    विपक्षी दल विकसित भारत-रोजगार आजीविका मिशन (ग्रामीण) गारंटी अधिनियम को वापस लेने और मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में, यानी काम करने के अधिकार और पंचायतों के अधिकार को बरकरार रखते हुए, एक अधिकार-आधारित कानून के रूप में बहाल करने की मांग कर रहा है।

    ये भी पढ़ें: जम्मू में 400 फीट गहरी खाई में गिरी सेना की गाड़ी, 10 जवानों की जान गई

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा रोडवेज में निकली भर्ती, 27 जनवरी से शुरू होंगे आवेदन
    Next Article आॅस्कर 2026 की रेस से बाहर हुई करण जौहर की फिल्म होमबाउंड
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      दोनों सदनों में आज भी विपक्ष के हंगामे के आसार

      March 12, 2026

      कारोबार शुरू होते ही शेयर बाजार में गिरावट

      March 12, 2026

      उत्तर भारत में बदला मौसम, पहाड़ों में बारिश, बर्फबारी

      March 12, 2026

      देशभर में एलपीजी की किल्लत बढ़ी, गैस एजेंसी के बाहर सिलेंडर लेने वालों की लंबी लाइनें लगी

      March 11, 2026

      रूस से 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल खरीदेगा भारत

      March 11, 2026

      शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने किया गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान का शंखनाद, कहा- मुझे सपा समर्थक कहते हैं, मेरे कार्यक्रम में सबसे ज्यादा भाजपाई हैं

      March 11, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      CM भगवंत मान बोले- महिलाओं को 1000 रुपये देने के फैसले से नाराज़ होकर विपक्ष बजट पर चर्चा से भागा 

      By श्वेता चौहानMarch 12, 2026

      चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि विपक्षी दलों ने बजट पर…

      मलयालम इंडस्ट्री को बड़ा झटका! 27 साल के एक्टर हरि मुरली का निधन

      March 12, 2026

      दोनों सदनों में आज भी विपक्ष के हंगामे के आसार

      March 12, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.