Close Menu
    What's Hot

    रिश्ते का खौफनाक अंत! शादीशुदा नेवी अफसर ने प्रेमिका को मारकर फ्रिज में रखा शव

    March 30, 2026

    हरियाणा में 1 अप्रैल से महंगा होगा सफर, टोल प्लाजा पर 4–5% तक बढ़ेंगी दरें

    March 30, 2026

    फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट

    March 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      रिश्ते का खौफनाक अंत! शादीशुदा नेवी अफसर ने प्रेमिका को मारकर फ्रिज में रखा शव

      March 30, 2026

      ईरान के हथियार उत्पादन को रोकेंगे अमेरिका-इजरायल

      March 30, 2026

      राजधानी दिल्ली को दहलाने की धमकी देने वाला काबू

      March 30, 2026

      पीएम मोदी ने केरल से की चुनाव प्रचार की शुरूआत, कहा-मतलबी पॉलिटिक्स के दो मुखौटों के बीच फंसा हुआ है केरल

      March 29, 2026

      94 हजार मीट्रिक टन गैस लेकर भारत आ रहे 2 एलपीजी टैंकरों ने होर्मुज पार किया

      March 29, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, March 30
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»राजधानी में आज और कल बारिश का अलर्ट
    दिल्ली

    राजधानी में आज और कल बारिश का अलर्ट

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMarch 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi Weather Update : राजधानी में आज और कल बारिश का अलर्ट
    Delhi Weather Update : राजधानी में आज और कल बारिश का अलर्ट

    पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता से आएगा मौसम में बदलाव, तापमान में आएगी गिरावट

    Delhi Weather Update (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते समूचे उत्तर भारत में मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है। एक तरफ जहां पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है वहीं मैदानों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। जिसके चलते राजधानी दिल्ली का मौसम भी बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार आज और कल दिल्ली में मौसम में जबरदस्त बदलाव देखने को मिलेगा।

    मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवा के साथ फिर से बारिश होने की संभावना है, जिससे पारे में गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने सप्ताहांत के इस बदलाव को देखते हुए सोमवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 31 मार्च को भी दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में अचानक गरज चमक के साथ बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। इस दिन आसमान में बादलों की मौजूदगी बनी रहने का भी अनुमान है।

    दिल्ली में गर्मी ने छुड़ाए पसीने

    रविवार को दिनभर तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। इस दौरान लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए। सुबह से ही निकल रही तेज धूप ने लोगों को खासा परेशान किया हुआ था। हालांकि, मौसम विभाग ने रविवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया हुआ था। लेकिन, खबर लिखे जाने तक बारिश की मौजूदगी दर्ज नहीं की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 36.2 और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 83 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 33 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मार्च में यह असामान्य मौसम उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहे पश्चिमी विक्षोभों की एक श्रृंखला से जुड़ा है।

    3 और 4 अप्रैल को भी होगी बारिश

    मौसम विभाग ने 3 और 4 अप्रैल को दिल्ली में गरज चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। इससे मौसम एकबार फिर सुहावना हो जाएगा। इस दिन दिल्ली में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह यानी तीन अप्रैल तक अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से आगे नहीं जाएगा।

    पहाड़ों में दोबारा बिछी बर्फ की चादर

    आईएमडी के अनुसार, 30 मार्च और 2-3 अप्रैल को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी होने और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 4 अप्रैल को भी यही स्थिति रहेगी। उत्तराखंड में 30 मार्च को ओलावृष्टि की भी संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 30-31 मार्च के दौरान छिटपुट से मध्यम वर्षा के साथ गरज, बिजली चमकने और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।

    वहीं, पूर्वोत्तर भारत और इससे सटे पूर्वी भारत में इस सप्ताह छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा के साथ गरज, चमक और तेज हवा चलने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में 30 मार्च से 1 अप्रैल के दौरान छिटपुट भारी वर्षा भी हो सकती है। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में इस सप्ताह छिटपुट वर्षा के साथ गरज, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

    ये भी पढ़ें : PM Modi on Water Conservation : जल संरक्षण वर्तमान की सबसे बड़ी जरूरत : पीएम मोदी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआखिरकार मुंबई ने तोड़ी 13 साल की मिथ
    Next Article बंगाली इंडस्ट्री को बड़ा झटका! शूटिंग के दौरान समुद्र में गिरकर राहुल बनर्जी का निधन
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      राजधानी दिल्ली में खराब श्रेणी में पहुंची हवा

      March 30, 2026

      सोनिया गांधी फिर अस्वस्थ, सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती

      March 26, 2026

      दिल्ली के करोल बाग में पलटी डबल डेकर बस, दो की मौत

      March 25, 2026

      लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू

      March 24, 2026

      VIDEO : दिल्ली में ट्रैफिक सेंस के बंटाधार की ग्राउंड रिपोर्ट देखिए, साकेत कोर्ट के बाहर ही ऐसा हाल

      March 23, 2026

      दिल्ली-शिमला हवाई सफर जल्द होगा शुरू

      March 23, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      रिश्ते का खौफनाक अंत! शादीशुदा नेवी अफसर ने प्रेमिका को मारकर फ्रिज में रखा शव

      By अंकित कुमारMarch 30, 2026

      Monika Murder Case: रिश्ते का खौफनाक अंत! शादीशुदा नेवी अफसर ने प्रेमिका को मारकर फ्रिज…

      हरियाणा में 1 अप्रैल से महंगा होगा सफर, टोल प्लाजा पर 4–5% तक बढ़ेंगी दरें

      March 30, 2026

      फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट

      March 30, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.