ट्विंकल खन्ना से है खास रिश्ता
Naomika Saran, (द भारत ख़बर), मुंबई: पिछले साल कई सारे नए चेहरों ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था, इस साल भी ये सिलसिला जारी है। काफी वक्त में चर्चा में बनी नाओमिका सरन अब फिल्मी दुनिया में कदम रखने को तैयार हैं और कमाल की बात है कि उनकी शुरूआत भी मैडॉक फिल्म्स के साथ हो रही है। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि नाओमिका सरन राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की नातिन हैं। नाओमिका, एक्ट्रेस रिंकी खन्ना की बेटी है और रिंकी, ट्विंकल की छोटी बहन हैं, यानी नोओमिका, ट्विंकल की भांजी हैं।

जान है तू मेरी से करने जा रही करियर की शुरूआत
नाओमिका, मैडॉक फिल्म्स के प्रोडक्शन जान है तू मेरी से करियर की शुरूआत करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ वेदांग रैना नजर आने वाले हैं। फिल्म को जगदीप सिद्धू डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी थ्रिलर के तौर पर सामने आने वाली है, मैडॉक के साथ काम करने की वजह से नाओमिका को लेकर चर्चा अभी से ही बढ़ गई है। इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच बात शुरू हो गई है।
साल 2023 में की ग्रेजुएशन

नाओमिका फिल्मों में आने से पहले अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं, उस वक्त भी उनके डेब्यू को लेकर सुर्खियां थी, जो कि अब सही साबित हो रही है। फिल्मों में नाओमिका को देखना कमाल का होने वाला है, क्योंकि वो बिल्कुल फ्रेश चेहरा हैं। नाओमिका सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, वो अपने परिवारवालों के साथ फोटो शेयर करती हैं। साल 2023 में उन्होंने अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है। वहीं उनकी मां रिंकी ने भी फिल्मों में काम किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
आलिया भट्ट के साथ नजर आ चुके वेदांग रैना
वहीं वेदांग रैना की बात करें, तो उन्होंने ओटीटी सीरीज द आर्चीज से अपने करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद उन्हें बड़े पर्दे पर फिल्म जिगरा में देखा गया था, जिसमें वो आलिया भट्ट के साथ नजर आए थे।
ये भी पढ़ें: अपने नाम करने चली ये एक्ट्रेस, इन 5 फिल्मों से धमाल मचाने को तैयार

