Close Menu
    What's Hot

    सोना हुआ नरम, चांदी पर भी रहा दबाव

    February 14, 2026

    गृह मंत्री ने पुलवामा हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कांग्रेस पर बोला हमला

    February 14, 2026

    हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ा अवसर, अग्निपथ योजना के तहत आवेदन शुरू, 1 अप्रैल तक मौका

    February 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      गृह मंत्री ने पुलवामा हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कांग्रेस पर बोला हमला

      February 14, 2026

      राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हुए सड़क हादसों में 9 लोगों की मौत

      February 14, 2026

      अमेरिका ने मजबूत की ईरान की घेराबंदी, ईरान का झुकने से इंकार

      February 14, 2026

      अब साउथ ब्लॉक नहीं सेवा तीर्थ से चलेगा पीएमओ

      February 14, 2026

      केंद्रीय गृह मंत्री आज से तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर

      February 13, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, February 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»एआई फिल्म बनाना चाहते हैं राजकुमार हिरानी?
    मनोरंजन

    एआई फिल्म बनाना चाहते हैं राजकुमार हिरानी?

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानFebruary 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Rajkumar Hirani: एआई फिल्म बनाना चाहते हैं राजकुमार हिरानी?
    Rajkumar Hirani: एआई फिल्म बनाना चाहते हैं राजकुमार हिरानी?

    मुन्ना भाई एमबीबीएस, लगे रहो मुन्ना भाई, थ्री इडियट्स, पीके, संजू और डंकी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का कर चुके निर्देशन
    Rajkumar Hirani, (द भारत ख़बर), मुंबई: राजकुमार हिरानी एक फिल्म निर्माता हैं, जो स्टोरीटेलिंग में छिपे अपने ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं, जिसके लिए उन्हें कई अवॉर्ड भी मिले हैं। उन्होंने मुन्ना भाई एमबीबीएस, लगे रहो मुन्ना भाई, थ्री इडियट्स, पीके, संजू और डंकी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन किया है। ये सभी फिल्में यादगार हैं और आज भी दिल के करीब हैं।

    उन्होंने हाल ही में मुन्नाभाई एमबीबीएस और 3 इडियट्स के सीक्वल को लेकर भी बात की। उनका कहना है कि इन दोनों फिल्मों पर विचार और स्क्रिप्ट का काम चल रहा है, लेकिन खासकर मुन्ना भाई 3 के लिए सही एंडिंग खोजने में परेशानी आ रही है। इसके साथ ही राजकुमार हिरानी ने वैरायटी इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि वो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल करके एक फिल्म बनाना चाहते हैं।

    एआई एक बेहतरीन टूल

    राजकुमार हिरानी का कहना है कि मैं कभी-कभी एआई को लेकर बहुत उत्साहित हो जाता हूं और एक छोटी एआई फिल्म बनाना चाहता हूं। एआई रियल में एक बेहतरीन टूल साबित होगा और हमें जल्द ही इसके साथ दोस्ती करना शुरू कर देना चाहिए। ऐसा नहीं है कि आपको इसका उपयोग करना ही है या आपको पूरी तरह से एआई फिल्म बनानी है।

    लेकिन इसका उपयोग बहुत सी उन चीजों को पूरा करने के लिए किया जा सकता है, जो हम पहले नहीं कर सके थे। ये किफायती भी होगा। ऐसा नहीं है कि एक पूरी एआई फिल्म बनाना आसान है। मुश्किल है, हम सेट पर नहीं जा रहे हैं, लेकिन ये उतना समय लेने वाला रहेगा। एक पूरी एआई फिल्म बनाना बहुत मेहनत का काम है।

    क्या एआई से बनाई कोई फिल्म?

    निर्देशक ने कहा, एआई एक बेहतरीन टूल है। मैं एक 4 से 5 मिनट की छोटी सी फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहा हूं। क्योंकि मेरे पास बताने के लिए एक कहानी है और दूसरी बात मुझे लगता है कि मैं इस तरह से सबसे अच्छे तरीके से इसे सीख सकता हूं। इसलिए, जब तक मैं लिख रहा हूं, तो मैं अगले कुछ महीनों में इसपर काम भी करूंगा। मेरे पास एक अच्छी कहानी है। मेरे पास कुछ दिलचस्प होगा।

    दर्शकों का रिस्पॉन्स

    उनकी इस बात के बाद से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई लोगों ने सवाल उठाया कि क्या सिनेमा का फ्यूचर ऐसा ही होगा, जबकि दूसरे कुछ लोगों के लिए ये सरप्राइजिंग है। अब ऐसे में देखना होगा कि अगर राजकुमार हिरानी एआई से फिल्म बनाते हैं, तो वो किस तरह की होगी और दर्शकों का क्या रिस्पॉन्स होगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरिकॉर्ड स्तर पर जाकर गिरा विदेशी मुद्रा भंडार
    Next Article हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ा अवसर, अग्निपथ योजना के तहत आवेदन शुरू, 1 अप्रैल तक मौका
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर का निधन, लंबे समय से थे बीमार

      February 14, 2026

      क्या शाहिद कपूर का किरदार हुसैन उस्तरा से है इंस्पायर्ड? जानिए पूरी सच्चाई

      February 14, 2026

      प्यार में डूबे हार्दिक पांड्या! माहिका शर्मा के लिए शेयर किया रोमांटिक पोस्ट

      February 14, 2026

      अपने प्यार को सेलिब्रेट करने का सबसे अच्छा दिन है वैलेंटाइन-डे

      February 14, 2026

      डॉक्टर ने कहा- ‘मां नहीं बन सकती’, टूट गई थीं मधुबाला; किशोर कुमार बोले- ‘मैंने प्यार नहीं किया’

      February 14, 2026

      अपने साथ ये चीजें लेकर घूमती हैं दीपिका पादुकोण, जानकर बिल्कुल नहीं होगा यकीन

      February 13, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      सोना हुआ नरम, चांदी पर भी रहा दबाव

      By परवेश चौहानFebruary 14, 2026

      Gold Price Update : सोना हुआ नरम, चांदी पर भी रहा दबाव दोनों कीमती धातुओं…

      गृह मंत्री ने पुलवामा हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कांग्रेस पर बोला हमला

      February 14, 2026

      हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ा अवसर, अग्निपथ योजना के तहत आवेदन शुरू, 1 अप्रैल तक मौका

      February 14, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.