
पाक रक्षा मंत्री ने कोलकाता पर हमले की दी थी धमकी, राजनाथ की सलाह, इस तरह का भड़काऊ बयान न दें
Rajnath Singh, (द भारत ख़बर), कोलकाता: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को कड़ा जवाब दिया है। राजनाथ ने कहा, 55 साल पहले जब पाकिस्तान दो हिस्सों में बंटा था। तब उन्हें इसके बुरे नतीजे भुगतने पड़े थे। अगर उन्होंने बंगाल पर बुरी नजर डालने की कोशिश की, तो भगवान ही जाने कि इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े हो जाएंगे। वहीं राजनाथ ने आसिफ को इस तरह का भड़काऊ बयान न देने की सलाह भी दी।
पाक रक्षा मंत्री ने कहा था, इस बार संघर्ष सिर्फ सीमा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कोलकाता तक पहुंच सकता है
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने 4 अप्रैल को सियालकोट में पत्रकारों से बात करते हुए भारत को धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर भारत कोई फॉल्स फ्लैग आॅपरेशन (छिपकर हमला) करता है, तो इस बार संघर्ष सिर्फ सीमा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कोलकाता तक पहुंच सकता है।
ये भी पढ़ें: तुर्किए में इजरायली दूतावास के बाहर भारी गोलीबारी, पुलिस ने मार गिराए 2 हमलावर
