धूम-धड़ाके से रचाई शादी
Dipika Chikhlia Daughter Wedding, (द भारत ख़बर), मुंबई: रामानंद सागर की रामायण में माता सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया इस वक्त सुर्खियों में हैं। और इसके पीछे की वजह है उनकी बेटी की शादी। जी हां, एक्ट्रेस के घर शहनाई बजी है। उनकी बेटी शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने अपनी बेटी की शादी की पहली झलक खुद शेयर की है। इंस्टाग्राम पर यह रील खूब पसंद की जा रही है। इस दौरान एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही थीं।
उनकी फैमिली फोटो वायरल हो रही है। जबकि, उनकी बेटी जूही ने भी प्री-वेडिंग की तस्वीरें अपने अकाउंट पर शेयर की थी। दीपिका चिखलिया ने अपनी बेटी की शादी की पहली झलक दिखाते हुए लिखा- सबसे सुंदर दुल्हन। साथ ही वो बेटी को खुश रहने का आशीर्वाद देती हुई भी दिखीं। इसी बीच एक्ट्रेस की बेटी को लोग कमेंट करते हुए शादी की बधाइयां दे रहे हैं। अब उनकी बेटी की मंडप से भी तस्वीर सामने आ चुकी है।
माता सीता का किरदार निभाकर जीता था सबका दिल
रामायण फेम दीपिका चिखलिया ने न सिर्फ अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीता। बल्कि वो अपने स्टाइल से भी काफी चर्चा में रहती हैं। टीवी की पॉपुलर रामायण में दीपिका चिखलिया ने माता सीता का किरदार निभाकर सबका दिल जीता था। अब एक्ट्रेस सासू मां बन गई हैं। उनकी बेटी जूही शादी के बंधन में बंध गई हैं, जिनकी मंडप से तस्वीर सामने आई।
बेटी ने जयमाला के बाद पति को गले लगाया और हवा में गुलाब की पंखुड़ियां दिखी। एक्ट्रेस की बेटी ने इस खास दिन के लिए गोल्डन लहंगा चुना था। साथ ही मिनिमल कुंदन सेट, ईयररिंग्स और छोटी नथनी के साथ लुक को कंप्लीट किया। वहीं उनके दामाद ने भी बेटी से ट्विनिंग करते हुए ही गोल्डन शेरवानी पहनी। साथ ही सिंपल मेकअप में दुल्हन बनी दीपिका की बेटी बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
शादी के बारे में पहले किसी को भी कोई जानकारी नहीं थी
वहीं एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने बेटी की शादी के मौके पर सिल्क साड़ी के साथ वेलवेट रेड दुपट्टा कैरी किया था। वहीं, टेंपल ज्वेलरी, झुमके और चोकर में काफी हटकर लग रही थीं। हालांकि, उन्होंने बेटी की वेडिंग को इंटीमेट रखा था। इस शादी के बारे में पहले किसी को भी कोई जानकारी नहीं थी।
क्या करती हैं एक्ट्रेस की बेटी?
रामानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार निभाकर दीपिका फेमस हुई। साल 1991 में उनकी शादी हुई थी। एक्ट्रेस के पति का नाम हेमंत टोपीवाला हैं, जो एक बिजनेमैन हैं। दीपिका की दो बेटियां हैं, लेकिन दोनों ही लाइमलाइट से दूर रहती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जूही अपने फैमिली बिजनेस को आगे बढ़ा रही हैं। जबकि, निधि मेकअप आर्टिस्ट हैं।
ये भी पढ़ें: 300 दिन में तैयार हुई रश्मिका-विजय की शाही ज्वैलरी

