हरियाणा के करनाल के करण स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय 15वीं हरियाणा स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सराहनीय प्रदर्शन करते हुए रेवाड़ी जिले के एथलीट खिलाड़ियों ने 6 पदक जीते। खिलाडियो के रेवाड़ी पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। ये भी पढें:Haryana crime: रेवाड़ी से चोरी हुई पूर्व मंत्री की स्कारपियों जोधपुर से बरामद
स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (ए एफ आई) ग्रीवेंस कमेटी सदस्य राजकुमार मिटान के कुशल निर्देशन में किया गया।
सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने बताया कि 15वीं हरियाणा स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का 4 अप्रैल से 5 अप्रैल तक 2 दिवसीय आयोजन करण स्टेडियम करनाल में किया गया। इस चैंपियनशिप में समस्त हरियाणा राज्य के जिलों के लडका एवं लडकी एथलीट खिलाडी भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
रेवाड़ी जिले के एथलीट खिलाड़ियों ने हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 4 स्वर्ण पदक और 1 रजत पदक एवं 1 कांस्य पदक सहित कुल 6 पदक जीते। ये भी पढें:6 April rashifal: वृषभ,मीन सहित इन राशियों के जातकों के आज खुलेंगे भाग्य, नौकरी में मिलेगी तरक्की,पढ़े दैनिक राशिफल
प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप करण स्टेडियम करनाल में जिले के एथलीट खिलाड़ियों ने अनुभवी खेल प्रदर्शन दिखाते हुए 6 पदक जीतकर जिले को दिए। देव ने 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, कृष ने 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, दिनेश तंवर ने लांग जंप इवेंट में स्वर्ण पदक और जंगपाल ने डैक्थलान इवेंट में स्वर्ण पदक जीता और गुंजन ने 400 मीटर हर्डल इवेंट में रजत पदक एवं जतिन कुमार ने 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक विजेता बनकर जिले का गौरव बढ़ाया।
सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

