Close Menu
    What's Hot

    वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा बोले- केंद्रीय बजट ने पंजाब और हरियाणा के किसानों के साथ फिर किया धोखा

    February 2, 2026

    Mardaani 3 Box Office Collection Day 3 :‘मर्दानी 3’ का बॉक्स ऑफिस पर कब्ज़ा, तीसरे दिन भी रानी मुखर्जी की दमदार कमाई

    February 2, 2026

    वैश्विक आर्थिक वृद्धि का केंद्र बदल रहा : आईएमएफ

    February 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      संसद में हंगामा, बजट को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन

      February 2, 2026

      बारिश-बर्फबारी से अभी नहीं मिलेगी राहत

      February 2, 2026

      शांति प्रयासों के बीच रूस का यूक्रेन पर ड्रोन हमला

      February 2, 2026

      जालंधर के डेरा बल्लां में पहुंचे पीएम, बोले- मेरा रिश्ता संत रविदास की जन्मभूमि काशी से

      February 1, 2026

      मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग

      February 1, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, February 2
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»संसद में हंगामा, बजट को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन
    Breaking News

    संसद में हंगामा, बजट को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारFebruary 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Parliament Budget Session Live : संसद में हंगामा, बजट को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन
    Parliament Budget Session Live : संसद में हंगामा, बजट को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन

    राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान ही हमलावर हुआ विपक्ष

    Parliament Budget Session Live (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : रविवार को बजट पेश होने के बाद आज संसद की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। विपक्षी सदस्य बजट को आमजन विरोधी होने का हवाला देते हुए हंगामा करने लगे और विपक्ष का प्रदर्शन शुरू हो गया। सभापति लगातार विपक्षी सदस्यों को शांत होने की अपील कर रहे हैं। इससे पहले केंद्रीय मंत्री सबार्नंद सोनोवाल आज लोकसभा में प्रश्नकाल के बाद स्पीकर ओम बिरला की अनुमति से सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का प्रस्ताव रखेंगे।

    सोनोवाल के धन्यवाद प्रस्ताव पेश करने के बाद लोकसभा में सत्ताधारी दल के अलावा विपक्ष की तरफ से भी सांसद इस चर्चा में भाग लेंगे। स्पीकर ओम बिरला ने चर्चा के लिए 18 घंटे का समय निर्धारित किया है। लोकसभा में सोमवार की कार्यवाही से जुड़ी सूचना के मुताबिक कर्नाटक से निर्वाचित भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या सोनोवाल के प्रस्ताव का समर्थन करेंगे। चर्चा पूरी होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार फरवरी को लोकसभा में जवाब देंगे।

    एपस्टीन फाइल पर चर्चा की मांग

    कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश करते हुए ‘जेफरी एपस्टीन से जुड़े संचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कथित रूप से उल्लेख करने वाली गंभीर अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों पर तत्काल चर्चा’ की मांग की। वहीं बजट 2026 पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया को लेकर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा, ‘इन्हें पढ़ना नहीं आता। अगर आप राहुल गांधी से पूछेंगे कि नॉमिनल जीडीपी क्या है, तो वह हाथ खड़े कर देंगे। उन्हें यह भी नहीं पता कि कैपिटल एक्सपेंडिचर (कैपेक्स) क्या होता है। यह बजट देश के भविष्य की नींव रखने के लिए है।

    वित्त मंत्री ने विपक्ष पर साधा था निशाना

    ज्ञात रहे कि रविवार को बजट पेश करते समय विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बजट को केवल राजनीतिक नजरिए से नहीं, बल्कि तथ्यों और प्रावधानों के आधार पर परखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अक्सर विपक्ष हर बजट की आलोचना एक तय रुख के साथ करता है, जबकि जरूरी है कि यह देखा जाए कि योजनाओं से गरीब, मध्यम वर्ग, किसान और युवाओं को कितना लाभ मिलेगा। उन्होंने संकेत दिया कि बजट की पारदर्शिता पहले से ज्यादा है और बिना पूरी जानकारी के उसे खारिज करना उचित नहीं है।

    वित्त मंत्री ने कहा कि लोगों को देखना चाहिए कि बजट की योजनाएं उनके जीवन से जुड़े मुद्दों को कितना संबोधित करती हैं। टैक्स नीति में सरकार की निरंतरता भी अहम है। हर साल बदलाव हो रहा है या स्थिरता है, यह देखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अब बजट पहले की तुलना में ज्यादा पारदर्शी है और हर वर्ग के लिए योजनाओं का स्पष्ट उल्लेख होता है। अगर किसी वर्ग को लाभ नहीं मिल रहा तो उस पर भी खुलकर चर्चा होनी चाहिए।

    ये भी पढ़ें : Business News Hindi : वैश्विक आर्थिक वृद्धि का केंद्र बदल रहा : आईएमएफ

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा के 22 HPS अफसरों के IPS प्रमोशन का रास्ता साफ, UPSC को भेजे जाएंगे नाम
    Next Article वैश्विक आर्थिक वृद्धि का केंद्र बदल रहा : आईएमएफ
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      बारिश-बर्फबारी से अभी नहीं मिलेगी राहत

      February 2, 2026

      शांति प्रयासों के बीच रूस का यूक्रेन पर ड्रोन हमला

      February 2, 2026

      जालंधर के डेरा बल्लां में पहुंचे पीएम, बोले- मेरा रिश्ता संत रविदास की जन्मभूमि काशी से

      February 1, 2026

      मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग

      February 1, 2026

      निर्मला सीतारमण ने किया तमिलनाडु की हाथ से बुनी कांचीवरम सिल्क साड़ी पहनने का फैसला

      February 1, 2026

      अगले वित्त वर्ष का बजट ‘युवाशक्ति’ से प्रेरित और तीन कर्तव्यों पर आधारित : सीतारमण

      February 1, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा बोले- केंद्रीय बजट ने पंजाब और हरियाणा के किसानों के साथ फिर किया धोखा

      By श्वेता चौहानFebruary 2, 2026

      पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा…

      Mardaani 3 Box Office Collection Day 3 :‘मर्दानी 3’ का बॉक्स ऑफिस पर कब्ज़ा, तीसरे दिन भी रानी मुखर्जी की दमदार कमाई

      February 2, 2026

      वैश्विक आर्थिक वृद्धि का केंद्र बदल रहा : आईएमएफ

      February 2, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.