Close Menu
    What's Hot

    कल से उत्तर भारत में तीन दिन बारिश के आसार

    March 17, 2026

    दो सीटों पर सियासी मुकाबला तेज, भाजपा हैट्रिक की तैयारी में, कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत

    March 17, 2026

    Surya Kumar Yadav : 18 माह पहले शुरू हो गई थी टी20 विश्व कप की रणनीति : सूर्य कुमार

    March 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      कल से उत्तर भारत में तीन दिन बारिश के आसार

      March 17, 2026

      पूर्व पीएम देवगौड़ा ने राहुल के प्रदर्शन की आलोचना

      March 16, 2026

      एलपीजी संकट पर राज्यसभा में हंगामा, टीएमसी सांसदों का वॉकआउट

      March 16, 2026

      भारतीय जहाजों को रास्ता देने के बदले ईरान ने भारत से 3 जब्त टैंकर छोड़ने को कहा

      March 16, 2026

      बिहार में राज्यसभा की सभी 5 सीटों पर एनडीए का कब्जा

      March 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, March 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»डॉलर के मुकाबले रुपया सर्वकालिक नए निचले स्तर पर पहुंचा
    दुनिया

    डॉलर के मुकाबले रुपया सर्वकालिक नए निचले स्तर पर पहुंचा

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMarch 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Rupee falls against Dollar : डॉलर के मुकाबले रुपया सर्वकालिक नए निचले स्तर पर पहुंचा
    Rupee falls against Dollar : डॉलर के मुकाबले रुपया सर्वकालिक नए निचले स्तर पर पहुंचा

    सोमवार को भारतीय मुद्रा में आई ऐतिहासिक गिरावट, रुपया 92.40 रुपए प्रति डॉलर पहुंचा

    Rupee falls against Dollar (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक स्तर पर बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों के चलते भारतीय मुद्रा रुपया में कमजोरी लगातार बढ़ रही है। डॉलर के मुकाबले यह लगातार कमजोर हो रही है। सोमवार को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भी रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होते हुए अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया।

    यह प्रति डॉलर 10 पैसे कमजोर होकर 92.40 (अस्थायी) के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल और विदेशी निवेशकों द्वारा लगातार की जा रही फंड निकासी ने रुपये पर यह भारी दबाव बनाया है। यह स्थिति मुद्रा बाजार में बढ़ती अस्थिरता और वैश्विक व्यापारिक चिंताओं को स्पष्ट रूप से दर्शाती है। मुद्रा बाजार के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सोमवार के कारोबारी सत्र में रुपये ने ऐतिहासिक गोता लगाया।

    सोने और चांदी में गिरावट जारी

    सोमवार को बाजार बंद होने के समय इन दोनों कीमती धातुओं के दाम में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 9,000 रुपए गिरकर 2,56,500 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। वहीं, सोना 2,950 रुपए टूटकर 1,60,250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी की कीमतों में 3.4 फीसदी की गिरावट आई, जो शुक्रवार के बंद भाव 2,65,500 रुपए प्रति किलोग्राम से घटकर 2,56,500 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना लगातार तीसरे दिन नुकसान में रहा, जिसमें 1.81 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। व्यापारियों ने सर्राफा कीमतों में गिरावट का कारण मुनाफावसूली बताया।

    उन्होंने सुरक्षित निवेश की मांग का अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड की ओर बढ़ना भी एक वजह बताया। पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सर्राफा कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। हाजिर सोना 5,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर से नीचे फिसल गया। चांदी भी 80 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गई। सोना 20.94 डॉलर या 0.42 फीसदी गिरकर 4,998.31 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी 1.81 डॉलर या 2.25 फीसदी गिरकर 78.76 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleSanju Samson : अपने साथ मैदान में हजारों सपने लेकर आता हूं : संजू सैमसन
    Next Article Surya Kumar Yadav : 18 माह पहले शुरू हो गई थी टी20 विश्व कप की रणनीति : सूर्य कुमार
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      मुश्किल में फंसा पाकिस्तान, खटाई में पड़े आईएमएफ से मिलने वाले एक अरब डॉलर

      March 16, 2026

      कल से भारत पहुंचना शुरू होगा एलपीजी का स्टॉक

      March 15, 2026

      अकासा एयर ने आज से बढ़ाया किराया

      March 15, 2026

      सोना और चांदी हुए सस्ते, जाने आज का भाव

      March 14, 2026

      शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों को 10 लाख करोड़ का चूना

      March 14, 2026

      यूरोप के चार देश 100 अरब डॉलर निवेश करेंगे : गोयल

      March 14, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      कल से उत्तर भारत में तीन दिन बारिश के आसार

      By अंकित कुमारMarch 17, 2026

      Weather Update Today : कल से उत्तर भारत में तीन दिन बारिश के आसार पश्चिमी…

      दो सीटों पर सियासी मुकाबला तेज, भाजपा हैट्रिक की तैयारी में, कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत

      March 17, 2026

      Surya Kumar Yadav : 18 माह पहले शुरू हो गई थी टी20 विश्व कप की रणनीति : सूर्य कुमार

      March 17, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.