Close Menu
    What's Hot

    जनता नहीं इस बार पेश हुआ सुधार का बजट

    February 2, 2026

    शांति प्रयासों के बीच रूस का यूक्रेन पर ड्रोन हमला

    February 2, 2026

    हरियाणा में मंत्री अरविंद शर्मा के सामने भिड़े कार्यकर्ता, भूमि पूजन समारोह के दौरान हंगामा, जमकर चले लात-घूंसे!

    February 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      शांति प्रयासों के बीच रूस का यूक्रेन पर ड्रोन हमला

      February 2, 2026

      जालंधर के डेरा बल्लां में पहुंचे पीएम, बोले- मेरा रिश्ता संत रविदास की जन्मभूमि काशी से

      February 1, 2026

      मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग

      February 1, 2026

      निर्मला सीतारमण ने किया तमिलनाडु की हाथ से बुनी कांचीवरम सिल्क साड़ी पहनने का फैसला

      February 1, 2026

      अगले वित्त वर्ष का बजट ‘युवाशक्ति’ से प्रेरित और तीन कर्तव्यों पर आधारित : सीतारमण

      February 1, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, February 2
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»शांति प्रयासों के बीच रूस का यूक्रेन पर ड्रोन हमला
    Breaking News

    शांति प्रयासों के बीच रूस का यूक्रेन पर ड्रोन हमला

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारFebruary 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Russia-Ukraine War Update : शांति प्रयासों के बीच रूस का यूक्रेन पर ड्रोन हमला
    Russia-Ukraine War Update : शांति प्रयासों के बीच रूस का यूक्रेन पर ड्रोन हमला

    यूक्रेन के निप्रो शहर में 12 नागरिकों की मौत, सात घायल

    Russia-Ukraine War Update (द भारत ख़बर), कीव : रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध अजीब दौर से गुजर रहा है। एक तरफ तो दोनों देश एक-दूसरे से शांति बहाली के लिए बातचीत कर रहे हैं। अमेरिका पिछले काफी समय से मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। वहीं दोनों देश ही एक दूसरे पर घातक हमले भी कर रहे हैं।

    पिछले दिनों जहां अमेरिका के कहने पर रूस ने हमले न करने की बात स्वीकार की थी और यूक्रेन के राष्टÑपति को शांति वार्ता के लिए एक सप्ताह के मॉस्को आमंत्रण दिया था वहीं एक बार फिर से रूस ने ड्रोन हमले में यूक्रेन के रिहायशी एरिया को निशाना बनाया है। रूस के इस हमले में यूक्रेन के शहर निप्रो में खदान कर्मियों को ले जा रही एक बस को निशाना बनाया गया, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। इस हमले में सात अन्य लोग घायल हुए हैं। हमले के बाद आग भी लग गई थी, जिसे बाद में काबू कर लिया गया।

    दो दिन बाद होनी है दोनों पक्षों में शांति वार्ता

    यूक्रेन की आपात सेवाओं ने रविवार को यह जानकारी दी। गौरतलब है कि यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब रूस और यूक्रेन बुधवार और गुरुवार को संघर्ष विराम पर अगले राउंड की बातचीत करेंगे। रूस के इस हमले को यूक्रेन पर दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। यूक्रेन की सबसे बड़ी निजी ऊर्जा कंपनी डीटीईके ने कहा कि यह बस उसकी थी। डीटीईके ने रूस पर निप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र में उसकी खदानों पर ‘बड़े पैमाने पर आतंकवादी हमला’ करने का आरोप लगाया। निप्रो इस क्षेत्र की राजधानी है। कंपनी ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा, हमलों में से एक का केंद्र कंपनी की वह बस थी, जो निप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र में एक शिफ्ट पूरी करने के बाद खदान कर्मियों को उद्यम से वापस ला रही थी।

    यूक्रेन ठोस बातचीत के लिए तैयार

    यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधि अगले दौर की शांति वार्ता बुधवार और गुरुवार को करेंगे। उन्होंने कहा कि यूक्रेन ठोस बातचीत के लिए तैयार है और हम उस परिणाम में रुचि रखते हैं जो युद्ध को वास्तविक और सम्मानजनक तरीके से समाप्त करने के करीब ले जाए। मॉस्को और कीव इस बात को लेकर गहरे मतभेद हैं कि समझौता कैसा होना चाहिए। मुख्य मुद्दा यह है कि रूस को यूक्रेन के उन इलाकों से सेना हटानी चाहिए या नहीं, जिन पर उसने कब्जा कर लिया है, खासकर पूर्वी औद्योगिक क्षेत्र डॉनबास से और क्या रूस को वहां नई जमीन मिलनी चाहिए जिस पर उसने अभी तक कब्जा नहीं किया।

    ये भी पढ़ें : PM Modi News : हम जल्द तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं : पीएम

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में मंत्री अरविंद शर्मा के सामने भिड़े कार्यकर्ता, भूमि पूजन समारोह के दौरान हंगामा, जमकर चले लात-घूंसे!
    Next Article जनता नहीं इस बार पेश हुआ सुधार का बजट
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      जालंधर के डेरा बल्लां में पहुंचे पीएम, बोले- मेरा रिश्ता संत रविदास की जन्मभूमि काशी से

      February 1, 2026

      मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग

      February 1, 2026

      निर्मला सीतारमण ने किया तमिलनाडु की हाथ से बुनी कांचीवरम सिल्क साड़ी पहनने का फैसला

      February 1, 2026

      अगले वित्त वर्ष का बजट ‘युवाशक्ति’ से प्रेरित और तीन कर्तव्यों पर आधारित : सीतारमण

      February 1, 2026

      आज पंजाब को दो बड़ी सौगात देंगे पीएम मोदी

      February 1, 2026

      आज नया रिकॉर्ड दर्ज करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

      February 1, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      जनता नहीं इस बार पेश हुआ सुधार का बजट

      By परवेश चौहानFebruary 2, 2026

      Budget 2026 Review : जनता नहीं इस बार पेश हुआ सुधार का बजट इस बार…

      शांति प्रयासों के बीच रूस का यूक्रेन पर ड्रोन हमला

      February 2, 2026

      हरियाणा में मंत्री अरविंद शर्मा के सामने भिड़े कार्यकर्ता, भूमि पूजन समारोह के दौरान हंगामा, जमकर चले लात-घूंसे!

      February 2, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.