वेब सीरीज कप्तान से सुर्खियां बटोर रहे हैं एक्टर साकिब सलीम
Saqib Saleem, (द भारत ख़बर), मुंबई: साकिब सलीम और सिद्धार्थ निगम की वेब सीरीज कप्तान ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है। इस सीरीज में साकिब सलीम ने एक पुलिस आॅफिसर का किरदार निभाया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रही ये वेब सीरीज बहुत सुर्खियां बटोर रहे हैं।
हाल ही में कप्तान की एक स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान साकिब सलीम ने इस सीरीज से जुड़ी कई बातें शेयर कीं। इस दौरान एक्टर ने खुलासा किया कि वो सीरीज के एक हाई आॅक्टेन एक्शन सीन को शूट करते हुए घायल हो गए थे। साकिब सलीम ने अपनी हालिया धमाकेदार रिलीज कप्तान से स्क्रीन पर आग लगा दी है, जो एक हाई-स्टेक्स एक्शन थ्रिलर है और Amazon MX Player पर स्ट्रीम हो रही है।
हाल ही में एक्टर ने इस सीरीज के एक धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान फिजिकल चैलेंज के बारे में खुलकर बात की उन्होंने बताया कि हाई-आॅक्टेन एक्शन स्क्रीन पर जितना रोमांचक दिखता है, उसके साथ अपने जोखिम भी आते हैं।
साकिब सलीम हुए घायल
साकिब सलीम ने कहा, एक रोमांचक एक्शन शॉट की शूटिंग के दौरान चेज सीक्वेंस में मुझे कलाई में चोट लग गई और मैं अपनी कलाई पर गिर पड़ा। मूवमेंट अचानक था, इसलिए चोट लग गई। हालांकि सेफ्टी के पूरे इंतजाम थे, लेकिन हम उस पल में पूरी तरह डूबे हुए थे। शुक्र है कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी और मैं जल्द ही सेट पर वापस आ गया था। कप्तान के एक्शन सीक्वेंस बहुत रॉ और रियल लगते हैं और मैं इसमें अपना पूरा योगदान देना चाहता था।
कप्तान सीरीज में साकिब की पूरी मेहनत साफ झलकती है, जहां वो एक ईमानदार पुलिस अधिकारी समरदीप सिंह के किरदार में नजर आते हैं। उनकी मेहनत रंग लाई है। एक्शन और माइंड गेम्स से भरपूर कप्तान ने 3 अप्रैल को Amazon MX Player पर रिलीज होते ही चर्चा बटोरनी शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: अक्षय खन्ना से पहले 3 एक्टरों ने रिजेक्ट किया था रहमान डकैत का रोल

