Close Menu
    What's Hot

    मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

    March 7, 2026

    अनाज मंडी में किसान मेले का आयोजन, किसानों ने रोष भी जताया

    March 7, 2026

    बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

      March 7, 2026

      बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

      March 7, 2026

      अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट

      March 7, 2026

      जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

      March 7, 2026

      केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

      March 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, March 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में 70 हजार करोड़ की लागत से बनेगी सैटेलाइट सिटी, टेस्ला कंपनी से होगा एमओयू साइन!
    हरियाणा

    हरियाणा में 70 हजार करोड़ की लागत से बनेगी सैटेलाइट सिटी, टेस्ला कंपनी से होगा एमओयू साइन!

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा के खरखौदा क्षेत्र से एक बड़ी और अहम खबर सामने आ रही है। दुनिया की जानी-मानी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला जल्द ही खरखौदा में अपना प्लांट स्थापित कर सकती है। इसको लेकर हरियाणा सरकार और टेस्ला कंपनी के अधिकारियों के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है। यह दावा खरखौदा विधानसभा क्षेत्र से विधायक पवन खरखौदा ने किया है।

    विधायक पवन खरखौदा बहादुरगढ़ के मॉडर्न स्कूल में मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को शॉल भेंट कर मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक ने कहा कि टेस्ला को लेकर सरकार गंभीर है और उच्च स्तर पर लगातार संवाद चल रहा है।

    पवन खरखौदा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्तर पर टेस्ला कंपनी के प्रतिनिधियों से कई बार बातचीत हो चुकी है और जल्द ही इस संबंध में एमओयू साइन होने की पूरी संभावना है। उन्होंने कहा कि यदि यह एमओयू होता है तो खरखौदा क्षेत्र में बड़े स्तर पर निवेश आएगा, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और क्षेत्र का औद्योगिक नक्शा पूरी तरह बदल जाएगा।


    Haryana School Holiday

    विधायक ने यह भी कहा कि खरखौदा में मारुति कंपनी के आने से पहले ही विकास की रफ्तार तेज हो चुकी है। अब टेस्ला जैसे वैश्विक ब्रांड के आने से यह क्षेत्र ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रिक व्हीकल हब के रूप में उभर सकता है। उन्होंने बताया कि करीब 70 से 75 हजार करोड़ रुपये की लागत से खरखौदा को एक आधुनिक सेटेलाइट सिटी के रूप में विकसित करने की योजना है, जिससे बुनियादी ढांचे, उद्योग और रोजगार को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

    इस दौरान विधायक पवन खरखौदा ने बादली विधायक कुलदीप वत्स को मिली धमकी के मामले पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने साफ कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और सरकार इस मामले में पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है।


    हरियाणा

    आगामी बजट को लेकर पूछे गए सवाल पर विधायक ने भरोसा जताया कि देश और प्रदेश दोनों का बजट जनहित में होगा और इसमें विकास, रोजगार और उद्योगों को प्राथमिकता दी जाएगी। कुल मिलाकर खरखौदा क्षेत्र आने वाले समय में हरियाणा के सबसे बड़े औद्योगिक और निवेश केंद्रों में शामिल हो सकता है।


    गेम
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटियों में प्रॉपर्टी के अधिकार…
    Next Article ट्रम्प के टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का फैसला टला
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    अनाज मंडी में किसान मेले का आयोजन, किसानों ने रोष भी जताया

    March 7, 2026

    हरियाणा में HSSC का बड़ा फैसला, अब परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी ये खास सुविधा

    March 7, 2026

    हरियाणा में टटीरी गाने को लेकर बढ़ा विवाद, यूट्यूब ने किया ब्लॉक

    March 7, 2026

    जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

    March 7, 2026

    हरियाणा में तेजी से बढ़ रहा तापमान, अगले चार दिनों में और बढ़ेगी गर्मी

    March 7, 2026

    डेरा प्रमुख को बड़ी राहत: छत्रपति मर्डर केस में राम रहीम बरी

    March 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

    By अंकित कुमारMarch 7, 2026

    Aaj Ka Mausam: मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल Aaj…

    अनाज मंडी में किसान मेले का आयोजन, किसानों ने रोष भी जताया

    March 7, 2026

    बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

    March 7, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.