Close Menu
    What's Hot

    पंजाब पुलिस ने ‘गैंगस्टरों के खिलाफ

    April 10, 2026

    बर्थडे पर रश्मिका को पिता ने गिफ्ट में दिया बंगला

    April 10, 2026

    पांच दिन बाद सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद

    April 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अमित शाह ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए जारी किया बीजीपी का ‘भरोसा पत्र’

      April 10, 2026

      केरल, असम और पुडुचेरी में रिकॉर्ड मतदान, राशिद अल्वी ने किया कांग्रेस की जीत का दावा

      April 10, 2026

      ईरान के ऐलान के बाद भी होर्मुज से गुजरने से कतरा रहे जहाज

      April 10, 2026

      खाड़ी देशों से 1800 से अधिक नाविक सुरक्षित निकाले : केंद्र

      April 10, 2026

      Nitin Nabin: समाज में जहर घोलने की कोशिश कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे: नितिन नवीन

      April 9, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, April 10
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»पांच दिन बाद सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद
    दुनिया

    पांच दिन बाद सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानApril 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Share Market Update : पांच दिन बाद सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद
    Share Market Update : पांच दिन बाद सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद

    सेंसेक्स 931.25 तो निफ्टी 222.25 अंक गिरकर हुए बंद

    Share Market Update  (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : पांच दिन की तेजी के बाद आखिरकार भारतीय शेयर बाजार की तेज पर ब्रेक लग गई। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के बावजूद दोनों तरफ से तनाव भरी बयानबाजी जारी रही। इसके साथ ही इजरायल ने भी लेबनान पर ताबड़तोड़ हमले किए जिसमें 250 के करीब लोगों की मौत हो गई। इसी माहौल के चलते निवेशकों का विश्वास डगमगा गया और शेयर बाजार में पूरा दिन बिकवाली रही। जिसके चलते पिछले पांच सत्र से जारी तेजी पर ब्रेक लगी और घरेलू शेयर बाजार आखिरकार टूट गया।

    इस तरह रहा सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

    सेंसेक्स 931.25 (1.20%) अंक टूटकर 76,631.65 के स्तर पर आ गया। दिन के दौरान इसमें 1,215 अंक या 1.56 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 76,347.90 पर पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 222.25 (0.93%) अंकों की गिरावट के साथ 23,775.10 के स्तर पर कारोबार करते हुए बंद हुआ। इस दौरान एलएंडटी और जियो फाइनेंस जैसे शेयरों में तीन-तीन प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

    डॉलर के मुकाबले रुपए में हलकी कमजोरी

    पश्चिम एशिया में स्थिति नाजुक बनी रहने के कारण, गुरुवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 9 पैसे गिरकर 92.63 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जिससे निवेशक होर्मुज जलडमरूमध्य के खुलने को लेकर सतर्क हैं। फॉरेक्स कारोबारियों के अनुसार अगर इजरायल लेबनान पर बमबारी जारी रखता है तो ईरान सीजफायर की बातचीत से पीछे हट सकता है। ऐसा करने की वह धमकी तक दे चुका है। ऐसे में भू-राजनीतिक अनिश्चितता अब भी बहुत अधिक है और निवेशक मजबूत दिशात्मक रुख अपनाने के बजाय वेट एंड वॉच की स्थिति में है।

    विश्व बैंक के भारत की विकास दर बढ़ाई

    अमेरिका-ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया में जारी तनाव का पूरी दुनिया पर नकारात्मक असर पड़ा है। इस युद्ध और तनाव के चलते विश्व सप्लाई चेन बुरी तरह से प्रभावित हुई है। जिससे भारत सहित बहुत सारे देशों में जरूरी वस्तुओं की किल्लत महसूस की जाने लगी। एक माह से ज्यादा लंबे चले इस तनाव ने विकास दर को भी प्रभावित किया है। हालांकि एक बार फिर से भारत ने विपरीत परिस्थितियों के बीच अपना संतुलन बनाए रखा। जिसके चलते विश्व बैंक ने भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान पहले से ज्यादा कर दिया है। हालांकि इसमें बहुत ज्यादा अंतर नहीं आया है लेकिन पहले जहां विश्व बैंक ने इसे 6.5 तक सीमित रखा था वहीं अब बढ़ाकर 6.6 प्रतिशत कर दिया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोहाली में अत्याधुनिक बहु-उद्देशीय प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटर किया जाएगा विकसित: संजीव अरोड़ा
    Next Article बर्थडे पर रश्मिका को पिता ने गिफ्ट में दिया बंगला
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      विश्व बैंक के भारत की विकास दर बढ़ाई

      April 10, 2026

      विकसित भारत की राह को आसान बनाएगा रेलवे

      April 10, 2026

      India-US Trade Talks : भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता जारी : विक्रम मिस्री

      April 10, 2026

      पश्चिम एशिया तनाव के बावजूद वस्तु और सेवा निर्यात बढ़ने की उम्मीद

      April 10, 2026

      LPG Supply : हमने 100 प्रतिशत एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित की : सुजाता शर्मा

      April 10, 2026

      सोना 3200 रुपए महंगा, चांदी 11 हजार रुपए उछली

      April 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पंजाब पुलिस ने ‘गैंगस्टरों के खिलाफ

      By श्वेता चौहानApril 10, 2026

      Punjab News : हाल के वर्षों में अपराध के खिलाफ चलाए गए सबसे बड़े अभियानों…

      बर्थडे पर रश्मिका को पिता ने गिफ्ट में दिया बंगला

      April 10, 2026

      पांच दिन बाद सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद

      April 10, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.