Close Menu
    What's Hot

    फिनाले से पहले बड़ा खेल! घरवालों ने ही चुन डाला विनर का नाम

    December 3, 2025

    नहीं थम रही रुपये की फिसलन, डॉलर के मुकाबले टूटा रिकॉर्ड

    December 3, 2025

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दौरे से पहले भारत-रूस के बीच बड़ी डील, पुतिन कल आएंगे भारत

    December 3, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दौरे से पहले भारत-रूस के बीच बड़ी डील, पुतिन कल आएंगे भारत

      December 3, 2025

      एसआईआर पर चर्चा के लिए केंद्र की सहमति के बाद इंडिया ब्लॉक ने की मीटिंग

      December 3, 2025

      विपक्षी पार्टियों ने एसआईआर के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

      December 3, 2025

      विपक्ष की नारेबाजी के बीच लोकसभा दोपहर तक के लिए स्थगित

      December 3, 2025

      देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने पेश की थी सादगी की मिसाल

      December 2, 2025
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, December 3
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»सेंसेक्स 513.45 व निफ्टी 142.60 अंक उछला
    दुनिया

    सेंसेक्स 513.45 व निफ्टी 142.60 अंक उछला

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानNovember 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Share Market Update : सेंसेक्स 513.45 व निफ्टी 142.60 अंक उछला
    Share Market Update : सेंसेक्स 513.45 व निफ्टी 142.60 अंक उछला

    भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, आईटी शेयरों में रही ज्यादा तेजी

    Share Market Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : मंगलवार की गिरावट को पीछे छोड़ते हुए भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को एक बार फिर से जबरदस्त तेजी दिखाई दी और यह मजबूत बढ़त के साथ बंद हुआ। जानकारों का कहना है कि यह तेजी भारत और अमेरिका के बीच कम होते व्यापारिक तनाव के चलते आई है। कारोबार के दौरान आईटी शेयरों में विशेष रूप से तेजी दिखाई दी। बुधवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 513.45 अंक या 0.61 प्रतिशत चढ़कर 85,186.47 पर बंद हुआ।

    कारोबार के दौरान यह 563.75 अंक या 0.66 प्रतिशत बढ़कर 85,236.77 अंक पर पहुंच गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 142.60 अंक या 0.55 प्रतिशत बढ़कर 26,052.65 पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजारों में खरीदारी के जोर और विदेशों में कच्चे तेल की कम कीमतों के कारण बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 2 पैसे बढ़कर 88.58 (अनंतिम) पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स में शामिल शेयरों में एचसीएल टेक, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सन फार्मा और टाइटन सबसे अधिक लाभ में रहे।

    एक दिन की नरमी के बाद सोने की कीमत दोबारा बढ़ी

    भारतीय सर्राफा बाजार में एक दिन की नरमी के बाद दोनों कीमती धातुओं में दोबारा से तेजी देखी गई। मंगलवार को जहां दोनों में बड़ी गिरावट आई थी वहीं बुधवार को घरेलु और विदेशी बाजार में जबरदस्त मांग के चलते इनके दाम में दोबारा से उछाल दिखाई दिया। यही कारण है कि दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने और चांदी की कीमत में एक बार फिर से तेजी दिखाई दी। जानकारों का कहना है कि एक बार फिर से निवेशकों का रूझान सुरक्षित निवेश की तरफ बढ़ रहा है इन दोनों धातुओं की कीमत में तेजी के पीछे यही कारण है।

    इस तरह रहे सोने-चांदी के रेट

    राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार की बात करें तो यहां पर बुधवार को सोने की कीमत 1,500 रुपए बढ़कर 1,27,300 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाली इस बहुमूल्य धातु का भाव 1,500 रुपए बढ़कर 1,26,700 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। वहीं चांदी की कीमतों में भी उछाल आया और यह 4,000 रुपए बढ़कर 1,60,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई, जिससे स्थानीय सर्राफा बाजार में तीन दिन से जारी गिरावट थम गई। वैश्विक बाजार में भी हाजिर सोना लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ 46.32 डॉलर या 1.14 प्रतिशत बढ़कर 4,114.01 डॉलर प्रति औंस हो गया। विदेशी कारोबार में चांदी हाजिर 3.09 प्रतिशत बढ़कर 52.26 डॉलर प्रति औंस हो गई।

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसपना चौधरी ने हरे सूट में किया ताबड़तोड़ डांस, कातिलाना डांस मूव्स पर फैन्स हुए दीवाने
    Next Article KMP Expressway के दोनों साइड बसेंगे 5 नए शहर, ग्लोबल सिटी का होगा निर्माण, हरियाणा सरकार प्लान तैयार
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      नहीं थम रही रुपये की फिसलन, डॉलर के मुकाबले टूटा रिकॉर्ड

      December 3, 2025

      RBI MPC Meeting शुरू, क्या सस्ती होगी EMI? Repo Rate में कितनी कटौती की उम्मीद

      December 3, 2025

      ट्रेनों में लगाए जाएंगे ATM , यात्रियों को मिलेगी कैश की सुविधा

      December 2, 2025

      OCI होल्डर्स को 182 दिनों तक भारत में रहने का देना होगा प्रूफ

      December 2, 2025

      डिजिटल इकोनॉमी की बढ़ती मुश्किलों पर वित्त मंत्री सीतारमण की वैश्विक अपील

      December 2, 2025

      दिसंबर में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक

      December 1, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      फिनाले से पहले बड़ा खेल! घरवालों ने ही चुन डाला विनर का नाम

      By श्वेता चौहानDecember 3, 2025

      Bigg Boss 19 Finale Task: फिनाले से पहले बड़ा खेल! घरवालों ने ही चुन डाला…

      नहीं थम रही रुपये की फिसलन, डॉलर के मुकाबले टूटा रिकॉर्ड

      December 3, 2025

      रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दौरे से पहले भारत-रूस के बीच बड़ी डील, पुतिन कल आएंगे भारत

      December 3, 2025
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2025 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.