- 25,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा निफ्टी
- सेंसेक्स में 83,600 के स्तर पर ट्रेड कर रहा
- डॉलर के मुकाबले रुपए में मामूली मजबूती दर्ज
Share Market Today Updates, (द भारत ख़बर), मुंबई: शेयर बाजार में आज पांच फरवरी को गिरावट (downturn) है। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले हैं वहीं सर्राफा बाजार (bullion market) में भी आज मंदी का दौर है। सेंसेक्स में आज 200 अंक गिरावट है। यह 83,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 50 अंक की गिरावट के साथ यह 25,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए में आज मामूली मजबूती दर्ज की गई है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 की गिरावट
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से आज 21 गिरकर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं निफ्टी 50 शेयरों में से 37 शेयर नीचे हैं।
एफएमसीजी व आईटी के शेयरों में आज तेजी दिखने को मिल रही है। इसके साथ ही मेटल, आॅटो व फार्मा शेयर में बिकवाली है। पिछले कल यानी चार फरवरी को सेंसेक्स में 79 अंक की वृद्धि दर्ज की गई और 83,818 पर बंद हुआ। वहीुं निफ्टी में 48 अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 25,776 के स्तर पर बंद हुआ।
वैश्विक बाजार में भी आज गिरावट दर्ज
वैश्विक बाजार में भी आज गिरावट दर्ज की गई है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स जहां 3.58 फीसदी नीचे आकर 5,179 पर ट्रेड कर रहा है, वहीं जापान के निक्केई इंडेक्स में 0.73 प्रतिशत की गिरावट है और यह 53,898 पर कारोबार। चीन का शंघाई कंपोजिट 1.03 प्रतिशत गिरकर 4,059 पर ट्रेड कर रहा है। वहीं हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 1.28% की गिरावट दर्ज की गई है और यह 26,503 पर कारोबार कर रहा है।
भारत : जानिए सोना-चांदी में कितनी मंदी
सर्राफा बाजार में आज सुबह गिरावट के कारण सोना करीब 31800 सस्ता हुआ और चांदी के दामों में करीब 25000 रुपए की कमी दर्ज की गई है। बता दें कि बीते कुछ दिन से सोना-चांदी के दामों में तेज उतार-चढ़ाव जारी है। इंडिया-यूएस ट्रेड डील के बाद 3 फरवरी को सोना और चांदी के दामों में आई बढ़ोतरी के बाद आज 05 फरवरी को कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।
ये भी पढ़ें : Business News Update : एशिया में भारत ने फिर साबित की अपनी श्रेष्ठा

