पूरे सप्ताह शेयर बाजार में गिरावट रही हावी, सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन भी 600 से ज्यादा टूटा सेंसेक्स
Share Market Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : अमेरिकी राष्ट्रपति के भारत सहित कुछ अन्य देशों पर 500 प्रतिशत टैरिफ की चेतानवनी से पूरा सप्ताह शेयर बाजार सहमा रहा। इसी के चलते शुक्रवार को सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन भी भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। हालांकि इस दौरान दुनिया के अन्य प्रमुख बाजार तेजी में रहे। लेकिन इसके विपरीत भारतीय शेयर बाजार में मुनाफावसूली हावी रही और शेयर बाजार लगातार लाल निशान पर काम करता रहा।
इस तरह रहा सेंसेक्स और निफ्टी का प्रदर्शन
शुरूआती कारोबार में थोड़ी तेजी के बाद, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 604.72 अंक या 0.72 प्रतिशत गिरकर 83,576.24 अंक पर बंद हुआ। दिन भर में इसमें 778.68 अंक या 0.92 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 83,402.28 पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 193.55 अंक या 0.75 प्रतिशत गिरकर 25,683.30 पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे गिरकर 90.16 (अस्थायी) पर आ गया।
सोने और चांदी में तेजी जारी
भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में उछाल का क्रम लगातार जारी है। शुक्रवार को भी इन दोनों धातुओं के दाम में तेजी रही। जानकारों ने इस तेजी के पीछे घरेलु बाजार में जबरदस्त मांग व वैश्विक परिस्थितियां बताई हैं। आपको बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 5,898 रुपये या 2.42 प्रतिशत की उछाल के साथ 2,49,222 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले गुरुवार को चांदी 2,43,324 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। शुक्रवार की खरीदारी ने इस गिरावट को काफी हद तक पाट दिया है। वहीं सोना 783 रुपये या 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,38,525 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया
वैश्विक बाजारों में भी चांदी का शानदार प्रदर्शन
वैश्विक बाजारों में भी चांदी ने शानदार प्रदर्शन किया। मार्च कॉन्ट्रैक्ट 2.82 डॉलर या 3.76 प्रतिशत बढ़कर 77.96 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। आॅगमोंट की रिसर्च हेड रेनिशा चेनानी ने बताया कि गुरुवार को प्रमुख कमोडिटी सूचकांकों में सालाना रिबैलेंसिंग के कारण चांदी में 5 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके चलते अरबों डॉलर के वायदा अनुबंध बेचे गए थे।
ये भी पढ़ें : US-Venezuela Conflict : वेनेजुएला में निवेश के लिए हमसे बात करें : ट्रंप

