इन दो स्टार्स ने फ्री में किया काम
O Romeo Starcast Fees, (द भारत ख़बर), मुंबई: विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ओ रोमियो 13 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. शाहिद के साथ इस फिल्म में तृप्ति समेत कई सितारे हैं। सभी अपने काम से लोगों का दिल जीत रहे है। आज बात इस पर कि इस फिल्म में काम करने के लिए किस स्टार को कितने पैसे मिले हैं।

फिल्म के सबसे महंगे हीरो शाहिद कपूर
शुरूआत फिल्म के लीड हीरो शाहिद कपूर से। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग, उनका काम लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वो इस फिल्म के सबसे महंगे हीरो हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए उन्हें 45 करोड़ रुपये की फीस मिली है।
लीड एक्ट्रेस हैं तृप्ति डिमरी, मिले 6 करोड़ रुपये
तृप्ति डिमरी इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अफशा नाम का किरदार निभाया है। तृप्ति को अभी इंडस्ट्री में आए ज्यादा लंबा समय नहीं हुआ है, लेकिन उन्होंने खूब पॉपुलैरिटी कमा ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म के लिए उन्हें 6 करोड़ रुपये मिले हैं।
निगेटिव रोल में हैं अविनाश तिवारी
अब बात करते हैं अविनाश तिवारी की। वो इस फिल्म में निगेटिव रोल में हैं। उनका विलेन का अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है। इस फिल्म के लिए उन्होंने भी तगड़ी फीस ली है। रिपोर्ट्स में ऐसा बताया जा रहा है कि उन्होंने इस पिक्चर के लिए 7 करोड़ रुपये वसूले हैं।
4 करोड़ रुपये बताई जा रही नाना पाटेकर की फीस, दिशा पाटनी को मिले 2 करोड़

विशाल भारद्वाज ने हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर को भी अपनी इस फिल्म में शामिल किया है। उनकी फीस 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वहीं दिशा पाटनी को लेकर कहा जा रहा है कि उन्हें इसके लिए 2 करोड़ रुपये मिले हैं। उन्होंने इसमें डांस नंबर दिया है।
विक्रांत मैसी और तमन्ना भाटिया ने फ्री में किया काम
दो ऐसे सितारे भी हैं, जिन्होंने फिल्म में बिल्कुल फ्री में काम किया है। एक नाम है विक्रांत मैसी का है और दूसरी हैं तमन्ना भाटिया। दोनों फिल्म में कैमियो रोल में हैं। विशाल भारद्वाज ने खुद खुलासा किया था कि इन दोनों ने फिल्म के लिए पैसे नहीं लिए हैं।
ये भी पढ़ें: अपने साथ ये चीजें लेकर घूमती हैं दीपिका पादुकोण, जानकर बिल्कुल नहीं होगा यकीन

