Close Menu
    What's Hot

    गोलमाल 5 में दिखेगी अक्षय कुमार-अरशद वारसी की जोड़ी? अफवाहों से बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट

    February 22, 2026

    दुबई-गोवा के बाद अब तेजस्वी प्रकाश ने मुंबई में खरीदा अपना दूसरा घर, इतनी है कीमत

    February 22, 2026

    टैरिफ में बदलाव से भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बैठक टली

    February 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      टैरिफ में बदलाव से भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बैठक टली

      February 22, 2026

      जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में जैश के 3 आतंकी ढेर

      February 22, 2026

      दिल्ली में Apple 17 pro फोन झपटकर भाग रहे दो बदमाश दबोचे, स्कूटी और मोबाइल बरामद

      February 22, 2026

      सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- रोजगार के अवसर को कलंकित कर रही कांग्रेस

      February 22, 2026

      फरवरी के आखिर में बनेगा गजकेसरी राजयोग

      February 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, February 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में यहां बनेगा सिक्स-लेन New Ring Road, इन गांवों के लोगों की जमीन होगी अधिग्रहित, जानें
    हरियाणा

    हरियाणा में यहां बनेगा सिक्स-लेन New Ring Road, इन गांवों के लोगों की जमीन होगी अधिग्रहित, जानें

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाFebruary 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा के नारनौल में प्रस्तावित सिक्स लेन बाईपास परियोजना को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने लघु सचिवालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की।

    बैठक में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मंशा के अनुरूप इस बाईपास के निर्माण से शहर को भारी वाहनों के दबाव और ट्रैफिक जाम से स्थायी राहत मिलेगी। साथ ही यह परियोजना क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिए नई जीवन रेखा साबित होगी।

    लॉजिस्टिक हब और मेडिकल कॉलेज से सीधा कनेक्शन

    उपायुक्त ने बताया कि यह बाईपास नारनौल में बन रहे इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक हब और महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज को सीधे जोड़ेगा। इससे औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और निवेश के नए अवसर खुलेंगे। प्रशासन का मानना है कि यह परियोजना जिले के लिए गेम-चेंजर साबित होगी।

    इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहित

    भू-अधिग्रहण की समीक्षा के दौरान बताया गया कि अमरपुर जोरासी, बशीरपुर, गहली, कोरियावास, कुलताजपुर, टहला, मकसूसपुर, थाना और रघुनाथपुरा गांवों की जमीन अधिग्रहित की जा रही है।

    उपायुक्त ने बिजली निगम, सिंचाई विभाग और वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय से बाधाओं को जल्द दूर करें और बिजली लाइनों के स्थानांतरण का कार्य तय समय सीमा में पूरा करें।


    Haryana Weather Update: हरियाणा में इस दिन फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, जानें एक सप्ताह का पूरा मौसम अपडेट

    30 मिनट तक बचेगा यात्रा समय

    करीब 11.96 किलोमीटर लंबे इस बाईपास के बनने से यात्रा समय में लगभग 30 मिनट तक की बचत होगी। साथ ही शहर के चारों ओर मजबूत रिंग रोड नेटवर्क विकसित होगा, जिससे ट्रैफिक प्रबंधन बेहतर होगा।

    उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि यह मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाला प्रोजेक्ट है और इसमें किसी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

    बैठक में जिला राजस्व अधिकारी राकेश कुमार और बिजली निगम के एक्सईएन सरताज सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePunjab News: नालागढ़ पुलिस स्टेशन IED ब्लास्ट केस में दो आरोपी गिरफ्तार
    Next Article टैरिफ में बदलाव से भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बैठक टली
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा वालों के लिए आई एक और खुशखबरी, यहां किया जाएगा मेट्रो का विस्तार, 3 चरणों में होगा निर्माण

    February 22, 2026

    हरियाणा में इस दिन फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, जानें एक सप्ताह का पूरा मौसम अपडेट

    February 22, 2026

    हरियाणा में बुजुर्गों की पेंशन बहाली के बाद अब इनेलो ने 14 लाख पीले राशन कार्ड कटने पर किया बड़ा ऐलान!

    February 22, 2026

    हरियाणा में पंचायती जमीन पर इन लोगों को नहीं मिलेगा मालिकाना हक, जल्दी तैयार कर लें दस्तावेज

    February 22, 2026

    हिसार रिंग रोड प्रोजेक्ट पर लागत दोगुनी, 1900 से बढ़कर 3400 करोड़, 41 किमी दायरे में 667 एकड़ भूमि अधिग्रहण प्रस्तावित

    February 22, 2026

    गहरी धुंध के बाद तेज धूप, इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट

    February 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    गोलमाल 5 में दिखेगी अक्षय कुमार-अरशद वारसी की जोड़ी? अफवाहों से बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट

    By श्वेता चौहानFebruary 22, 2026

    Golmaal 5: गोलमाल 5 में दिखेगी अक्षय कुमार-अरशद वारसी की जोड़ी? अफवाहों से बढ़ी फैंस…

    दुबई-गोवा के बाद अब तेजस्वी प्रकाश ने मुंबई में खरीदा अपना दूसरा घर, इतनी है कीमत

    February 22, 2026

    टैरिफ में बदलाव से भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बैठक टली

    February 22, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.