Close Menu
    What's Hot

    भगवंत मान सरकार की तारीफ़, श्री गुरु रविदास महाराज जी…

    February 6, 2026

    मणिपुर में नई सरकार गठन के बाद हिंसा भड़की

    February 6, 2026

    मनोज बाजपेयी की एंट्री, इस स्टार की हुई छुट्टी

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मणिपुर में नई सरकार गठन के बाद हिंसा भड़की

      February 6, 2026

      शहबाज शरीफ, भारत का जवाब- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग

      February 6, 2026

      विपक्ष के संसद में हंगामे व व्यवधान पर बिफरे बिरला लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

      February 6, 2026

      प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी की याचिका पर सुनवाई से इनकार

      February 6, 2026

      Editorial Aaj Samaaj: तकरार नहीं, प्यार की दरकार

      February 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, February 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»भारत-अमेरिका ट्रेड डील से छोटे निर्यातकों को नुकसान
    दुनिया

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील से छोटे निर्यातकों को नुकसान

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    India-US Trade Deal : भारत-अमेरिका ट्रेड डील से छोटे निर्यातकों को नुकसान
    India-US Trade Deal : भारत-अमेरिका ट्रेड डील से छोटे निर्यातकों को नुकसान

    800 डॉलर तक बिना शुल्क माल भेजने की सुविधा होगी खत्म

    India-US Trade Deal (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारत और अमेरिका में व्यापार समझौता जल्द होने की संभावना है। अमेरिकी राष्टÑपति डोनाल्ड ट्रंप इस बात का ऐलान कर चुके हैं कि दोनों देशों में व्यापार समझौते पर सहमति बन चुकी है। इसके साथ ही ट्रंप ने भारत पर लगाया गया टैरिफ भी कम करके 18 प्रतिशत करने की घोषणा की थी। ट्रंप के इस बयान के बाद भारतीय निर्यातकों में खुशी की लहर है।

    क्योंकि वर्तमान में अमेरिका भारतीय निर्यातकों के लिए सबसे बड़ा बाजार है। वहीं इस व्यापार समझौते के बाद होने वाले बदलावों में छोटे निर्यातकों के लिए चिंता बढ़ा दी है। इसका कारण यह है कि आने वाले समय में अमेरिका में 800 डॉलर तक बिना शुल्क माल भेजने की सुविधा खत्म हो जाएगी।

    कारोबारियों को सरकार से हल निकालने की उम्मीद

    कारोबारी और निर्यातक चाहते हैं कि भारत सरकार इस मुद्दे पर भी अमेरिका से बात करे। असल में पहले 800 डॉलर मूल्य तक की अमेरिका भेजी जाने वाली खेपों पर कोई शुल्क नहीं लगता था। लेकिन जब पिछले साल टैरिफ वार शुरू हुआ तो चरणबद्ध तरीके से भारतीय सामान पर 50 फीसदी तक टैरिफ लगा दिया। इसके साथ ही, गत वर्ष संयुक्त राज्य अमेरिका के टैरिफ एक्ट, 1930 की धारा 321 के तहत अमेरिका ने यह सुविधा खत्म कर दी है। इस सुविधा से छोटे निर्यातकों, कारीगरों और सीमा पार ई-कॉमर्स से जुड़े उद्यमों को काफी मदद मिलती थी। इस छूट के समाप्त होने से कई चुनौतियां बढ़ी हैं।

    रोजगार और श्रमिकों की आय पर संकट

    लोक नीति विशेषज्ञ एवं एसोचैम यूपी के को-चेयरमैन हसन याकूब का कहना है कि ऐसे छोटे निर्यातक उद्यम बड़ी संख्या में कारीगरों और कौशल आधारित श्रमिकों को रोजगार देते हैं। शुल्क बढ़ने से आॅर्डरों में आई कमी का सीधा असर रोजगार और आय पर पड़ता है। धारा 321 के अंतर्गत मिलने वाली यह सुविधा कस्टम प्रक्रिया को भी तेज और सरल बनाती थी, जिससे निर्यातक पूरी तरह अनुपालन के साथ व्यापार कर सकते थे। इस सुविधा के अभाव में भारतीय निर्यातक उन देशों की तुलना में पिछड़ जाते हैं, जिन्हें अब भी ऐसी छूट उपलब्ध है।

    हस्तशिल्प उद्यमियों को ज्यादा दिक्कत

    हस्तशिल्प और श्रम आधारित उत्पाद बनाने वाले छोटे उद्यम अब अधिक लागत के कारण अमेरिकी बाजार में प्रतिस्पर्धा नहीं कर पा रहे हैं। पहले मिलने वाली यह सीमा आॅनलाइन अंतरराष्ट्रीय व्यापार को भी सुगम बनाती थी। अमेरिकी ग्राहकों तक सीधे भारतीय उत्पाद पहुंचाना था और अतिरिक्त शुल्क या जटिल दस्तावेजी प्रक्रिया की जरूरत नहीं होती थी।

    ये भी पढ़ें : Share Market Update : शेयर बाजार में जारी जबरदस्त तेजी थमी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी की याचिका पर सुनवाई से इनकार
    Next Article पाकिस्तानी मॉडल मथिरा का वीडियो लीक? शेयर करने वालों पर गिरेगी कानून की गाज!
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      तीन दिन तेजी के बाद फिर गिरे सोना-चांदी के दाम

      February 6, 2026

      शेयर बाजार में जारी जबरदस्त तेजी थमी

      February 6, 2026

      भारत-अमेरिका बीटीए का पहला चरण तैयार

      February 6, 2026

      आरबीआई ने स्थिर रखी रेपो रेट

      February 6, 2026

      जीसीसी से जल्द एफटीए करेगा भारत

      February 6, 2026

      विकसित भारत के लिए अमेरिकी सहयोग जरूरी : गोयल

      February 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      भगवंत मान सरकार की तारीफ़, श्री गुरु रविदास महाराज जी…

      By श्वेता चौहानFebruary 6, 2026

      Punjab News: श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश पर्व को बड़े पैमाने पर…

      मणिपुर में नई सरकार गठन के बाद हिंसा भड़की

      February 6, 2026

      मनोज बाजपेयी की एंट्री, इस स्टार की हुई छुट्टी

      February 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.