Close Menu
    What's Hot

    दिल्ली में Apple 17 pro फोन झपटकर भाग रहे दो बदमाश दबोचे, स्कूटी और मोबाइल बरामद

    February 22, 2026

    कभी महेश भट्ट के क्लैप बॉय थे सूरज बड़जात्या

    February 22, 2026

    सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- रोजगार के अवसर को कलंकित कर रही कांग्रेस

    February 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      दिल्ली में Apple 17 pro फोन झपटकर भाग रहे दो बदमाश दबोचे, स्कूटी और मोबाइल बरामद

      February 22, 2026

      सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- रोजगार के अवसर को कलंकित कर रही कांग्रेस

      February 22, 2026

      फरवरी के आखिर में बनेगा गजकेसरी राजयोग

      February 22, 2026

      प्रधानमंत्री ने अपने रेडियो कार्यक्रम में किया एआई समिट का जिक्र

      February 22, 2026

      पीएम आज करेंगे मेरठ मेट्रो का उद्घाटन

      February 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, February 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»कभी महेश भट्ट के क्लैप बॉय थे सूरज बड़जात्या
    मनोरंजन

    कभी महेश भट्ट के क्लैप बॉय थे सूरज बड़जात्या

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानFebruary 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Sooraj Barjatya Birthday: कभी महेश भट्ट के क्लैप बॉय थे सूरज बड़जात्या
    Sooraj Barjatya Birthday: कभी महेश भट्ट के क्लैप बॉय थे सूरज बड़जात्या

    24 की उम्र में दी ब्लॉकबस्टर फिल्म
    Sooraj Barjatya Birthday, (द भारत ख़बर), मुंबई: बॉलीवुड में साढ़े तीन दशक से ज्यादा का वक्त तय कर चुके दिग्गज फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या के लिए 22 फरवरी का दिन बेहद खास होता है। इसी दिन साल 1964 में उनका जन्म मुंबई में बड़जात्या परिवार में हुआ था। उनके पिता राजकुमार बड़जात्या और मां सुधा बड़जात्या थीं। सूरज के पिता राजकुमार मशहूर फिल्ममेकर थे। सूरज ने भी अपने पिता की राह पर चलते हुए फिल्ममेकिंग को गले लगाया और बड़ा नाम कमाया।

    कम उम्र में ही सूरज बड़जात्या ने डायरेक्शन की फील्ड में कदम रख दिया था। लेकिन, इससे पहले उन्होंने फिल्मों की बारीकियां सीखने के लिए दिग्गज डायरेक्टर महेश भट्ट के साथ काम किया था। आज 62 साल के हो चुके सूरज ने हिंदी सिनेमा में एक अमिट पहचान बनाई है। बतौर डायरेजटर उन्होंने 37 साल के करियर में एक दर्जन से भी कम फिल्मों का डायरेक्शन किया है, लेकिन उनकी लगभग सभी फिल्में सफल रही हैं।

    महेश भट्ट को किया था असिस्ट

    सूरज बड़जात्या ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था, मैंने भट्ट साहब को अप्रोच किया था और कहा था कि मैं आपका असिस्टेंट बनना चाहता हूं। मैंने आॅड जॉब्स किए। मैं क्लैप बॉय भी रहा था। भट्ट साहब ने मुझे कहा था कि अच्छा फिल्ममेकर होने के लिए हमें अच्छा स्क्रिप्ट राइटर होना होगा। मैं लिखने लगा और अपना नजरिया बढ़ाने के लिए मैंने खूब मैगजीन पढ़ी।

    24 साल की उम्र में बतौर डायरेक्टर करियर किया शुरू

    महेश भट्ट को असिस्ट करने के बाद सूरज ने सिर्फ 24 साल की उम्र में बतौर डायरेक्टर अपना करियर शुरू कर दिया था। उनकी पहली फिल्म थी मैंने प्यार किया। साल 1989 में आई इस फिल्म में भाग्यश्री और सलमान खान ने लीड रोल निभाया था। ये रोमांटिक फैमिली फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित होते हुए ब्लॉकबस्टर निकली थी।

    सूरज बड़जात्या की फिल्में

    मैंने प्यार किया के 5 साल बाद सूरज ने हम आपके हैं कौन (1994) बनाई थी। इसके 5 साल बाद वो हम साथ साथ है (1999) लेकर आए थे। इनके अलावा उन्होंने मैं प्रेम की दीवानी हूं, विवाह, प्रेम रतन धन पायो और ऊंचाई जैसी फिल्मों का डायरेक्शन भी किया है। अब वो ये प्रेम मोल लिया नाम की फिल्म और संगमरमर नाम की सीरीज ला रहे हैं।

    ये भी पढ़ें: शादी की अफवाहों के बीच मृणाल ठाकुर ने धनुष पर दिया बड़ा बयान, खुद को बताया एक्टर की फैन

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसांसद कार्तिकेय शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- रोजगार के अवसर को कलंकित कर रही कांग्रेस
    Next Article दिल्ली में Apple 17 pro फोन झपटकर भाग रहे दो बदमाश दबोचे, स्कूटी और मोबाइल बरामद
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      हदें पार! रियलिटी शो में कपल का इंटेंस लिपलॉक, Elvish Yadav रह गए दंग

      February 22, 2026

      47 की उम्र में भी रॉयल ग्लो, 150 साल पुरानी गारा साड़ी में छाईं महारानी राधिकाराजे

      February 22, 2026

      सुनील ग्रोवर का सिंपल अंदाज वायरल, सड़क किनारे हैंडपंप पर कपड़े धोते दिखे

      February 22, 2026

      Rajpal Yadav ने तिहाड़ से निकलकर गिनाईं जेल की परेशानियां, स्मोकिंग को लेकर कही बड़ी बात

      February 22, 2026

      सोफी शाइन संग सात फेरे, सामने आई शादी की पहली तस्वीर

      February 22, 2026

      ओ रोमियो के बाद तृप्ति डिमरी के खाते में कई मेगा प्रोजेक्ट्स, कतार में ये 3 फिल्में

      February 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      दिल्ली में Apple 17 pro फोन झपटकर भाग रहे दो बदमाश दबोचे, स्कूटी और मोबाइल बरामद

      By परवेश चौहानFebruary 22, 2026

      दिल्ली: दिल्ली पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मोबाइल झपटमारों का एक और जोड़ा पकड़ा गया…

      कभी महेश भट्ट के क्लैप बॉय थे सूरज बड़जात्या

      February 22, 2026

      सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- रोजगार के अवसर को कलंकित कर रही कांग्रेस

      February 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.