Close Menu
    What's Hot

    मिडिल ईस्ट जंग से हिला भारत का बाजार, डॉलर के सामने 91.70 तक फिसला रुपया

    March 7, 2026

    आम आदमी की जेब पर वार, घरेलू गैस ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर ₹115 महंगा

    March 7, 2026

    सीएम नायाब सैनी ने किया बड़ा ऐलान, 24 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      आम आदमी की जेब पर वार, घरेलू गैस ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर ₹115 महंगा

      March 7, 2026

      कौन बनेगा बिहार का नया CM? BJP में सम्राट, नित्यानंद और जायसवाल के नामों की चर्चा तेज

      March 7, 2026

      भारत में बढ़ सकती है रसोई गैस की किल्लत

      March 6, 2026

      ईरान बिना शर्त सरेंडर करे, तभी समझौता: ट्रम्प

      March 6, 2026

      राहुल बोले- फिल्मों और मीडिया का इस्तेमाल प्रोपेगैंडा के लिए हो रहा, लोग केरल स्टोरी-2 नहीं देख रहे, ये अच्छी खबर

      March 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, March 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»दिल्ली : पंचशील विहार में जापानी दूतावास कर्मी के घर चोरी, सीसीटीवी में कैद 2 संदिग्ध
    दिल्ली

    दिल्ली : पंचशील विहार में जापानी दूतावास कर्मी के घर चोरी, सीसीटीवी में कैद 2 संदिग्ध

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानApril 29, 2025Updated:April 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    दिल्ली : दक्षिण दिल्ली के पंचशील विहार में जापानी दूतावास में कार्यरत एक दंपति के आवास पर 26 अप्रैल की सुबह तड़के चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, यह वारदात सुबह चार बजे से पांच बजे के बीच हुई, जब पत्नी और उनकी छोटी बेटी घर में सो रही थीं। चोरों ने बालकनी के रास्ते से घर में दाखिल होकर 50,000 जापानी येन सहित कई अन्य देशों की मुद्राएं चुरा लीं।

    पीड़ित दंपति ने बताया कि चोरों ने 10,000 येन के पांच नोट, कुल 50,000 जापानी येन, 4,000 नेपाली रुपये, और अमेरिका, थाईलैंड, फिलीपींस, इंडोनेशिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, भूटान व लाओस की छोटी मात्रा में मुद्राएं लूटीं। यह घटना पंचशील विहार में सतपुला पार्क गेट के पास हुई, जिसने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग लंबे वक्त से सतपुला पार्क की टूटी हुई चारदिवारी ऊंची करवाने और टूटी हुईं कटीली तारों की मरम्मत की मांग कर रहे हैं लेकिन DDA की ओर से इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा. नतीजतन चोर और आपराधिक प्रवृति के लोग इस टूटी हुई चारदीवारी का फायदा उठाकर रात को पार्क से सटी इमारतों को अपना निशाना बनाते हैं.

    सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध
    मामले की जांच में महत्वपूर्ण प्रगति तब हुई, जब इमारत के सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध व्यक्तियों को प्रवेश करते देखा गया। पुलिस ने इन फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और संदिग्धों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि यह एक सुनियोजित चोरी हो सकती है, क्योंकि चोरों ने विशेष रूप से विदेशी मुद्राओं को निशाना बनाया।

    #DelhiPolice #JapaneseAmbassy #DelhiCrime
    दिल्ली के पंचशील विहार में जापानी दुतावास कर्मी के घर चोरी के वक्त का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, दो संदिग्ध दिखे pic.twitter.com/h3F8RNljpD

    — द भारत खबर (@thebharatkhabar) April 29, 2025

    पुलिस की कार्रवाई तेज
    दिल्ली पुलिस इस मामले को अत्यंत गंभीरता से ले रही है, खासकर क्योंकि यह जापानी दूतावास से जुड़े कर्मचारी के आवास से संबंधित है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “हम सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करवा रहे हैं और आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ाने को कहा गया है। जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा।”

    इस घटना ने स्थानीय निवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा कर दी है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है। जांच अभी जारी है, और पुलिस अन्य संभावित सुरागों की तलाश में है। पुलिस ने आसपास के सिसीटीवी फुटेज खंगालने की कोशिश की है.

    आपको बता दें कि पंचशील विहार कॉलोनी चोरों का पसंदीदा टारगेट बनी हुई है. पुलिस की बेपरवाही के चलते आए दिन यहां चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है. कॉलोनी में बीते दिनों लड़ाई झगड़ों की कई वीडियोज भी वायरल हुई थीं…इसके अलावा इस कॉलोनी में रात के वत्त दुकानें खुली रहती हैं और नशा बेचने और वैश्यावृति का धंधा भी फल फूल रहा है. वहीं, कॉलोनी से सटे सतपुला पार्क में लोग सुबह से ही खुले में शराब और गांजा, चरस का सेवन करते हुए दिखाए देते हैं. स्थानीय लोग की बार विधायक उनके प्रतिनिधियों को इस बारे में अवगत करवाया है लेकिन कोई सुनावई नहीं हो रही. पंचशील विहार RWA ने दिल्ली सरकार, गृहमंत्री और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देने की अपील की है..

    द भारत खबर डॉट कॉम

    delhi news malviya nagar news panchsheel vihar theft news satpula park news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों नहीं आ रहा बाज, LoC पर रात भर की गोलीबारी, भारतीय सेना ने खदेड़ा
    Next Article दिल्ली में अक्षय तृतीया पर 21 हजार शादियां, करीब एक हजार करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      मोदी, शाह ने हमारे खिलाफ षड्यंत्र रचा: केजरीवाल

      February 27, 2026

      दिल्ली के पूर्व सीएम अरविन्द केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया बरी

      February 27, 2026

      दिल्ली पुलिस ने हिमाचल के रोहड़ू से गिरफ्तार किए तीन आरोपी

      February 26, 2026

      दिल्ली में Apple 17 pro फोन झपटकर भाग रहे दो बदमाश दबोचे, स्कूटी और मोबाइल बरामद

      February 22, 2026

      दिल्ली में मामी-भांजे की दोस्ती का खूनी अंत

      February 22, 2026

      Alert ! दिल्ली में 12 फर्जी यूनिवर्सिटी पकड़ी गई हैं, देशभर में संख्या 32, UGC ने छात्रों को किया सावधान, देखें पूरी लिस्ट

      February 20, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      मिडिल ईस्ट जंग से हिला भारत का बाजार, डॉलर के सामने 91.70 तक फिसला रुपया

      By परवेश चौहानMarch 7, 2026

      Iran War Impact: मिडिल ईस्ट जंग से हिला भारत का बाजार, डॉलर के सामने 91.70…

      आम आदमी की जेब पर वार, घरेलू गैस ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर ₹115 महंगा

      March 7, 2026

      सीएम नायाब सैनी ने किया बड़ा ऐलान, 24 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था

      March 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.