200-फुट की लग्जरी यॉट पर दिखेगा धांसू अंदाज
Welcome To The Jungle, (द भारत ख़बर), मुंबई: अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म भूत बंगला का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। लेकिन इसके अलावा, फैंस के बीच अक्षय की एक और फिल्म का काफी क्रेज है और वो है वेलकम टू द जंगल। अक्षय कुमार की ये मल्टीस्टारर फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है, जिसकी डेट भी अनाउंस हो गई है।
बीते दिनों इस फिल्म का शूटिंग शेड्यूल कैंसिल कर दिया गया था। लेकिन अब दोबारा इसका दुबई शेड्यूल फाइनल हो गया है। अहमद खान के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म के सबसे बड़े और अहम सीन्स से एक की शूटिंग वअए में होगी। ये एक जबरदस्त एंट्री सीन होगा जिसमें सुनील शेट्टी नजर आएंगे।
सबसे महंगा सीन
अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल में सुनील शेट्टी की ग्रैंड एंट्री होने वाली है और इसके लिए मेकर्स ने एक बड़ी तैयारी कर ली है। वेलकम टू द जंगल में सुनील शेट्टी की दुबई में 200-फुट की यॉट पर शानदार एंट्री दिखाई जाएगी, जो इस फिल्म के सबसे बड़े और सबसे महंगे सीन्स में से एक होने वाली है।
सुनील शेट्टी की ग्रैंड एंट्री
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील शेट्टी का इंट्रोडक्शन फिल्म के सबसे महंगे सीन्स में से एक होगा, जिसे तीन दिनों में शूट किया जाएगा। ये सीन फिरोज खान की ओरिजिनल फिल्म वेलकम (2007) में उनकी आइकॉनिक एंट्री से इंस्पायर्ड है। सूनील शेट्टी वेलकम टू द जंगल में एक डॉन का किरदार निभा रहे हैं। सुनील शेट्टी समुद्र के बीचों-बीच एक 200 फुट लंबी लग्जरी यॉट पर, जिस पर एक हेलीपैड भी है, बड़े ही स्टाइलिश अंदाज में एंट्री करेंगे।
बताया जा रहा है कि इस सीन में शेट्टी और अरशद वारसी हेलीकॉप्टर से आते हुए दिखाई देंगे, जिसके बाद वो बाकी एक्टरों के ग्रुप में शामिल हो जाएंगे। परेश रावल, जॉनी लीवर और राजपाल यादव के भी इस बड़े सीन का हिस्सा होने की उम्मीद है।
इसलिए दुबई को चुना
खबरों के मुताबिक, प्रोड्यूसर फिरोज ए नाडियाडवाला ने लॉजिस्टिक्स से जुड़े चैलेंज के बावजूद इस सीक्वेंस की शूटिंग दुबई में ही करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि फिल्म के लिए सोचे गए बड़े पैमाने और माहौल को पाने के लिए ये लोकेशन बहुत जरूरी थी, खासकर इतने अहम सीन के लिए। सुनील शेट्टी ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, मुझे दुबई में सुरक्षित और महफूज महसूस होता है।
हम मई में वहां एक शानदार सीक्वेंस की शूटिंग करेंगे। मैं फिरोज भाई के साथ काम करने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। वेलकम टू द जंगल में सितारों से सजी एक शानदार कास्ट है, जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, दिशा पटानी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, राजपाल यादव, संजय दत्त और जैकलीन फर्नांडीज जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। ये फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
ये भी पढ़ें: घर में पोछा लगाते समय रखे इन बातों का ध्यान, वरना हो सकती है धन हानि!

