नागेश भट्ट की एक्शन फिल्म से गदर मचाएंगे सनी देओल
Sunny Deol New Movie, (द भारत ख़बर), मुंबई: सनी देओल ने जाट, गदर 2 और बॉर्डर 2 से बॉक्स आॅफिस पर धमाका कर दिया था। इन मूवीज के बाद फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर सनी देओल अब किस फिल्म में नजर आने वाले हैं। लेकिन बॉर्डर 2 के बाद सनी देओल ने थिएटरों में तहलका मचाने की पूरी तैयारी कर ली है।
एक्टर जल्द ही किल के डायरेक्टर नागेश भट्ट की एक्शन फिल्म से गदर मचाएंगे। इस फिल्म को लेकर काफी वक्त से चर्चा हो रही है, जिसकी शूटिंग अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। अब पता चला है कि सनी देओल और नागेश भट्ट की इस अपकमिंग फिल्म को टाइटल मिल गया है।
रामायण में भी दिखाई देंगे सन्नी
बॉर्डर 2 के बाद सनी देओल ने बड़े धमाके की तैयारी कर ली है। 2026 से 2027 तक सनी देओल का बॉक्स आॅफिस पर राज होने वाला है। सनी देओल जल्द ही नितेश तिवारी की रामायण और राजकुमार संतोषी की लाहौर 1947 में दिखाई देंगे। वहीं, सनी देओल किल के डायरेक्टर निखिल नागेश भट्ट के साथ एक एक्शन थ्रिलर में नजर आएंगे। इस फिल्म का टाइटल रिवील नहीं किया गया था। लेकिन अब सनी देओल की इस अपकमिंग मूवी का नाम पता चल गया है।
सनी देओल की फिल्म का नाम लखन
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सनी देओल और निखिल नागेश भट्ट की इस फिल्म का नाम लखन रखा गया है। बता दें कि ये एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाली है, जिसमें हाई-एनर्जी वाले एक्शन सीन देखने को मिलेंगे।
रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है; इसकी स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी है और एक्शन सीक्वेंस को डिटेल में डिजाइन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि फिल्म के मेकर्स इसके स्केल और एग्जीक्यूशन पर खास ध्यान दे रहे हैं और सनी देओल की आॅन-स्क्रीन पर्सनैलिटी को उभारने के लिए कई सेट पीस तैयार किए जा रहे हैं।
अक्टूबर में शुरू होगी शूटिंग
सनी देओल की अपकमिंग फिल्म लखन की शूटिंग अक्टूबर में शुरू होने वाली है और प्रोडक्शन की तैयारियां जोरों पर हैं। इस प्रोजेक्ट के अलावा भी, सनी देओल का शेड्यूल काफी बिजी है। इसके अलावा, सनी देओल नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म रामायण में हनुमान की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
दो पार्ट में बनने वाली इस महागाथा में रणबीर कपूर राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में, रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में और यश रावण के रूप में दिखाई देंगे। इसके साथ ही, सनी देओल राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म लाहौर 1947 का भी हिस्सा हैं।
ये भी पढ़ें: संजय लीला भंसाली की फिल्म में मधुबाला बनेंगी धुरंधर फेम सारा अर्जुन

