Close Menu
    What's Hot

    कभी 3100 रुपये में करती थीं डांस, आज जी रही लग्जरी लाइफ! सपना चौधरी की कमाई चौंका देगी

    April 6, 2026

    दिल की बीमारियों से लेकर कैंसर जैसी गंभीर

    April 6, 2026

    रणबीर कपूर का एंट्री सीन AI या रियल? ‘रामायण’ के को-एक्टर ने खोल दी पूरी पोल

    April 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      दो दिन आंधी, बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट

      April 6, 2026

      PM Modi News : मालदा घटना से पूरा देश हैरान : पीएम मोदी

      April 6, 2026

      पश्चिमी विक्षोभ, ऊपरी हवा में चक्रवात व जेट स्ट्रीम से मौसम अस्थिर

      April 6, 2026

      राहुल गांधी ने असम सीएम हिमंत को बताया देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री

      April 5, 2026

      राघव चड्ढा ने नई पोस्ट शेयर की, लिखा- ये तो ट्रेलर, पिक्चर अभी बाकी है

      April 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, April 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»मालदा में महिलाओं सहित 7 न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
    Breaking News

    मालदा में महिलाओं सहित 7 न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारApril 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    West Bengal
    West Bengal: मालदा में महिलाओं सहित 9 न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त

    West Bengal, नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में चुनाव आयोग की मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में तैनात न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाकर उनसे बदसलूकी करने व उन्हें धमकाने की रिपोर्टों पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की पीठ ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए इलाके के पुलिस अधीक्षक (एसपी) और डीएम के रवैये को लेकर कड़ी टिप्पणी की। शीर्ष अदालत ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी फटकार लगाई है।

    अधिकारियों को 9 घंटे तक बंधक बनाया

    सीजेआई सूर्यकांत ने पूछा कि अधिकारियों को हिंसा और डराने-धमकाने की घटनाओं के बाद डीएम और एसपी मौके पर क्यों नहीं पहुंचे। सूत्रों के अनुसार एसआईआर प्रक्रिया के दौरान 7 न्यायिक अधिकारियों को 9 घंटे तक बंधक बनाने की घटना सामने आई है। सीजेआई ने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियोें का मौके पर न जाना कोर्ट को चुनौती देने जैसा है। बंधक बनाए गए अफसरों में तीन महिला अधिकारी भी शामिल थीं।

    व्यवधान डालने की सुनियोजित और दुस्साहसी कोशिश

    सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने मालदा हिंसा को न्याय प्रशासन में व्यवधान डालने की सुनियोजित और दुस्साहसी कोशिश बताया। उन्होंने कहा, घटना न्यायपालिका पर दबाव बनाने के साथ-साथ यह कानून-व्यवस्था को भी चुनौती देने जैसा है। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले में सरकार के रवैये को लचर बताया। सीजेआई ने कहा कि इस मामले में तत्काल किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई।

    प्रशासन को दी गई थी पहले से सूचना 

    शीर्ष कोर्ट ने कहा, अधिकारियों की एसआईआर प्रक्रिया में तैनाती की राज्य प्रशासन को पहले से सूचना दी गई थी, इसके बावजूद तीन महिलाओं समेत 9 न्यायिक अधिकारियों को घंटों तक बिना भोजन, पानी व सुरक्षा के छोड़ दिया गया जो घोर लापरवाही है। अदालत ने एसपी व डीएम के रवैये को निंदनीय बताते हुए मामले में राज्य सरकार के मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

    समय रहते प्रभावी कदम क्यों नहीं उठाए 

    सुपीम कोर्ट की पीठ ने पूछा है कि समय रहते मामले में प्रभावी कदम क्यों नहीं उठाए गए। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई में संबंधित अधिकारियों (डीएम और एसपी) की वर्चुअल उपस्थिति अनिवार्य की है। साथ ही उनसे अनुपालन रिपोर्ट भी मांगी गई है। इसके साथ ही शीर्ष कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग को केंद्रीय बलों की तैनाती करवाने के निर्देश दिए हैं।

    यह भी पढ़ें: Supreme Court: महिला अधिकारी सेना में स्थायी कमीशन की हकदार, पेंशन भी मिलेगी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में ACB टीम का एक्शन, माइनिंग विभाग के क्लर्क को किया गिरफ्तार
    Next Article सोने में 750 रुपए तेजी, चांदी में 1380 रुपए गिरावट
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      दो दिन आंधी, बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट

      April 6, 2026

      PM Modi News : मालदा घटना से पूरा देश हैरान : पीएम मोदी

      April 6, 2026

      पश्चिमी विक्षोभ, ऊपरी हवा में चक्रवात व जेट स्ट्रीम से मौसम अस्थिर

      April 6, 2026

      राहुल गांधी ने असम सीएम हिमंत को बताया देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री

      April 5, 2026

      राघव चड्ढा ने नई पोस्ट शेयर की, लिखा- ये तो ट्रेलर, पिक्चर अभी बाकी है

      April 5, 2026

      शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- मोहन भागवत शादी कर बच्चे क्यों नहीं पैदा करते

      April 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      कभी 3100 रुपये में करती थीं डांस, आज जी रही लग्जरी लाइफ! सपना चौधरी की कमाई चौंका देगी

      By श्वेता चौहानApril 6, 2026

      Sapna Choudhary Struggle Days: पॉपुलर हरियाणवी डांसर और परफ़ॉर्मर सपना चौधरी एक बार फिर चर्चा…

      दिल की बीमारियों से लेकर कैंसर जैसी गंभीर

      April 6, 2026

      रणबीर कपूर का एंट्री सीन AI या रियल? ‘रामायण’ के को-एक्टर ने खोल दी पूरी पोल

      April 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.