Close Menu
    What's Hot

    आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

    March 7, 2026

    डेरा प्रमुख को बड़ी राहत: छत्रपति मर्डर केस में राम रहीम बरी

    March 7, 2026

    पंजाब में मान सरकार ने महिला सशक्तिकरण

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

      March 7, 2026

      आम आदमी की जेब पर वार, घरेलू गैस ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर ₹115 महंगा

      March 7, 2026

      कौन बनेगा बिहार का नया CM? BJP में सम्राट, नित्यानंद और जायसवाल के नामों की चर्चा तेज

      March 7, 2026

      भारत में बढ़ सकती है रसोई गैस की किल्लत

      March 6, 2026

      ईरान बिना शर्त सरेंडर करे, तभी समझौता: ट्रम्प

      March 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, March 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»उत्तर भारत में अभी और गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड
    Breaking News

    उत्तर भारत में अभी और गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJanuary 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Weather Update : उत्तर भारत में अभी और गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड
    Weather Update : उत्तर भारत में अभी और गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

    पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मैदानों में बारिश पहाड़ों में बर्फबारी के आसार

    Weather Update (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : समूचा उत्तर भारत भीषण ठंड की चपेट में है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कोहरा और ठंडी हवाएं लगातार लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने जो बुलेटिन जारी किया है उसमें बताया गया है कि अभी लोगों को सर्दी से किसी तरह की राहत मिलने की संभावना नहीं है। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसकी सक्रियता के चलते मैदानी राज्यों में बारिश और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश की संभावना बनी हुई है। फिलहाल उत्तर भारत में राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में मौसम विभाग ने सर्दी का रेड अलर्ट जारी किया है।

    हिमाचल में इस तरह रहेगा मौसम का मिजाज

    मौसम विभाग के अनुसार 15 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके असर से 16 से 18 जनवरी के बीच हिमाचल में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल के ऊंचाई वाले जनजातीय क्षेत्रों में ठंड चरम पर है। लाहौल-स्पीति जिले के ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद कुकुमसेरी में माइनस 7.4 डिग्री और कल्पा में शून्य डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। इन इलाकों में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।

    मैदानी राज्यों में सामान्य से नीचे तापमान

    दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद और पूरे उत्तर भारत में तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है। नोएडा में न्यूनतम तापमान दो डिग्री और गाजियाबाद में 4.3 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में धूप निकलने के बावजूद ठंड का असर कम नहीं हुआ। राजधानी में लगातार तीसरे दिन शीतलहर की स्थिति बनी रही और अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे रहा।

    हरियाणा और पंजाब में शून्य के पास पहुंचा पारा

    उत्तर भारत में सर्दी के चलते तापमान में गिरावट का क्रम जारी है। हिसार में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री और नारनौल में 1.8 डिग्री रहा। पंजाब में एसबीएस नगर में पारा जीरो डिग्री तक पहुंच गया। चंडीगढ़ में सीजन की सबसे सर्द रात रही, जहां तापमान 2.8 डिग्री दर्ज किया गया। राजस्थान के करौली में दो डिग्री, अलवर में 3.2 और पिलानी में 5.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

    Previous articleChandigarh Crime News : 2.7 किलोग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर काबू

    Harpreet Singh

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचंडीगढ़ में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गई, 17 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल
    Next Article ट्रंप की धमकी से निवेशकों में बेचैनी
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

      March 7, 2026

      आम आदमी की जेब पर वार, घरेलू गैस ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर ₹115 महंगा

      March 7, 2026

      कौन बनेगा बिहार का नया CM? BJP में सम्राट, नित्यानंद और जायसवाल के नामों की चर्चा तेज

      March 7, 2026

      भारत में बढ़ सकती है रसोई गैस की किल्लत

      March 6, 2026

      ईरान बिना शर्त सरेंडर करे, तभी समझौता: ट्रम्प

      March 6, 2026

      राहुल बोले- फिल्मों और मीडिया का इस्तेमाल प्रोपेगैंडा के लिए हो रहा, लोग केरल स्टोरी-2 नहीं देख रहे, ये अच्छी खबर

      March 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

      By अंकित कुमारMarch 7, 2026

      Iran Launches New Strikes: आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज…

      डेरा प्रमुख को बड़ी राहत: छत्रपति मर्डर केस में राम रहीम बरी

      March 7, 2026

      पंजाब में मान सरकार ने महिला सशक्तिकरण

      March 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.