Close Menu
    What's Hot

    राम चरण की पेड्डी से जान्हवी कपूर का न्यू लुक आउट

    March 7, 2026

    Delhi News : होली जैसे भाईचारे के पर्व को हिंसा से कलंकित करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : रविन्द्र इंद्राज सिंह

    March 7, 2026

    CM भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

      March 7, 2026

      केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

      March 7, 2026

      आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

      March 7, 2026

      आम आदमी की जेब पर वार, घरेलू गैस ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर ₹115 महंगा

      March 7, 2026

      कौन बनेगा बिहार का नया CM? BJP में सम्राट, नित्यानंद और जायसवाल के नामों की चर्चा तेज

      March 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, March 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»अपने असली मंसूबे से चूक गए आतंकी
    Breaking News

    अपने असली मंसूबे से चूक गए आतंकी

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारNovember 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi Blast Breaking Update : अपने असली मंसूबे से चूक गए आतंकी
    Delhi Blast Breaking Update : अपने असली मंसूबे से चूक गए आतंकी

    जांच में हुआ खुलासा, छह दिसंबर को दिल्ली दहलाने की फिराक में थे आतंकी

    Delhi Blast Breaking Update (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : लाल किले के पास सोमवार को हुए बम विस्फोट की जांच जांच जारी है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे इस मामले में हैरानीजनक खुलासे हो रहे हैं। जिससे न केवल सुरक्षा एजेंसियां हैरान हैं बल्कि दिल्ली की आम पब्लिक भी दहशत में है। ज्ञात रहे कि सोमवार देर शाम हुए इस विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 20 से ज्यादा घायल हुए। जांच में यह भी स्पष्ट हो गया है कि लाल किले के नजदीक सोमवार शाम कार में हुआ धमाका पुलवामा निवासी डॉ. उमर नबी ने ही अंजाम दिया था। घटना स्थल पर कार में चिथड़ों में मिली लाश से लिए डीएनए के नमूने का उमर की मां के डीएनए से मिलान हो गया है।

    बाबरी मस्जिद विध्वंस बरसी पर करने थे धमाके

    जांच में खुलासा हुआ है कि उमर छह दिसंबर को बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर दिल्ली में मुंबई के 2008 के 26/11 जैसे हमले को अंजाम देने की फिराक में था। इसीलिए बड़ी मात्रा में विस्फोटक जमा किया गया था। जांचकतार्ओं को फरीदाबाद के सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल के तहत पकड़े गए आठ संदिग्धों से पूछताछ में इस साजिश का पता चला है। एजेंसियों के मुताबिक, लाल किला, इंडिया गेट, कॉन्स्टीट्यूशन क्लब और गौरी शंकर मंदिर उनके निशाने पर थे। देशभर में रेलवे स्टेशनों और शॉपिंग मॉल्स को भी निशाना बनाने की तैयारी थी।

    कार बम बनाने की कोशिश में जुटा था

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) व दिल्ली पुलिस को बुधवार देर रात डीएनए जांच की रिपोर्ट मिली। इससे साफ हो गया कि आई20 कार उमर नबी ही चला रहा था और धमाके में उसकी भी मौत हो गई। उमर ने अपने साथियों को बताया था कि वह दिसंबर में हमला करेगा। इसे अंजाम देने के लिए ही उसने आई20 में विस्फोटक लाद रखा था। जांच एजेंसियां मान रही हैं कि उमर वाहन से जुड़ा विस्फोटक यानी कार बम बनाने की कोशिश में जुटा था और इसके लिए उसने इंटरनेट से जानकारी जुटाई। 10 नवंबर को साथियों की गिरफ्तारी से डरकर उमर ने बौखलाहट में विस्फोट कर दिया।

    फरीदाबाद की अलफलाह यूनिवर्सिटी में रची साजिश

    इस ब्लास्ट की साजिश फरीदाबाद की अलफलाह यूनिवर्सिटी में रची गई। इस साजिश का मुख्य आरोपी डॉक्टर मुजम्मिल था जोकि अपने साथियों के साथ पिछले दो साल से आंतकी संगठनों के साथ मिलकर दिल्ली को दहलाने की तैयारी में जुटा था। मुजम्मिल कश्मीर के पुलवामा से संबंधित है और इस विस्फोट में दूसरे मुख्य साजिशकतार्ओं का संबंध भी घाटी से होने के चलते खुफिया एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर में व्यापक अभियान चलाया है।

    जम्मू-कश्मीर में बुधवार दिनभर चली कार्रवाई

    जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी से जुड़े 300 से अधिक ठिकानों पर व्यापक छापे मारे। यह कार्रवाई अनंतनाग, शोपियां, पुलवामा, बारामुला, सोपोर और बडगाम समेत कश्मीर के अन्य हिस्सों में एक साथ की गई। इस दौरान जमात से जुड़े सदस्यों व सहयोगियों के घरों और परिसरों को खंगाला गया। कई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

    अधिकारियों के अनुसार ये छापे खुफिया जानकारी के आधार पर मारे गए हैं। पता चला था कि जमात से जुड़े सदस्य गुप्त माध्यमों और अन्य तरीकों से अपनी गतिविधियों को फिर से शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं। जांच के दौरान पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री, दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और प्रतिबंधित संगठन से जुड़ी किताबें बरामद की हैं।

    ये भी पढ़ें : Delhi Red Fort Blast : फरीदाबाद के खंदावली गांव से मिली संदिग्ध लाल कार

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा वालों के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी, 7200 करोड़ में यहां बनेगी इंटरनेशनल सिटी, मिलेगी ये लग्जरी सुविधाएं
    Next Article सोना और चांदी की कीमत दोबारा शिखर की तरफ अग्रसर
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

      March 7, 2026

      केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

      March 7, 2026

      आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

      March 7, 2026

      आम आदमी की जेब पर वार, घरेलू गैस ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर ₹115 महंगा

      March 7, 2026

      कौन बनेगा बिहार का नया CM? BJP में सम्राट, नित्यानंद और जायसवाल के नामों की चर्चा तेज

      March 7, 2026

      भारत में बढ़ सकती है रसोई गैस की किल्लत

      March 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      राम चरण की पेड्डी से जान्हवी कपूर का न्यू लुक आउट

      By श्वेता चौहानMarch 7, 2026

      Janhvi Kapoor: राम चरण की पेड्डी से जान्हवी कपूर का न्यू लुक आउट एक्ट्रेस का…

      Delhi News : होली जैसे भाईचारे के पर्व को हिंसा से कलंकित करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : रविन्द्र इंद्राज सिंह

      March 7, 2026

      CM भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए

      March 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.