Close Menu
    What's Hot

    फिल्ममेकर बनने से पहले साजिद नाडियाडवाला ने की थी कानून की पढ़ाई, इस वजह से टूटा था आईएएस बनने का सपना

    February 18, 2026

    सोने और चांदी की चमक हुई कम

    February 18, 2026

    कभी गोविंदा से होती थी सुमीत सहगल की तुलना, अब जी रहे गुमनाम लाइफ

    February 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      विभिन्न देशों के राष्ट्रध्यक्षों, गूगल सीईओ सुंदर पिचाई व अन्य हस्तियों के साथ मिले प्रधानमंत्री मोदी

      February 18, 2026

       राहुल गांधी देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा

      February 18, 2026

      हरियाणा सहित 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर मतदान का ऐलान

      February 18, 2026

      ऐसा मारेंगे अमेरिका दोबारा उठ नहीं पाएगा : खामेनेई

      February 18, 2026

      PM Modi And Emmanuel Macron: भारत और फ्रांस मिलकर माउंट एवरेस्ट तक उड़ने वाला हेलिकॉप्टर बनाएगे: पीएम मोदी

      February 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, February 18
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»पहली बार रविवार को पेश होगा देश का आम बजट
    दुनिया

    पहली बार रविवार को पेश होगा देश का आम बजट

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJanuary 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Budget 2026-27 : पहली बार रविवार को पेश होगा देश का आम बजट
    Budget 2026-27 : पहली बार रविवार को पेश होगा देश का आम बजट

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने की औपचारिक घोषणा

    Budget 2026-27 (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : संसद का बजट सेशन 28 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट की पूरी तैयारी कर चुकी हैं। वित्त वर्ष 2026-27 का केंद्रीय आम बजट इस बार रविवार को पेश किया जाएगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को औपचारिक घोषणा में बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार, 1 फरवरी 2026 के दिन संसद में बजट पेश करेंगी।

    यह पहली बार होगा जब देश का आम बजट रविवार के दिन सदन पटल पर रखा जाएगा। आपको बता दें कि इस साल बजट सत्र की शुरूआत 28 जनवरी से हो रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 2026 के संसदीय बजट सत्र के कार्यक्रम को औपचारिक मंजूरी दे दी है। इसके दो सत्र होंगे और पहला सत्र 28 जनवरी 13 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद अवकाश रहेगा और दूसरा सत्र 9 मार्च 2026 को शुरू होगा और इसके बाद इसका समापन 2 अप्रैल 2026 को होगा।

    इस तरह रहेगा पूरे सत्र का कार्यक्रम

    सत्र की शुरूआत 28 जनवरी 2026 को होगी। यह चरण लगभग दो सप्ताह तक चलेगा और 13 फरवरी 2026 को समाप्त होगा। पहले चरण की समाप्ति के बाद संसद की कार्यवाही में विराम रहेगा। इस दौरान संसदीय समितियां आम तौर पर विभिन्न मंत्रालयों की अनुदान मांगों का अध्ययन करती हैं। सत्र का समापन 2 अप्रैल 2026 को होगा।

    आधिकारिक घोषणा में इस शेड्यूल को सार्थक बहस और जन-केंद्रित शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया है। 9 मार्च से शुरू होने वाले दूसरे चरण में बजट प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा और उन्हें पारित करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। राष्ट्रपति की मंजूरी के साथ ही वर्ष 2026 के सबसे महत्वपूर्ण संसदीय सत्र की समय सारिणी तय हो गई है। 28 जनवरी से शुरू होने वाली यह प्रक्रिया देश की आर्थिक नीतियों और विधायी कार्यों के लिए मंच तैयार करेगी।

    इस पर रहेगा सरकार का मुख्य फोकस

    केंद्रीय बजट 2026 में सरकार का फोकस राजकोषीय घाटे पर नियंत्रण और कर्ज की स्थिरता बनाए रखने पर रहने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष महेंद्र देव ने कहा कि बजट विकसित भारत रोडमैप के अनुरूप होगा और राजकोषीय घाटे व कर्ज-से-जीडीपी अनुपात जैसे प्रमुख संकेतकों पर सख्ती से टिके रहने का लक्ष्य रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि महामारी के बाद भारत ने राजकोषीय समेकन में लगातार प्रगति की है।

    कोविड काल में जहां राजकोषीय घाटा करीब 9% था, वहीं मौजूदा वित्त वर्ष में यह घटकर लगभग 4.8% रह गया है। आगे सरकार का लक्ष्य इसे करीब 4.4% तक लाने का है। देव के अनुसार, केंद्र सरकार का कर्ज-जीडीपी अनुपात करीब 56.1% है, जबकि केंद्र और राज्यों का संयुक्त कर्ज लगभग 80% है, जो 2030 तक घटकर करीब 76% हो सकता है।

    ये भी पढ़ें : Gold Price Update : सोने में 2900 रुपए जबकि चांदी में 15 हजार रुपए तेजी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचीन ने जम्मू-कश्मीर के शक्सगाम घाटी को अपना बताया
    Next Article टैरिफ हटा तो हम बर्बाद हो जाएंगे : ट्रंप
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      सोने और चांदी की चमक हुई कम

      February 18, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी ने गूगल सीईओ सुंदर पिचाई के साथ की मीटिंग

      February 18, 2026

      सर्बिया के प्रेसिडेंट, एलेक्जेंडर वुसिक से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

      February 18, 2026

      ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026’ में दिग्गजों का आने का सिलसिला जारी

      February 18, 2026

      S. Jaishankar : दुनिया एक अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुकी : एस. जयशंकर

      February 18, 2026

      भारत और नॉर्वे मिलकर उठाएंगे टीईपीए का लाभ

      February 18, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      फिल्ममेकर बनने से पहले साजिद नाडियाडवाला ने की थी कानून की पढ़ाई, इस वजह से टूटा था आईएएस बनने का सपना

      By श्वेता चौहानFebruary 18, 2026

      Sajid Nadiadwala Birthday: फिल्ममेकर बनने से पहले साजिद नाडियाडवाला ने की थी कानून की पढ़ाई,…

      सोने और चांदी की चमक हुई कम

      February 18, 2026

      कभी गोविंदा से होती थी सुमीत सहगल की तुलना, अब जी रहे गुमनाम लाइफ

      February 18, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.