
पिता विंदू दारा सिंह के साथ एक पब्लिक इवेंट में आई थी अमेलिया
Dara Singh Grand Daughter, (द भारत ख़बर), मुंबई: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो किसी को एक झटके में लोगों के बीच पॉपुलर कर देता है। ऐसे में एक और नाम आजकर सामने आ रहा है, जो एक्टर दारा सिंह की पोती का है, जिनका नाम अमेलिया रंधावा है। हाल ही में अमेलिया अपने पिता विंदू दारा सिंह के साथ एक पब्लिक इवेंट में नजर आई, जिसके बाद से उनको लेकर लोगों के बीच चर्चा हो रही है।

लोग उनको देखकर उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। अमेलिया एक्टिंग की फील्ड में तो एक्टिव हैं ही, लेकिन इसके अलावा उन्हें फिल्ममेकिंग में भी दिलचस्पी है। अमेलिया ने चेरी नाम की एक क्राइम ड्रामा शॉर्ट फिल्म पर काम किया है। इसके साथ ही साथ वो कई म्यूजिक वीडियो प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा रही हैं।
लोगों ने किए कमेंट

अमेलिया का सोशल मीडिया अकाउंट देखें, तो वो मॉडलिंग करते हुए भी दिखती हैं। हाल ही में इवेंट पर देखने के बाद से लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया है कि वो फिल्मी दुनिया के ही लिए बनी हैं। जानकारी के मुताबिक, 17 साल की उम्र में अमेलिया ने अपने स्कूल में फिल्ममेकिंग क्लब भी शुरू कर चुकी हैं। हालांकि, अब जब अमेलिया लोगों के बीच चर्चा में आने लगी हैं, तो लोग फिल्मों में उनके आने का इंतजार करेंगे।
2006 में हुई थी विंदू दारा सिंह और डीना उमारोवा की शादी

अमेलिया के पैरेंट्स यानी विंदू दारा सिंह और डीना उमारोवा की बात करें, तो दोनों ने साल 2006 में शादी की थी। इससे पहले भी एक्टर ने शादी की थी, जो कि एक्ट्रेस फराह नाज से के संग हुई थी, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और 2002 में उनका तलाक हो गया।
दारा सिंह को रामायण में हनुमान के किरदार से मिली खास पहचान

वहीं दारा सिंह की बात की जाए, तो उन्हें रामानंद सागर की रामायण में भगवान हनुमान के किरदार में खास पहचान मिली थी। हालांकि, इसके अलावा भी उन्होंने कई रोल किए लेकिन इस रोल की वजह से लोग उनके सामने अपना सिर झुका लेते थे।
ये भी पढ़ें: सिंगर आशा भोसले को आया हार्ट अटैक
