Close Menu
    What's Hot

    हरियाणा में बेटियों के लिए खुशखबरी, सरकार देगी 71 हजार रुपये

    March 8, 2026

    प्रधानमंत्री ने दिल्ली में किया 15,200 करोड़ के जीपीआरए प्रोजेक्ट का शुभारंभ

    March 8, 2026

    इजराइली एयर फोर्स ने तेहरान में कई ईरानी मिलिट्री एसेट्स पर टारगेटेड स्ट्राइक किए

    March 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      इजराइली एयर फोर्स ने तेहरान में कई ईरानी मिलिट्री एसेट्स पर टारगेटेड स्ट्राइक किए

      March 8, 2026

      केंद्र की कमजोर विदेश नीति का खामियाजा भुगत रही जनता : कांग्रेस

      March 8, 2026

      ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत

      March 8, 2026

      मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

      March 7, 2026

      बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

      March 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, March 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में बदल गया इस गांव का नाम, पहले गांव का नाम लेने से कतराते थे लोग
    हरियाणा

    हरियाणा में बदल गया इस गांव का नाम, पहले गांव का नाम लेने से कतराते थे लोग

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाDecember 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: हरियाणा के कैथल जिले के चुहड़ माजरा गांव के लिए यह दिन ऐतिहासिक बन गया है। गांव को अब एक नई पहचान मिल गई है और इसका नाम बदलकर ब्रह्मानंद माजरा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांव में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान इसकी औपचारिक घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्राम पंचायत समिति की ओर से गांव का नाम बदलने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था, जिसे स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

    जगद्गुरु ब्रह्मानंद की जन्मस्थली है गांव

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह गांव जगद्गुरु ब्रह्मानंद की जन्मस्थली है और उनकी स्मृति, योगदान और सम्मान को स्थायी रूप देने के उद्देश्य से गांव का नाम ब्रह्मानंद माजरा रखा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आज से ही गांव को नए नाम से जाना जाएगा और सभी सरकारी रिकॉर्ड, दस्तावेज़ों व प्रशासनिक कार्यों में भी आवश्यक संशोधन किए जाएंगे।

    गांव के विकास के लिए की गई बड़ी घोषणाएं

    कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ब्रह्मानंद माजरा के समग्र विकास के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने गांव के विकास कार्यों के लिए 51 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। इसके साथ ही गांव में गुरु ब्रह्मानंद के नाम से एक आधुनिक लाइब्रेरी स्थापित करने का ऐलान किया गया, जिससे युवाओं और छात्रों को शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकें।


    Haryana Jobs: हरियाणा में सफाईकर्मी भर्ती, ग्राम पंचायतों में निकले पद, बिना फीस करें आवेदन

    मुख्य द्वार और चौक होंगे गुरु ब्रह्मानंद के नाम पर

    मुख्यमंत्री ने गांव के मुख्य प्रवेश द्वार को गुरु ब्रह्मानंद के नाम पर विकसित करने के लिए 21 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की। इसके अलावा अहैर-कुरान इसराना चौक का नाम भी गुरु ब्रह्मानंद के नाम पर रखने और उसके विकास के लिए 30 लाख रुपये देने की घोषणा की गई। ढांड-पूंडरी सड़क मार्ग का नामकरण भी गुरु ब्रह्मानंद के नाम से किए जाने की जानकारी दी गई।

    गुरुग्राम में खुलेगा गुरु ब्रह्मानंद के नाम से कोचिंग सेंटर

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह भी बताया कि युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर देने के लिए गुरुग्राम में गुरु ब्रह्मानंद जी के नाम से एक कोचिंग सेंटर खोला जाएगा। इसके लिए नियमानुसार प्लॉट उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार का उद्देश्य है कि संतों और महापुरुषों की विरासत को शिक्षा और विकास से जोड़ा जाए।


    New Ring Road

    गांव में खुशी का माहौल

    गांव का नाम बदले जाने और विकास घोषणाओं के बाद ब्रह्मानंद माजरा में खुशी का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने इसे गांव के लिए सम्मान और गौरव का क्षण बताया। लोगों का कहना है कि इससे गांव को नई पहचान मिलेगी और आने वाले समय में विकास की गति भी तेज होगी।


    गेम
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे प्लांट स्टोर में भीषण आग, करोड़ रुपये..
    Next Article भारत ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त को तलब किया
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा में बेटियों के लिए खुशखबरी, सरकार देगी 71 हजार रुपये

    March 8, 2026

    हरियाणा में कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर महिला की हत्या, दो बच्चों की थी मां

    March 8, 2026

    हरियाणा में इन 2 जिलों के बीच बनेगा फोरलेन हाईवे, जाम से मिलेगा छुटकारा, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

    March 8, 2026

    हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

    March 8, 2026

    अनाज मंडी में किसान मेले का आयोजन, किसानों ने रोष भी जताया

    March 7, 2026

    हरियाणा में HSSC का बड़ा फैसला, अब परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी ये खास सुविधा

    March 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    हरियाणा में बेटियों के लिए खुशखबरी, सरकार देगी 71 हजार रुपये

    By प्रमोद रिसालियाMarch 8, 2026

    Haryana News: हरियाणा सरकार द्वारा लोगों के हितों के लिए अनेक योजनाएं चलाई हुई है। इनमें…

    प्रधानमंत्री ने दिल्ली में किया 15,200 करोड़ के जीपीआरए प्रोजेक्ट का शुभारंभ

    March 8, 2026

    इजराइली एयर फोर्स ने तेहरान में कई ईरानी मिलिट्री एसेट्स पर टारगेटेड स्ट्राइक किए

    March 8, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.