Close Menu
    What's Hot

    कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने असम सीएम पर साधा निशाना, कहा- हिमंता असम के जिन्ना

    February 18, 2026

    हरियाणा के इस शहर की 103 करोड़ रुपये से बदलेगी सूरत! सीएम सैनी ने रैली में कर दिया बड़ा ऐलान

    February 18, 2026

    फिल्ममेकर बनने से पहले साजिद नाडियाडवाला ने की थी कानून की पढ़ाई, इस वजह से टूटा था आईएएस बनने का सपना

    February 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने असम सीएम पर साधा निशाना, कहा- हिमंता असम के जिन्ना

      February 18, 2026

      विभिन्न देशों के राष्ट्रध्यक्षों, गूगल सीईओ सुंदर पिचाई व अन्य हस्तियों के साथ मिले प्रधानमंत्री मोदी

      February 18, 2026

       राहुल गांधी देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा

      February 18, 2026

      हरियाणा सहित 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर मतदान का ऐलान

      February 18, 2026

      ऐसा मारेंगे अमेरिका दोबारा उठ नहीं पाएगा : खामेनेई

      February 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, February 18
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»सोने और चांदी की चमक हुई कम
    दुनिया

    सोने और चांदी की चमक हुई कम

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Gold Price Update : सोने और चांदी की चमक हुई कम
    Gold Price Update : सोने और चांदी की चमक हुई कम

    सुस्त मांग के चलते दोनों के दाम में गिरावट, सोना 2200 रुपए जबकि चांदी पांच हजार रुपए हुई सस्ती

    Gold Price Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारतीय सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम में मंगलवार को कमजोरी दिखाई दी। जानकारों का कहना है कि दोनों धातुओं की मांग सुस्त रहने से इनके दाम में कमजोरी आई है। उन्होंने इसके पीछे एशियाई बाजारों में छुट्टियों के कारण कम तरलता और भू-राजनीतिक घटनाओं से पहले निवेशकों की सतर्कता को मुख्य कारण बताया है।

    इसी सब के चलते मंगलवार को चांदी 2 प्रतिशत तक लुढ़क गई। विश्लेषकों के अनुसार, मंगलवार को चांदी की कीमत 5,000 रुपए यानी 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,45,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इससे पहले सोमवार को यह 2,50,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी। सोने की कीमतों में भी भारी दबाव देखा गया।

    99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2,200 रुपए (1.4 प्रतिशत) गिरकर 1,57,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो पिछले सत्र में 1,59,200 रुपए पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 5,000 डॉलर के स्तर को बनाए रखने में विफल रहा और 1.04 प्रतिशत गिरकर 4,938.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 2.15 प्रतिशत गिरकर 74.96 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

    लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में रही तेजी

    शेयर बाजार मंगलवार को लगातार दूसरे सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए। रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 5 पैसे बढ़कर 90.69 पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 173.81 अंक या 0.21 प्रतिशत चढ़कर 83,450.96 पर बंद हुआ। दिन के दौरान सूचकांक 83,598 के उच्च स्तर और 82,987.43 के निम्न स्तर के बीच उतार-चढ़ाव करता रहा। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 42.65 अंक या 0.17 प्रतिशत बढ़कर 25,725.40 पर बंद हुआ।

    इन कंपनियों के शेयर लाभ में रहे

    सेंसेक्स में शामिल शेयरों में आईटीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, लार्सन एंड टुब्रो, इंफोसिस, एशियन पेंट्स, टाइटन, अदानी पोर्ट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, सन फार्मास्यूटिकल्स, मारुति सुजुकी इंडिया, इंडिगो, स्टेट बैंक आॅफ इंडिया और टेक महिंद्रा प्रमुख लाभ कमाने वाले शेयर थे। व्यापक सूचकांकों में भी मजबूती देखी गई, जिसमें बीएसई स्मॉलकैप सेलेक्ट इंडेक्स 0.49 प्रतिशत और मिडकैप सेलेक्ट इंडेक्स 0.26 प्रतिशत बढ़ा।

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकभी गोविंदा से होती थी सुमीत सहगल की तुलना, अब जी रहे गुमनाम लाइफ
    Next Article फिल्ममेकर बनने से पहले साजिद नाडियाडवाला ने की थी कानून की पढ़ाई, इस वजह से टूटा था आईएएस बनने का सपना
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      प्रधानमंत्री मोदी ने गूगल सीईओ सुंदर पिचाई के साथ की मीटिंग

      February 18, 2026

      सर्बिया के प्रेसिडेंट, एलेक्जेंडर वुसिक से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

      February 18, 2026

      ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026’ में दिग्गजों का आने का सिलसिला जारी

      February 18, 2026

      S. Jaishankar : दुनिया एक अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुकी : एस. जयशंकर

      February 18, 2026

      भारत और नॉर्वे मिलकर उठाएंगे टीईपीए का लाभ

      February 18, 2026

      अमेरिकी टैरिफ से भारतीय निर्यात में गिरावट

      February 18, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने असम सीएम पर साधा निशाना, कहा- हिमंता असम के जिन्ना

      By अंकित कुमारFebruary 18, 2026

      Gaurav Gogoi: कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने असम सीएम पर साधा निशाना, कहा- हिमंता असम…

      हरियाणा के इस शहर की 103 करोड़ रुपये से बदलेगी सूरत! सीएम सैनी ने रैली में कर दिया बड़ा ऐलान

      February 18, 2026

      फिल्ममेकर बनने से पहले साजिद नाडियाडवाला ने की थी कानून की पढ़ाई, इस वजह से टूटा था आईएएस बनने का सपना

      February 18, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.