गाने की शूटिंग में एक्टर हो गया था टॉर्चर
Balam Pichkari Song, (द भारत ख़बर), मुंबई: बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा में होली पर बहुत से गाने बने हैं, जिनको हर साल सुना जाता है। लेकिन जब बात होली के गानों की होती है तो एक गाना ऐसा है, जिसका नाम सबसे पहले लिया जाता है और वो बलम पिचकारी। साल 2013 में रिलीज हुए इस गाने का अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। इस गाने ने तब से लेकर अब तक सबको थिरकने पर मजबूर किया है।
ये गाना साल 2013 में रिलीज हुई रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म ये जवानी है दीवानी का है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बलम पिचकारी जैसे सुपरहिट गाने को बनाने में रणबीर कपूर बुरी तरह चिढ़ गए थे। आइए जानते हैं कि क्यों।

अयान मुखर्जी ने सुनाया किस्सा
रणबीर कपूर स्टारर ये जवानी है दीवानी भले ही किसी ने न देखी हो, लेकिन इसका बलम पिचकारी गाना सबने सुना है। इस गाने को शूट करना रणबीर कपूर के लिए बिल्कुल आसान नहीं था। रणबीर कपूर इस गाने की शूटिंग के दौरान टॉर्चर हो गए थे। अयान मुखर्जी ने इस गाने की शूटिंग से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाया और बताया कि रणबीर इस गाने की शूटिंग के दौरान लगभग हर सीन के बाद अपना मुंह धोने जाते थे।
बलम पिचकारी ने किया रणबीर को परेशान
अयान मुखर्जी ने गाने की शूटिंग के बारे में बताया, इस गाने की शूटिंग करना रणबीर कपूर को टॉर्चर करना जैसा था। रणबीर उन लोगों में से हैं, जिन्हें पूरे शरीर पर रंग लगाकर घूमना नहीं पसंद। रणबीर कपूर बलम पिचकारी शूट करते वक्त इस कदर परेशान हो गए थे कि हर शॉट के बाद रंग उतारने और नहाने चले जाते थे।
किसी को पसंद नहीं आएगा गाना
इसके अलावा, जब ये गाना शूट हो रहा था तो रणबीर ने कहा था, ये गाना किसी को भी पसंद नहीं आएगा। पूरे दिन हम रंग में डूबे हुए थे। इतना गंदा लग रहा था। मुझे रेमो से नफरत है, प्रीतम से नफरत है। आज मुझे सबसे नफरत हो रही है। अगर कोई सबसे बड़ा बेवकूफ है तो वो अयान है। दरअसल, रणबीर को रंग में रंगना इतना कुछ खास पसंद नहीं है और इसलिए ही इस गाने को शूट करते हुए वो परेशान हो गए थे।
ये भी पढ़ें: सलमान खान के साथ मिला था डेब्यू का मौका छोड़ा, इस एक्ट्रेस ने ठुकरा दी थी फिल्म

