विश्व कप का आगाज, पहले दिन खेले जाएंगे तीन फाइनल
T20 World Cup Live (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : आज से क्रिकेट प्रेमियों के लिए नए रोमांच की शुरुआत हो रही है। भारत और श्रीलंका में टी20 विश्व कप 2026 शुरू हो जाएगा। जिसके मुकाबले आज से शुरू होकर आठ मार्च तक चलेंगे। इस बार टी20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। इस दौरान कुल 55 मैच खेले जाएंगे। इनमें ग्रुप स्टेज के 40 मैच, सुपर-8 के 12 मैच, दो सेमीफाइनल और एक फाइनल शामिल हैं। बांग्लादेश को बाहर कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने स्कॉटलैंड को टूनार्मेंट में एंट्री दी और टूनार्मेंट का अपडेटेड शेड्यूल जारी किया।
बांग्लादेश ग्रुप सी में था और स्कॉटलैंड को ग्रुप सी में रखा गया। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ में कई हाईवोल्टेज मुकाबले देखने को मिलेंगे। हर गु्रप में से शीर्ष पर रहने वाली दो टीम अगले दौर में पहुंचेंगी। आज टूर्नामेंट की शुरुआत पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच होने वाले मुकाबले से होगी जोकि श्रीलंका के कोलंबो में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। दूसरा मैच वेस्ट इंडीज और स्कॉटलैंड में होगा जबकि भारतीय टीम आज ही विश्व कप का आगाज यूएसए के खिलाफ करेगी। मैच भारतीय समय अनुसार शाम सात बजे शुरू होगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा।
भारत खिताब का प्रबल दावेदार
भारत और श्रीलंका में शनिवार से टी20 विश्व कप शुरू हो रहा है जिसमें सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली गत चैंपियन भारतीय टीम खिताब की सबसे प्रबल दावेदार है। भारतीय टीम शानदार फॉर्म में चल रही है और उसने हाल ही में न्यूजीलैंड को पांच मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से हराया था। भारत के लिए राहत की बात यह है कि लगभग उसके हर खिलाड़ी फॉर्म में हैं।
चोट के चलते हर्षित राणा विश्व कप से बाहर
भारत को टी20 विश्व कप में अपना अभियान शुरू करने से पहले ही बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोटिल होने के कारण अंतिम समय में विश्व कप से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हर्षित के बाहर होने की पुष्टि कर दी। बीसीसीआई ने बताया कि उनकी जगह टीम में मोहम्मद सिराज को शामिल किया गया है।
भारत की टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज।
ये भी पढ़ें : U-19 World Cup New Record : वैभव के तूफान में उड़े कई रिकॉर्ड

