Close Menu
    What's Hot

    अमेरिका से एलपीजी लेकर मेंगलुरु पोर्ट पर पहुंचा शिप

    March 22, 2026

    Hero Motocrop Dharuhera में कर्मचारी यूनियन चुनाव 24 को, जानिए किसका पलडा है भारी

    March 22, 2026

    गाजा की दर्दनाक कहानी दिखाने वाली द वॉइस आॅफ हिंद रजब पर भारत में रोक

    March 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अमेरिका से एलपीजी लेकर मेंगलुरु पोर्ट पर पहुंचा शिप

      March 22, 2026

      संजय राउत ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- मोदी जी आप देश चलाने के काबिल नहीं, अब झोला उठाओ और चले जाओ

      March 22, 2026

      देशभर में इन दिनों कई सिस्टम बनने की वजह से बदला है मौसम

      March 22, 2026

      अमेरिकी रक्षा प्रणाली पर भारी पड़ रही ईरान की स्वदेशी तकनीक

      March 22, 2026

      ईरान 48 घंटे में खोले हॉर्मुज जलडमरूमध्य : ट्रंप

      March 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, March 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»गाजा की दर्दनाक कहानी दिखाने वाली द वॉइस आॅफ हिंद रजब पर भारत में रोक
    मनोरंजन

    गाजा की दर्दनाक कहानी दिखाने वाली द वॉइस आॅफ हिंद रजब पर भारत में रोक

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानMarch 22, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    The Voice Of Hind Rajab: गाजा की दर्दनाक कहानी दिखाने वाली द वॉइस आॅफ हिंद रजब पर भारत में रोक
    The Voice Of Hind Rajab: गाजा की दर्दनाक कहानी दिखाने वाली द वॉइस आॅफ हिंद रजब पर भारत में रोक

    भारत और इजराइल के रिश्तों पर पड़ सकता है असर
    The Voice Of Hind Rajab, (द भारत ख़बर), मुंबई: कभी-कभी फिल्में सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं होतीं, बल्कि ऐसी सच्ची कहानियां दिखाती हैं जो दिल को झकझोर देती हैं। लेकिन, जब ऐसी फिल्में राजनीति या देशों के रिश्तों से टकराती हैं, तो मामला संवेदनशील हो जाता है। हाल ही में फिल्म द वॉइस आॅफ हिंद रजब को लेकर भी कुछ ऐसा ही हुआ है, जिसे भारत में रिलीज से पहले ही रोक दिया गया।

    इस फिल्म को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है, जिसे भारत में रिलीज से पहले ही सेंसर कर दिया गया। इस फैसले ने सिनेमा और राजनीति के रिश्ते पर नई बहस छेड़ दी है। द वॉइस आॅफ हिंद रजब हाल ही में लोगों के बीच चरेचा में तब बनी जब इस फिल्म को 98वें आॅस्कर अवॉर्ड में नॉमिनेशन मिली। कौथर बेन हानिया की डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को मार्च की शुरूआत में ही भारत में रिलीज किया जाना था, लेकिन सेंसर सर्टिफिकेशन की मंजूरी के दौरान इसकी रिलीज से रोक दिया गया है। भारत में इस फिल्म की रिलीज की इजाजत नहीं मिली है। कहा जा रहा है कि फिल्म का विषय काफी संवेदनशील है और इसका असर भारत और इजराइल के रिश्तों पर पड़ सकता है। इसी वजह से सेंसर बोर्ड ने इसे मंजूरी नहीं दी।

    संबंधों की वजह से नहीं मिली मंजूरी

    फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर मनोज नंदवाना ने बताया है कि फिल्म को सेंट्रल बोर्ड आॅफ फिल्म सर्टिफिकेशन के पास भेजा गया था। बोर्ड को इसमें कोई आपत्तिजनक कंटेंट नहीं मिला, लेकिन इसे संवेदनशील माना गया है, फिल्म की स्क्रीनिंग फरवरी के आखिरी हफ्ते में हुई थी।

    उन्होंने आगे बताया कि फिल्म में न हिंसा है, न अश्लील सीन और न ही कोई राजनीतिक संवाद है। इसके बावजूद भारत-इजराइल संबंधों को ध्यान में रखते हुए इसे मंजूरी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि आमतौर पर फिल्मों में बदलाव के लिए कट्स सुझाए जाते हैं, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हुआ है।

    सच्ची घटना पर आधारित फिल्म

    ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित बताई जा रही है। इसमें गाजा की एक छोटी बच्ची की कहानी दिखाई गई है, जो युद्ध और हिंसा के बीच फंस जाती है। फिल्म उसकी तकलीफ, डर और मदद के इंतजार को बेहद भावुक तरीके से दिखाती है, जिससे दर्शक जुड़ जाते हैं।

    दुनियाभर में इस फिल्म को काफी सराहना मिल चुकी है। इसे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाया गया और कई अवॉर्ड्स भी मिले। यही वजह है कि फिल्म पहले से ही चर्चा में थी, लेकिन भारत में रिलीज रुकने के बाद ये और ज्यादा सुर्खियों में आ गई।

    23 मिनट तक स्टैंडिंग ओवेशन

    इसका प्रीमियर पिछले साल के वेनिस फिल्म फेस्टिवल में हुआ था, जहां लोगों ने इस फिल्म की सराहना करते हुए रिकॉर्ड तोड़ 23 मिनट तक खड़े होकर तालियां बजाई थीं। बाद में इसे सिल्वर लायन ग्रैंड जूरी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इस फिल्म में 29 जनवरी 2024 को मारी गई एक छोटी बच्ची हिंद रजब की दर्दनाक कहानी दिखाई गई है।

    ये बच्ची गाजा में एक हमले के दौरान अकेली बची थी और अपने परिवार के लोगों की लाशों के बीच कार में फंसी हुई थी। उसने फिलिस्तीन की इमरजेंसी सर्विस को कॉल करके मदद की गुहार लगाई, बार-बार रोते हुए कहती रही कि उसे बचा लिया जाए। दूसरी तरफ इजराइल डिफेंस फोर्स के टैंक उसके करीब पहुंच रहे थे, जिससे हालात और डरावने हो गए थे।

    आॅस्कर में भी मिला था नॉमिनेशन

    फिलिस्तीन रेड क्रिसेंट के वॉलंटियर्स उसे फोन पर शांत रखने की कोशिश कर रहे थे और उसकी लोकेशन पर एंबुलेंस भेजने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन दुर्भाग्य से रेस्क्यू सफल नहीं हो पाया।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार पर सैकड़ों गोलियां चलाई गईं और उसे बचाने पहुंचे दो पैरामेडिक्स की भी जान चली गई। ये पूरी घटना बेहद दर्दनाक थी, जिसे बाद में अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स में भी दर्ज किया गया। इस फिल्म को आॅस्कर बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की कैटेगरी में नॉमिनेशन मिली थी।

    ये भी पढ़ें: Nora Fatehi का बड़ा यू-टर्न, ‘सरके चुनार’ गाने से झाड़ा पल्ला- बोलीं, मैंने परफॉर्म ही नहीं किया

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 6 साल तक अपडेट
    Next Article Hero Motocrop Dharuhera में कर्मचारी यूनियन चुनाव 24 को, जानिए किसका पलडा है भारी
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      साल छोटी तृषा के गले में मंगलसूत्र पहनाएंगे थलपति विजय, मां से भी मिली हरी झंडी

      March 22, 2026

      थाइलैंड में रोमांस में डूबे रश्मिका-विजय! प्राइवेट विला से वायरल हुई हनीमून फोटो

      March 22, 2026

      कौन हैं युवराज दुआ? जिनकी रील पर खुद PM मोदी ने दिया रिएक्शन, वायरल हुआ मजेदार जवाब

      March 22, 2026

      16 की उम्र में किया डेब्यू, गोविंदा-अभिषेक संग जुड़ा नाम, फिर दिग्गज डायरेक्टर संग इस नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस ने बसाया घर

      March 21, 2026

      जैसलमेर के महल में शुरू हुई गद्दारों की तलाश, करण जौहर ने किया सीजन 2 का ऐलान

      March 21, 2026

      धुरंधर 2 नहीं, ये है सलमान खान की मातृभूमि की रिलीज टलने की असली वजह

      March 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      अमेरिका से एलपीजी लेकर मेंगलुरु पोर्ट पर पहुंचा शिप

      By अंकित कुमारMarch 22, 2026

      Oil Gas Crisis: अमेरिका से एलपीजी लेकर मेंगलुरु पोर्ट पर पहुंचा शिप रूस से क्रूड…

      Hero Motocrop Dharuhera में कर्मचारी यूनियन चुनाव 24 को, जानिए किसका पलडा है भारी

      March 22, 2026

      गाजा की दर्दनाक कहानी दिखाने वाली द वॉइस आॅफ हिंद रजब पर भारत में रोक

      March 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.