Close Menu
    What's Hot

    इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रन से हराया

    February 8, 2026

    इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म में राघव जुयाल की एंट्री, निभाएंगे मेघनाद का रोल

    February 8, 2026

    उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में जल्द फिर करवट लेगा मौसम

    February 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में जल्द फिर करवट लेगा मौसम

      February 8, 2026

      पंजाब-हरियाणा, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में सुबह-शाम ठंड, दिन में मार्च जैसी गर्मी

      February 8, 2026

      Assam News: कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने पाकिस्तान को वैधता देने की कोशिश की : सीएम सरमा

      February 8, 2026

      मलेशिया में जल्द मिलेगी यूपीआई सुविधा : पीएम

      February 8, 2026

      भारत और अमेरिका के आपसी रिश्ते मजबूत हुए : पीएम

      February 8, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, February 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में जल्द फिर करवट लेगा मौसम
    Breaking News

    उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में जल्द फिर करवट लेगा मौसम

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारFebruary 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    IMD Alert
    IMD Alert: उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में जल्द फिर करवट लेगा मौसम

    • हिमालयी राज्यों में कल रात से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
    • उत्तराखंड-हिमाचल में मंगलवार को बारिश-बर्फबारी का अनुमान

    North India Weather Updates, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में जल्द फिर मौसम में बदलाव का अनुमान है। इन दिनों क्षेत्र में पहाड़ों से लेकर देश की राजधानी दिल्ली, पंजाब व हरियाणा व यूपी समेत लगभग सभी मैदानी राज्यों में मौसम शुष्क चल रहा है। दिन में तेज धूप खिल रही है जिससे तापमान बढ़ रहा है। हालांकि इसी के साथ दिन में व सुबह-शाम ठंडी और तेज हवाएं भी चल रही हैं जिससे गर्मी का ज्यादा असर महसूस नहीं हो रहा।

    अगले एक या दो दिन में मौसम बदलने की संभावना

    भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले एक या दो दिन में मौसम बदलने की संभावना जताई है। अधिकारियों के अनुसार हिमालयी राज्यों में जल्द ही एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता दिख रहा है, जिसके प्रभाव से मौसम करवट लेगा। उन्होंने कहा है कि पहाड़ों में दो दिन मौसम शुष्क रहेगा और इसके बाद इसमें बदलाव होगा। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 9 फरवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बारिश व बर्फबारी की स्थिति बन सकती है। इसका असर हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड सहित ऊंचाई वाले कई इलाकों में दिखेगा।

    पहाड़ों में ठंड बढ़ेगी, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ जम सकती है

    विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है। सोमवार से 11 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, हिमाचल व उत्तराखंड में बारिश के साथ हिमपात हो सकता है। कुछ जगहों पर हल्की तो कुछ स्थानों पर मध्यम स्तर की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। इससे पहाड़ों में ठंड बढ़ेगी और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ जम सकती है। उत्तराखंड और हिमाचल में 10 फरवरी को बारिश व बर्फबारी हो सकती है।

    मौसम में बदलाव से यातायात हो सकता है प्रभावित

    मौसम में बदलाव का असर यातायात सेवाओं पर भी पड़ सकता है। उड़ानों में देरी, सड़कों पर जाम और ट्रेनों की रफ्तार धीमी होने की आशंका है। पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करने वाले लोगों को पहले मौसम की जानकारी लेने को कहा गया है। घने कोहरे और बर्फबारी वाले इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है, क्योंकि ऐसी स्थिति में बिजली लाइनों के ट्रिप होने का खतरा बढ़ जाता है।

    मध्य भारत में लगभग स्थिर रहेगा तापमान

    मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि उत्तर-पश्चिम भारत में अगले कुछ दिन तक न्यूनतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक हल्की वृद्धि हो सकती है। मध्य भारत में पारा लगभग स्थिर रहेगा। वहीं पूर्वी भारत में इसमें हल्की गिरावट संभव है। इसके अलावा दक्षिण भारत के कोमोरिन क्षेत्र में ऊपरी हवा में चक्रवाती प्रसार बना है। हालांकि इससे फिलहाल किसी बड़े खतरे के संकेत नहीं हैं।

    ये भी पढ़ें : Weather Updates:दिल्ली, हरियाणा-पंजाब और राजस्थान में सुबह-शाम ठंड, दिन में मार्च जैसी गर्मी

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में 5 नये शहर होंगे विकसित, पंचग्राम विकास प्राधिकरण का गठन किया, जानें पूरी डिटेल
    Next Article इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म में राघव जुयाल की एंट्री, निभाएंगे मेघनाद का रोल
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      पंजाब-हरियाणा, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में सुबह-शाम ठंड, दिन में मार्च जैसी गर्मी

      February 8, 2026

      Assam News: कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने पाकिस्तान को वैधता देने की कोशिश की : सीएम सरमा

      February 8, 2026

      मलेशिया में जल्द मिलेगी यूपीआई सुविधा : पीएम

      February 8, 2026

      भारत और अमेरिका के आपसी रिश्ते मजबूत हुए : पीएम

      February 8, 2026

      आज समाज की 20वीं वर्षगांठ पर श्रुति चौधरी ने दी बधाई, कहा- टेल तक पानी पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता

      February 7, 2026

      अमेरिका ने पीओके-अक्साई चिन को भारत का हिस्सा बताया, मैप किया शेयर

      February 7, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रन से हराया

      By परवेश चौहानFebruary 8, 2026

      T20 World Cup 2026: इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रन से हराया विल जैक्स चुने…

      इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म में राघव जुयाल की एंट्री, निभाएंगे मेघनाद का रोल

      February 8, 2026

      उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में जल्द फिर करवट लेगा मौसम

      February 8, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.