Parliament Budget Session, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज चौथा दिन है और आज भी लोकसभ और राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के आसार हैं। इसके अलावा विपक्ष आज मुख्य चुनाव आयुक्त (उएउ) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर संसद के दोनों सदनों में प्रस्ताव पेश कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक, प्रस्ताव लाने के लिए सांसदों के हस्ताक्षर ले लिए गए हैं।
ये भी पढ़ें: Potato Protest: सपा सांसदों ने संसद के बाहर किया ‘आलू विरोध प्रदर्शन’
एलपीजी की किल्लत को लेकर भी हो सकता है हंगामा
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते भारत सहित कई देशों की एलपीजी की किल्लत (LPG shortage) हो गई है और इसको लेकर भी सरकार और विपक्ष आमने-सामने है। विपक्षी सदस्य इस मुद्दे पर भी आज हंगामा कर सकते हैं। सोमवार से बजट सत्र का दूसरा फेज चल रहा है और शुरुआत से सदन में विपक्ष का हंगामा जारी है। बीते कल चर्चा के दौरान ओम बिरला को पद से हटाने वाला अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज हो गया।
119 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर पर लगाया था ये आरोप
लगभग विपक्ष के 119 सांसदों का आरोप था कि लोकसभा स्पीकर सदन विपक्ष को बोलने का पर्याप्त मौका नहीं देते हैं। सदन में इस मामले में बुधवार को लगभग 13 घंटे चर्चा चली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस दौरान कहा, हम जब भी बोलने जाते हैं, हमें रोका-टोका जाता है।
अविश्वास प्रस्ताव : अमित शाह ने दिया चर्चा का जवाब
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल के आरोपों व लोकसभा स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव पर सरकार की ओर से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जब विपक्षी नेता का बोलने का टाइम आता है तो वह इंग्लैंड या जर्मनी में होते हैं। फिर वह शिकायत करते हैं। अमित शाह ने कहा, विपक्ष के नेता एक तो बोलना नहीं चाहते हैं। और बोलना चाहते हैं तो वे नियम के मुताबिक नहीं बोलना चाहते।
सदन कोई मेला नहीं, सदन नियम से चलेगा : अमित शाह
गृह मंत्री ने कहा, ये सदन कोई मेला नहीं है। सदन नियम से चलेगा। स्पीकर को नियमों की अवहेलना पर टोकने-रोकने का अधिकार है। जो नियमानुसार नहीं चलेंगे, उनका माइक बंद ही होगा। अमित शाह ने कहा, राहुल सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आकर गले लगते हैं। वह आंख मारते हैं। इतना ही नहीं, राहुल फ्लाइंग किस देते हैं। उन्होंने कहा, मुझे तो ऐसा बताने में भी शर्म आती है। नेता प्रतिपक्ष स्पीकर के आचरण पर भी सवाल करते हैं। पहले वे अपने आचरण पर तो सवाल करें।
ये भी पढ़ें: Parliament: लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर आज भी जारी रहेगी चर्चा

